By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: पूर्व अग्निवीरों के लिए अच्छी खबर, केंद्र सरकार ने BSF में बढ़ाया कोटा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़

पूर्व अग्निवीरों के लिए अच्छी खबर, केंद्र सरकार ने BSF में बढ़ाया कोटा

Yuva Haryana
Last updated: December 22, 2025 1:00 pm
Yuva Haryana
Published: December 22, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कांस्टेबल भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी करके इसकी जानकारी साझा की है। अधिसूचना के अनुसार यह वृद्धि सीमा सुरक्षा बल, जनरल ड्यूटी कैडर (गैर-राजपत्रित) भर्ती नियम 2015 में संशोधन के जरिए की गई है।

ऐसे में केंद्र सरकार के इस फैसला का लाभ हरियाणा के अग्निवीरों को रिटायर्ड होने के बाद मिलेगा। लंबे समय ये मांग उठ रही थी कि अग्निवीरों को भविष्य में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार को काम करना चाहिए।

ऐसे में बीएसएफ में पूर्व अग्निवीरों का कोटा बढ़ने से अग्निवीर लगने वाले युवाओं को फायदा मिलेगा।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

आपको बता दें कि पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच को ऊपरी आयु सीमा में पांच तक और बाकी पूर्व अग्निवीरों को तीन साल की छूट मिलेगी।

हरियाणा में अग्निवीरों के तीन बैच निकल चुके है औऱ अभी तक सेना में करीब सात हजार अग्निवीरों की भर्तियां हो चुकी है। इसके तहत साल 2022-23 में करीब 2200, साल 2023-24 में करीब 2900 और साल 2024-25 में करीब 2100 अग्निवीर भर्ती हुए।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2022 में अग्निपथ योजना शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य था कि तीनों सेनाओं में उम्र का औसत कम किया जाए। इसमें अधिकारियों से नीचे सिपाही स्तर पर भर्तियां होती है और इन्हें अग्निवीर कहा जाता है।

इस योजना में साढ़े 15 साल से 21 वर्ष तक के उम्मीदवारों को चार साल के लिए थल, वायु और नौ सेना में भर्ती होने का मौका मिलता है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

केंद्र की नई अधिसूचना के अनुसार पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण से भी छूट दी जाएगी।
अब सीधी भर्ती 50 फीसदी कोटा के साथ प्रत्येक भर्ती वर्ष में पूर्व अग्निवीरों के लिए रिक्तियां आरक्षित होंगी, 10 प्रतिशत पूर्व सैनिकों के लिए और वार्षिक रिक्तियों के समायोजन में तीन प्रतिशत तक लड़ाकू कांस्टेबल होंगे।

अधिसूचना के अनुसार पहले चरण में नोडल फोर्स पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित 50 प्रतिशत रिक्तियों के लिए भर्ती करेगा, जबकि दूसरे चरण में कर्मचारी चयन आयोग बाकी 47 प्रतिशत रिक्तियों के लिए पूर्व अग्निवीरों के अलावा अन्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।

साथ ही पहले चरण में एक विशिष्ट श्रेणी में पूर्व अग्निवीरों की अधूरी रिक्तियों के लिए भी भर्ती की जाएगी।

आपको ये भी बता दें कि हरियाणा सरकार पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा में भी छूट दे रही है। सरकारी की घोषणा के अनुसार हरियाणा में गुप्र-बी और ग्रुप-सी पदों पर सीधी भर्ती के दौरान अग्निवीरों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं पहले बैच के अग्निवीरों को सेवानिवृत होने पर पांच साल की छूट मिलेगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

हरियाणा अग्निवीर नीति-2024 के अनुसार अग्निवीरों को सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण, स्वरोजगार के लिए सस्ती दरों पर कर्ज, और संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में भी छूट देने का प्रावधान किया गया है।

You Might Also Like

हरियाणा में बेमौसम बारिश बनी आफत, खेतों-मंडियों में फसलों को भारी नुकसान
भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर
एक्टर धर्मेंद्र का हरियाणा से था गहरा नाता, यहां बिताए यादगार पल
भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी, हरियाणा कांग्रेस जल्द बुला सकती है विधायक दल की बैठक
हरियाणा में बार काउंसिल चुनावों की घोषणा, तैयारी में जुटा प्रशासन
TAGGED:Central government increased the quota in BSFGood news for former Agniveer
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
भारतकृषि

किसानों के लिए अच्छी खबर, इस दिन खाते में आ सकते है 2000 रूपए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 16, 2025
हरियाणा में HTET के लिए आवेदन शुरू, यहां जानिए पूरा शेड्यूल
हरियाणा में हड़ताल के बाद काम पर लौटे पटवारी-कानूनगो, अब तहसीलदार इस बात पर अड़े
हरियाणा में बाहरी राज्यों से कितने युवा लगे सरकारी नौकरी ? HPSC ने जारी किए ये आंकड़े
हरियाणा पुलिस मुख्यालय में हुआ बड़ा घोटाला, शिकायत के बाद अब क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?