By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: जोरदार धमाके से दहली दिल्ली, कई राज्यों में अलर्ट, ब्लास्ट का हरियाणा से क्या कनेक्शन ? अब तक की सारी अपडेट पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

जोरदार धमाके से दहली दिल्ली, कई राज्यों में अलर्ट, ब्लास्ट का हरियाणा से क्या कनेक्शन ? अब तक की सारी अपडेट पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: November 11, 2025 12:43 pm
Yuva Haryana
Published: November 11, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट ने पूरे देश को दहला दिया है। इस विस्फोट में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं।

दिल्ली विस्फोट के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर जांच कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। खुफिया एजेंसियों को ऑनलाइन चैट पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाते हुए हरियाणा जीआरपी और केंद्रीय जीआरपी के कर्मचारी तैनात कर दिए है। पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रही है।

फरीदाबाद पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी है। गांव धौज, गांव फतेहपुर तगा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च में 1000 के आसपास जवान शामिल है। यहां दुकानों गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है।

आपको बता दें कि बीते कल ही फरीदाबाद पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस ने फतेहपुर तगा और धौज इलाके से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियारों का जखिरा बरामद किया था।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

ब्लास्ट का हरियाणा से क्या कनेक्शन निकला ?
जांच में सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल हुई हरियाणा नंबर की आई-20 कार (HR 26-CE 7674) का लिंक हरियाणा के गुरुग्राम निवासी मोहम्मद सलमान से जुड़ा है। पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि विस्फोटक कार हरियाणा के गुरुग्राम आरटीओ में रजिस्टर्ड थी। इसके बाद कार के पहले मालिक मोहम्मद सलमान को पुलिस ने पकड़ लिया।

हालांकि, यह भी सूचना सामने आ रही है कि कुछ समय पहले यह कार सेकंड हैंड कंपनी के जरिए पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी थी। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तारिक को हिरासत में ले लिया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

आपको बता दें कि दिल्ली में 14 साल बाद इतना बड़ा धमाका हुआ है।

दिल्ली में कब-कब हुए धमाके ?

  • 7 सितंबर 2011 को दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर सूटकेस बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 17 की मौत और 76 लोग घायल हुए।
  • 25 मई 2011 को दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर खड़ी एक कार में छोटा ब्लास्ट हुआ था।
  • 27 सितंबर 2008 को कुतुब मीनार के करीब महरौली फूल मार्केट के पास विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और 21 लोग घायल हुए।
  • 13 सितंबर 2008 को कनॉट प्लेस, बाराखबा रोड, गफ्फार मार्केट और जीके-1 में हुए ब्लास्ट में 24 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल।
  • 14 अप्रैल 2006 को पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के परिसर में दो ब्लास्ट हुए और इनमें 14 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
  • 29 अक्टूबर 2005 को सरोजनी नगर मार्केट, गोविंदपुरी बस अड्डा और पहाड़गंज ब्लास्ट में 60 की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल।
  • 22 मई 2005 को दिल्ली के सत्यम और लिबर्टी हॉल में हुए धमाके में दो लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे।
  • 18 जून 2000 को लाल किला के करीब हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत और कई घायल।
  • 26 जुलाई 1998 को कश्मीरी गेट आईएसबीटी में खड़ी बस में हुए ब्लास्ट में दो लोगों की मौत और तीन घायल हुए थे।
  • 30 दिसंबर 1997 को पंजाबी बाग में एक बस में हुए ब्लास्ट में चार सवारियों की मौत और 30 जख्मी थे।
  • 30 नवंबर 1997 को लाल किला इलाके में दोहरे विस्फोट में तीन की मौत हुई, जबकि 70 से ज्यादा घायल हुए थे।
  • 26 अक्टूबर 1997 को करोल बाग क्षेत्र में दो ब्लास्ट हुए, जिनमें एक की जान गई, जबकि 34 घायल हो गए थे।
  • 18 अक्टूबर 1997 को रानी बाग मार्केट में दो बम विस्फोट में एक शख्स की जान गई और 23 घायल हुए थे।
  • 10 अक्टूबर 1997 को शांति वन, कौड़िया पुल और किंग्सवे कैंप में तीन ब्लास्ट हुए और इनमें एक की मौत और 16 लोग घायल हुए।
  • 1 अक्टूबर 1997 को सदर बाजार के क्षेत्र में दो विस्फोट हुए, जिसमें 30 लोग घायल हुए।
  • 9 जनवरी 1997 को आईटीओ स्थित ओल्ड दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के सामने विस्फोट हुआ, जिसमें 50 लोग घायल हुए थे।
  • 21 मई 1996 को लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में तेज विस्फोट की चपेट में आकर 16 लोगों की मौत और 39 घायल हुए थे।

You Might Also Like

इस बार GST कलेक्शन में कौन-सा राज्य आगे रहा? इस स्टेट ने मारी बाजी, देखें नए आंकड़े
हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, CM ऑफिस पहुंची फाइल और 38 मंडी सचिव चार्जशीट
हरियाणा में आगामी बजट की तैयारी, CM नायब सैनी ने कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दिया भरोसा
चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR
हरियाणा में ट्रांसफर के इंतजार में बैठे कर्मचारियों को झटका, सरकारी सिस्टम की ‘कछुआ चाल’ बनी रोड़ा
TAGGED:A powerful explosion rocked Delhiputting several states on alert. What connection does the blast have with Haryana?कई राज्यों में अलर्टगुरुग्रामजोरदार धमाके से दहली दिल्लीदिल्ली ब्लास्टधमाकापुलवामाब्लास्ट का हरियाणा से क्या कनेक्शन ? अब तक की सारी अपडेट पढ़िए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अंतरराष्ट्रीय समाचार

युक्रेन-रूस युद्ध में हरियाणा के युवक की मौत, मृतक रूसी सेना में कैसे हुआ भर्ती ? पढ़िए पूरा मामला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 19, 2025
हरियाणा में शिमला से ज्यादा ठंड, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानिए
नितिन नबीन को BJP की कमान, कब कौन बना भाजपा अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
संपत सिंह के पार्टी छोड़ने पर क्या बोले कांग्रेसी ? इस नेता ने किया बड़ा दावा, पढ़िए
दिवाली के बाद सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, टूटा कई सालों का यह रिकॉर्ड
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?