By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: स्पर्श पोर्टल की एडवांस बिलिंग प्रक्रिया का शिक्षकों ने किया विरोध
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

स्पर्श पोर्टल की एडवांस बिलिंग प्रक्रिया का शिक्षकों ने किया विरोध

khushi Mukhija
Last updated: November 19, 2026 11:12 am
khushi Mukhija
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: गवर्नमेंट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन हरियाणा (421) ने स्पर्श पोर्टल की भुगतान प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया है। इस व्यवस्था के तहत स्कूलों को सामान प्राप्त होने से पहले ही एडवांस बिल तैयार करने और स्टॉक रजिस्टर में एंट्री दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है। एसोसिएशन ने प्रक्रिया में तुरंत बदलाव की मांग करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से हरियाणा स्कूल एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल के निदेशक को ज्ञापन सौंपा है।

जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि मौजूदा प्रणाली से शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए अनावश्यक परेशानियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर दुकानदार सामान दिए बिना जीएसटी बिल जारी करने से मना कर देते हैं, जिससे शिक्षकों को बार-बार दुकानों के चक्कर काटने पड़ते हैं। उनके अनुसार, सामान मिलने से पहले स्टॉक रजिस्टर में एंट्री करना व्यावहारिक नियमों के खिलाफ है और इससे ऑडिट व विभागीय निरीक्षण के दौरान दिक्कतें आ सकती हैं।

फर्जी पंजीकरण से 100 एकड़ का धान 30 किमी दूर बेचा

शिक्षकों ने यह भी कहा कि यदि बिल में दर्ज सामान की आपूर्ति नहीं होती है या वह बिल के अनुसार नहीं मिलता है, तो शिक्षकों को वित्तीय और प्रशासनिक जोखिम उठाना पड़ सकता है। एसोसिएशन के मुताबिक, इस जटिल भुगतान प्रक्रिया के कारण स्कूल ग्रांट के सही उपयोग में देरी हो रही है और जरूरी स्कूली कामकाज प्रभावित हो रहा है।

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वे पारदर्शिता और सरकारी फंड के सही इस्तेमाल का समर्थन करते हैं, लेकिन ऐसी प्रक्रियाओं का विरोध करते हैं जो शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव और जिम्मेदारी डालती हैं। उन्होंने मांग की कि एडवांस बिलिंग और स्टॉक एंट्री की व्यवस्था को तुरंत रोका जाए। साथ ही यह लिखित निर्देश जारी किए जाएं कि सामान की वास्तविक खरीद और प्राप्ति के बाद ही बिल बनाए जाएं और स्टॉक रजिस्टर अपडेट किया जाए।

DHBVN का सबसे बड़ा राजस्व स्रोत बना गुरुग्राम, 79% हिस्सेदारी

अन्य मांगों में शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करना और संशोधित दिशा-निर्देश जारी होने तक स्कूल प्रमुखों पर स्पर्श पोर्टल पर एडवांस बिल अपलोड करने का दबाव बंद करना शामिल है। विजय शर्मा ने कहा कि सामान प्राप्त किए बिना एडवांस बिलिंग या स्टॉक एंट्री के जरिए स्पर्श पोर्टल पर बिल अपलोड करने का एसोसिएशन के सदस्य समर्थन नहीं करेंगे। इस दौरान जिला महासचिव विजय सहारण और नाथूसरी चौपटा, ऐलनाबाद, ओढ़ां, डबवाली व बड़ागुढ़ा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शिक्षा विभाग में ACP मामले 30 दिन में निपटेंगे

You Might Also Like

Whatsapp पर आया ये वेडिंग कार्ड भूलकर भी मत करना डाउनलोड, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
हरियाणा की 5 हजार साल पुरानी विरासत राखीगढ़ी को मिलेगी वैश्विक पहचान ?CM सैनी का बड़ा कदम
हरियाणा में रिश्वतखोर अफसरों पर शिकंजा, ACB टीम को मिलेगा ₹1 लाख इनाम
RTI का जवाब देने में अफसरों ने लगाए 5 साल: फरीदाबाद नगर निगम पर 10 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देश में सबसे ज्यादा 15 भगौड़े गैंगस्टर हरियाणा लाए गए वापस, जानें पूरी सूची
TAGGED:एडवांस बिलिंगगवर्नमेंट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशनशिक्षक विरोधशिक्षा विभाग हरियाणासिरसा समाचारस्कूल ग्रांटस्पर्श पोर्टलहरियाणा समाचार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

पानीपत में ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग करने का मामला, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी पकड़े

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 29, 2026
25 नवंबर को हरियाणा आएंगे PM नरेंद्र मोदी, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
इस साल भूकंप के झटकों से 17 बार हिला हरियाणा, कब-कब कांपी धरती ? जानें
हरियाणा में बदमाशों को खाकी का खौफ नहीं ! सब इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर कर दी हत्या
गुरुग्राम में 80 पेंडिंग चालान वाली बाइक जब्त
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?