By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के निजी स्कूल मान्यता पोर्टल में गड़बड़ी, 12 मामलों की जांच
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़शिक्षा

हरियाणा के निजी स्कूल मान्यता पोर्टल में गड़बड़ी, 12 मामलों की जांच

Bhawana Vats
Last updated: November 23, 2026 1:51 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 23, 2026
Share
SHARE

हरियाणा के निजी स्कूल मान्यता पोर्टल में बड़ा फर्जीवाड़ा, नूंह-पलवल के 12 स्कूलों के आवेदन साइबर जांच के घेरे में

Contents
जनवरी से जून 2026 के बीच हुए संदिग्ध अप्रूवलदस्तावेज लंबित थे, फिर भी पोर्टल पर दिखी मंजूरीकर्मचारियों की मिलीभगत या बाहरी हैकिंग?IP एड्रेस और सर्वर लॉग की होगी फॉरेंसिक जांचमाध्यमिक शिक्षा विभाग के पोर्टल की भी जांच की मांग

Yuva Haryana: हरियाणा के शिक्षा विभाग के निजी स्कूल मान्यता पोर्टल पर कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। नूंह और पलवल जिलों के 12 निजी स्कूलों के आवेदन बिना निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए ऑनलाइन अप्रूव दिखाए जाने का आरोप है। विभागीय जांच में सामने आया कि इन स्कूलों की वास्तविक मान्यता संबंधी फाइलें कार्यालयों में लंबित थीं, जबकि पोर्टल पर उनकी स्थिति पहले ही स्वीकृत कर दी गई थी। अब शिक्षा विभाग ने मामले में एफआईआर दर्ज करने और विस्तृत साइबर फॉरेंसिक जांच कराने के लिए पुलिस से अनुरोध किया है।

जनवरी से जून 2026 के बीच हुए संदिग्ध अप्रूवल

मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग ने अगस्त 2026 में एक विभागीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने 14 अक्टूबर को अपनी अंतिम रिपोर्ट निदेशालय को सौंप दी। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के बीच निजी स्कूल मान्यता पोर्टल पर 12 स्कूलों के आवेदन कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से आगे बढ़ाए गए और उन्हें अप्रूव दिखाया गया।

जांच कमेटी ने 12 स्कूलों से संबंधित कुल 13 केस एंट्री की समीक्षा की। आदर्श मॉडर्न स्कूल, साकरस के नाम पर दो अलग-अलग केस नंबर दर्ज होने के कारण जांच में कुल 12 स्कूलों को शामिल माना गया।

हरियाणा-पंजाब में और बढ़ेगी ठंड

दस्तावेज लंबित थे, फिर भी पोर्टल पर दिखी मंजूरी

जांच में सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि संबंधित स्कूलों की मान्यता से जुड़ी भौतिक फाइलें विभागीय कार्यालयों में लंबित थीं, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर उनकी स्थिति अप्रूव कर दी गई थी। विभागीय कमेटी के अनुसार, कुछ स्कूलों की ओर से अपलोड किए गए दस्तावेज गलत, फर्जी, बोगस या गैर-प्रामाणिक पाए गए।

इससे यह सवाल खड़ा हुआ है कि जब संबंधित अधिकारियों और जिला स्तरीय कमेटियों ने आवेदन आगे नहीं बढ़ाए थे, तो पोर्टल पर उन्हें स्वीकृत किसने किया? विभाग अब यह पता लगाना चाहता है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में बदलाव किस स्तर पर और किसकी अनुमति से किए गए।

कर्मचारियों की मिलीभगत या बाहरी हैकिंग?

शिक्षा विभाग ने साइबर पुलिस से अनुरोध किया है कि इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों और जांच में सामने आने वाले अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विभागीय कर्मचारियों ने अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा किए थे या किसी बाहरी व्यक्ति ने इन्हें चोरी अथवा हैक करके इस्तेमाल किया।

इसके अलावा विभाग के आंतरिक आईटी सेल के किसी कर्मचारी की संभावित भूमिका और बाहरी व्यक्ति की मदद से पोर्टल तक पहुंच बनाने की आशंका की भी जांच करने को कहा गया है। फिलहाल इनमें से किसी संभावना की पुष्टि नहीं हुई है।

