By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: कांग्रेस में छिड़ी पोस्टर ‘वॉर’, सांसद कुमारी सैलजा का बड़ा पोस्टर हटाने पर हुआ विवाद
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

कांग्रेस में छिड़ी पोस्टर ‘वॉर’, सांसद कुमारी सैलजा का बड़ा पोस्टर हटाने पर हुआ विवाद

Yuva Haryana
Last updated: December 30, 2025 4:22 pm
Yuva Haryana
Published: December 30, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुग्राम के बाद अब हिसार जिले में भी कांग्रेसियों का एक नया विवाद देखने को मिला है।

दरअसल, यहां कांग्रेस सांसद एवं वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा का पोस्टर हटाकर राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला का बड़ा पोस्टर लगाने को लेकर कांग्रेसियों में मतभेद हुआ है और जिससे एक बार फिर से कांग्रेस की गुटबाजी उजागर हुई है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार सैलजा के समर्थकों ने कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल पर पोस्टर हटाने के आरोप लगाए है और उन्होंने इसको लेकर माफी मांगने की भी मांग की है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

यह मामला जल्द कांग्रेस हाईकमान के संज्ञान में भी लाया जाएगा। दरअसल, सैलजा समर्थकों का कहना है कि वे इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को एक शिकायत पत्र भेजेंगे, जिसमें इस घटनाक्रम का पूरा विवरण, हटाए गए पोस्टर के चित्र की भी जानकारी देंगे।

जानकारी के अनुसार हिसार कांग्रेस भवन के गेट पर लगे पोस्टर में पहले कुमारी सैलजा का बड़ा फोटो लगा था, लेकिन अब नए पोस्टर में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के साथ रणदीप सुरजेवाला का बड़ा चित्र लगा दिया गया है, जबकि कुमारी सैलजा का फोटो छोटा कर दिया गया है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इस बारे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता मुकेश सैनी ने कहा कि ग्रामीण जिला अध्यक्ष को इस तरह की हरकतें शोभा नहीं देती है। सैलजा हिसार की बेटी हैं, उनका पोस्टर हटाने में जो भी लोग शामिल है, उन्हें अपने फैसले पर आत्ममंथन करना चाहिए।

उधर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया का कहना है कि वे कभी भी कुमारी सैजला का पोस्टर हटाने के बारे में सोच भी नहीं सकते। हालांकि, पुराना होने पर पोस्टर हटाया गया था। नए पोस्टर पर सैलजा की भी फोटो लगी है। इसके अलावा सुरजेवाला की भी फोटो लगाई गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी हिसार में कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी सामने आई थी। वोट चोरी अभियान के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही कांग्रेसी मंच संचालन को लेकर आपस में भिड़ गए थे और एक-दूसरे माइक छीनते हुए दिखे। मामला अनुशासन समिति में जाने के बाद शहरी जिला अध्यक्ष बजरंग गर्ग और ग्रामीण जिलाध्यक्ष बृजलाल ने माफी भी मांगी थी। अब इस मामले में कांग्रेस हाईकमान क्या कदम उठाएगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में कुत्ते के काटने पर सरकार देगी मुआवजा, 5 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद, जानें नियम और शर्तें
“वोट चोरी” पर बड़ा अभियान चलाएगी हरियाणा कांग्रेस, अब फील्ड में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी
NHAI ने वाहन चालकों को दी राहत, फास्टैग के लिए KYV प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव
आ गई है पुनर्जन्म की कहानी पर बनी हरियाणा की सबसे तगड़ी वेब सीरीज, इस OTT पर जाकर देखें
हरियाणा में आयुष्मान योजना से हटी ये 11 गंभीर बीमारियां, अब प्राइवेट अस्पतालों में इनका इलाज नहीं करवा पाएंगे लाभार्थी, पढ़िए पूरी खबर
TAGGED:A poster war erupted within the Congress partywith a major controversy erupting over the removal of a large poster of MP Kumari Seljaकांग्रेस में छिड़ा पोस्टर ‘वॉर’सांसद कुमारी सैलजा का बड़ा पोस्टर हटाने पर हुआ विवाद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Naklank Dham Haridwar
अन्य

नकलंक धाम हरिद्वार (Naklank Dham Haridwar): हरिद्वार का सबसे लोकप्रिय और सुविधायुक्त धर्मशाला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 21, 2025
हरियाणा पुलिस महकमे में दो बड़े फेरबदल जल्द, नए साल पर मिलेगा नया DGP
हरियाणा में शहरीकरण को बढ़ावा, इन शहरों-कस्बों में नए सेक्टर बसाने की तैयारी
हरियाणा में कलयुगी पोते की करतूत, पैसों के लालच में दादा-दादी की कर दी हत्या
हरियाणा में किसानों का दर्द, 5 माह बाद भी खेतों में खड़ा बरसाती पानी और मुआवजा भी नहीं मिला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?