By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: बेटियों ने वीडियो कॉल पर देखा पिता का अंतिम संस्कार, नहीं पहुंचीं श्मशान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

बेटियों ने वीडियो कॉल पर देखा पिता का अंतिम संस्कार, नहीं पहुंचीं श्मशान

Bhawana Vats
Last updated: November 7, 2026 7:43 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 7, 2026
Share
SHARE

पांच बेटियों और दामाद ने पिता के अंतिम संस्कार से किया किनारा, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार; समाजसेवियों ने निभाया फर्ज

Yuva Haryana: हरियाणा के पानीपत से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद उनकी पांच बेटियों और दामाद ने अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया। परिवार के सदस्यों ने वीडियो कॉल के जरिए पिता के अंतिम दर्शन तो किए, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए पानीपत पहुंचना जरूरी नहीं समझा। यहां तक कि जब उनसे पिता की अस्थियां लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हरिद्वार में ही अस्थियां विसर्जित करने की बात कह दी। ऐसे मुश्किल समय में जनसेवा दल और शहर के समाजसेवियों ने आगे आकर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करवाया और बेटे की तरह अपना फर्ज निभाया।

सीने में दर्द उठने से हुई थी बुजुर्ग की मौत

मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी 65 वर्षीय सुशील कुमार रिफाइनरी में काम करते थे और पानीपत के ददलाना में रहते थे। गुरुवार को सीने में दर्द उठने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों की तलाश शुरू की। इसके बाद दूसरे राज्यों में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने भी पानीपत आने में रुचि नहीं दिखाई।

पत्नी और पांच बेटियों ने आने से किया इनकार

गुरुग्राम-नोएडा की हालत पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, कहा- चंडीगढ़ आज भी रहने योग्य शहर

सुशील कुमार की पत्नी और दो अविवाहित बेटियां धनबाद में रहती हैं, जबकि उनकी तीन विवाहित बेटियां उज्जैन, धनबाद और बेंगलुरु में रहती हैं। परिजनों का कहना था कि सुशील कुमार करीब दो साल पहले परिवार को छोड़कर चले गए थे। इसके बाद से उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं था।

पत्नी की बीमारी का हवाला देकर बेटियों ने भी पानीपत आने में असमर्थता जताई। शुक्रवार तक जब कोई परिजन अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंचा तो जनसेवा दल के पदाधिकारियों ने परिवार से दोबारा संपर्क किया।

जनसेवा दल ने आगे आकर निभाई जिम्मेदारी

जनसेवा दल के सचिव चमन गुलाटी ने परिजनों से बातचीत की। जब परिवार की ओर से अंतिम संस्कार में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया गया तो संस्था ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का निर्णय लिया। इसके बाद जनसेवा दल के सदस्यों और अन्य समाजसेवियों ने मिलकर सुशील कुमार का विधिवत अंतिम संस्कार करवाया।

इस दौरान जनसेवा दल के किशन मनचंदा, चमन गुलाटी, कमल गुलाटी, समाजसेवी सतीश चुघ, बंटी गांधी, वासुदेव और मदन साइकिल वाले ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई।

गुरुग्राम जमीन अधिग्रहण मामले में CBI की चार्जशीट

वीडियो कॉल पर बेटियों ने देखा पिता का अंतिम संस्कार

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे भावुक पहलू यह रहा कि बेटियों ने वीडियो कॉल के जरिए पिता के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया देखी। अंतिम संस्कार के दौरान संस्था के सदस्यों ने उनसे पूछा कि क्या वे पिता की अस्थियां लेने आएंगी? इस पर परिवार की ओर से जवाब मिला, ‘आप ही हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर दीजिए, हम नहीं आ पाएंगे।’

इसके बाद समाजसेवियों ने ही अस्थियों के विसर्जन की जिम्मेदारी भी संभालने का निर्णय लिया। एक तरफ परिवार ने दूरी बनाए रखी, वहीं दूसरी तरफ अनजान लोगों ने इंसानियत का परिचय देते हुए बुजुर्ग को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी।

सोनीपत में भी सामने आया था ऐसा मामला

इसी तरह का एक मामला सोनीपत के बेस्ट रामनगर स्थित वृद्धाश्रम में भी सामने आया था। यहां 4 अगस्त को 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। परिवार के सदस्य विदेश में रहते थे और अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचे। ऐसे में आश्रम प्रबंधन और समाजसेवियों ने ही अंतिम संस्कार, अस्थि विसर्जन और तेरहवीं की रस्में निभाईं।

हरियाणा में दवा दुकानों पर FDA का शिकंजा, 966 के लाइसेंस सस्पेंड

सोशल मीडिया के माध्यम से खबर मिलने पर अहमदाबाद से बुजुर्ग के बड़े भाई पहुंचे और उन्होंने पिंडदान किया। परिवार 2015 में नेपाल में आए भूकंप के बाद से उन्हें मृत मान रहा था।

पानीपत और सोनीपत की ये घटनाएं समाज के सामने कई सवाल खड़े करती हैं। जहां एक ओर अपनों ने अंतिम समय में दूरी बना ली, वहीं समाजसेवियों ने आगे आकर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।

You Might Also Like

हरियाणा में आढ़ती परेशान, सरकार से आढ़त नहीं मिलने के चलते बिगड़ा बजट
गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी कर सकेगी समानांतर बिजली सप्लाई, 25 साल के लिए मिला लाइसेंस
हरियाणा में स्टार्टअप को बड़ा तोहफा, 25 लाख तक बराबर निवेश
हरियाणा में बेखौफ बदमाश, पूर्व विधायक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी
हरियाणा में गरमाया “वोट चोरी” का मुद्दा, कौन क्या बोला ? पढ़िए और सुनिए
TAGGED:an example of humanitydaughters did not perform last ritesdeath of an elderly manHaryana NewsJanseva Dallatest news from Haryanaold-age home.Panipat Newssocial workerSonipat NewsSushil Kumarजनसेवा दलपानीपत न्यूजबुजुर्ग की मौतबेटियों ने नहीं किया अंतिम संस्कारमानवता की मिसालवृद्धाश्रम।समाजसेवीसुशील कुमारसोनीपत न्यूजहरियाणा ताजा खबरहरियाणा न्यूज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

फर्जी मार्कशीट से दाखिला लेने के आरोपी को जमानत, 5 पौधे लगाने होंगे

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 30, 2026
हरियाणा में कुत्ते के काटने पर सरकार देगी मुआवजा, 5 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद, जानें नियम और शर्तें
जोरदार धमाके से दहली दिल्ली, कई राज्यों में अलर्ट, ब्लास्ट का हरियाणा से क्या कनेक्शन ? अब तक की सारी अपडेट पढ़िए
पूर्व अग्निवीरों के लिए अच्छी खबर, केंद्र सरकार ने BSF में बढ़ाया कोटा
नई नीति: जमीन मालिकों को मिलेगी 50% सेलेबल भूमि
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?