हरियाणा में टीबी के 5 हजार AI एक्सरों की जांच

IP एड्रेस और सर्वर लॉग की होगी फॉरेंसिक जांच

साइबर पुलिस से पोर्टल की तकनीकी जांच कराने के साथ IP एड्रेस, लॉगिन हिस्ट्री, यूजर आईडी, डिवाइस की जानकारी, सर्वर लॉग और टाइमस्टैम्प की जांच करने का अनुरोध किया गया है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि संदिग्ध आवेदन किस कंप्यूटर या डिवाइस से आगे बढ़ाए गए और पोर्टल में बदलाव करने के लिए किन लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल हुआ।

विभाग ने सर्वर लॉग, पोर्टल गतिविधियों का रिकॉर्ड और अपलोड किए गए दस्तावेज सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया है, ताकि डिजिटल सबूतों में बदलाव या उन्हें नष्ट किए जाने की आशंका न रहे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के पोर्टल की भी जांच की मांग

शिक्षा विभाग ने यह भी सुझाव दिया है कि केवल मौलिक शिक्षा निदेशालय के निजी स्कूल पोर्टल तक जांच सीमित न रखी जाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर भी इसी तरह की अनधिकृत गतिविधियों की संभावना को जांच के दायरे में लिया जाए।

इससे पहले सितंबर 2026 में नूंह के 11 निजी स्कूलों को भी मान्यता से जुड़े दस्तावेजों के मूल रिकॉर्ड प्रस्तुत करने और जिला स्तरीय कमेटी के सामने सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए थे। उस जांच में हस्ताक्षरों और दस्तावेजों की प्रामाणिकता को लेकर भी सवाल उठे थे।

राजस्थान चुनाव के नतीजों से हरियाणा की राजनीति में हलचल, अजय चौटाला ने साधा निशाना

अब साइबर पुलिस की जांच से स्पष्ट हो सकेगा कि पोर्टल पर कथित गड़बड़ी तकनीकी सेंधमारी, लॉगिन क्रेडेंशियल के दुरुपयोग या विभागीय मिलीभगत के कारण हुई। फिलहाल किसी व्यक्ति या स्कूल की जिम्मेदारी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है।

You Might Also Like

हर पेड़ की कटाई पर लगाने होंगे 3 पौधे, 5 साल तक देखभाल जरूरी
चंडीगढ़ पर खत्म होगी हरियाणा और पंजाब की ‘चौधर’? केन्द्र सरकार कर रही ये बड़ी तैयारी
बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में बड़ा अपडेट, केस में जल्द खुलासा होने की उम्मीद
जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया, हरियाणा के इस तहसीलदार पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला
इनेलो ने सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ने का किया ऐलान, उम्मीदवारों की तलाश में जुटी पार्टी
TAGGED:Cyber CrimeDigital Forensic InvestigationEducation Department HaryanaForged DocumentsHaryana Education NewsHaryana NewsHSSC EducationHSSC शिक्षाNuh NewsPalwal NewsPrivate School RecognitionSchool Portal FraudSchool Recognition PortalUnauthorized Accessअनधिकृत पहुंचजाली दस्तावेजडिजिटल फोरेंसिक जांचनिजी स्कूल मान्यतानूंह समाचारपलवल समाचारशिक्षा विभाग हरियाणासाइबर अपराधस्कूल पोर्टल धोखाधड़ीस्कूल मान्यता पोर्टलहरियाणा शिक्षा समाचारहरियाणा समाचार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

पीएम मोदी आ सकते है हरियाणा, सोनीपत रैली रद्द होने के बाद अब नए कार्यक्रम की खबर आई सामने

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 21, 2025
हरियाणा में स्मार्ट फार्मिंग से किसानों का मुनाफा बढ़ाने की तैयारी, जानें राज्य सरकार की नई योजनाएं
स्पर्श पोर्टल की एडवांस बिलिंग प्रक्रिया का शिक्षकों ने किया विरोध
हरियाणा सरकार का बड़ा प्लान, पंचायतों की जमीन पर होगी प्राकृतिक खेती
इनेलो ने किया मंथन और भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, अभय चौटाला ने उठाया इनेलो नेता की हत्या का मामला
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?