By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: मौसम ने फिर ली करवट, हरियाणा के इन जिलों में हुई बरसात और दिल्ली NCR में प्रदूषण से राहत
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

मौसम ने फिर ली करवट, हरियाणा के इन जिलों में हुई बरसात और दिल्ली NCR में प्रदूषण से राहत

Yuva Haryana
Last updated: January 9, 2026 6:51 pm
Yuva Haryana
Published: January 9, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। इस बीच, मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है और कई जगहों पर बरसात भी हुई है।

शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसके अलावा हरियाणा के दक्षिण क्षेत्र के कई हिस्सों में भी बरसात होने से फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

शुक्रवार को हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू, भिवानी, बवानीखेड़ा, तोशाम, सिवानी, बहल खड़ में भी बरसात हुई। लोहारू में सबसे ज्यादा चार एमएम बारिश बताई जा रही है।

उधर, दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में हुई बारिश के बाद लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है और स्मॉग की स्थिति काफी हद तक कम हुई है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

आपको बता दें कि वीरवार को मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की थी, जो कि शुक्रवार को सच साबित हुई। मौसम विभाग ने हरियाणा के दक्षिणी जिलों में दो दिनों तक बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। इससे पहले 31 दिसंबर को रात्रि और एक जनवरी को भी सुबह प्रदेश के अनेक हिस्सों में बरसात देखने को मिली थी।

वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चलने से सर्दी ज्यादा महसूस होगी। वहीं, दिन में आसमान साफ रहने से हल्की धूप निकल सकती है।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

हरियाणा में कभी भी बज सकता है निकाय चुनाव का बिगुल, चुनाव आयोग को हरियाणा सरकार की हरी झंडी
हरियाणा में अपराधियों की काली कमाई पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस चलाएगी विशेष अभियान
राजस्थान की सौर ऊर्जा से रोशन होगा हरियाणा
हरियाणा: शिक्षण संस्थान में बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से सरेआम गुंडई, ये खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल, देखें
हरियाणा में पराली पर एक्शन के लिए बनेगा ‘पराली संरक्षण बल’, ड्रोन से होगी निगरानी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 22, 2026
हरियाणा से BJP का ‘मिशन पंजाब’ एक्टिव, PM मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे का जानें राजनीतिक मकसद
अब UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, जानें किसे कितना देना होगा टैक्स
बीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाने पर गोकुल सेतिया के सवाल
हरियाणा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सियासी विरोध, कांग्रेस-इनेलो ने BJP सरकार को घेरा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?