By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: गुरुग्राम में अवैध कचरा डंपिंग पर लगाम
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

गुरुग्राम में अवैध कचरा डंपिंग पर लगाम

Yuva Haryana
Last updated: October 4, 2026 3:58 pm
Yuva Haryana
Published: October 4, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर अवैध रूप से कचरा फेंकने की बढ़ती घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि गुरुग्राम को दिल्ली का डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को ऐसे वाहनों को तुरंत इंपाउंड करने तथा दोषियों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक में उठाया गया सीमा क्षेत्रों में कचरा डंपिंग का मुद्दा

मुख्यमंत्री गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान शहर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और दिल्ली सीमा से सटे क्षेत्रों में अवैध कचरा डंपिंग की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों और आरडब्ल्यूए ने जताई चिंता

वायरल रील स्टंट ने पहुंचाया थाने तक

गुरुग्राम-दिल्ली सीमा से लगे कई क्षेत्रों में लंबे समय से बाहरी वाहनों द्वारा कचरा फेंका जा रहा है। स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने बताया कि रात के समय बड़ी मात्रा में निर्माण एवं विध्वंस (C&D) कचरा और अन्य अपशिष्ट फेंके जाने से क्षेत्र में प्रदूषण और गंदगी बढ़ रही है।

पहले भी उठाया जा चुका है मुद्दा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समस्या नई नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर निगरानी बढ़ाई और रात के समय अवैध डंपिंग रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए।

सीसीटीवी निगरानी और सख्त प्रवर्तन पर जोर

सीएमओ में बड़ा फेरबदल, विभागों का नया बंटवारा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीमा क्षेत्रों में निगरानी और मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

सात दिनों में होगा सीएंडडी कचरे से जुड़े मामलों का निपटारा

बैठक में संयुक्त आयुक्त (नगर निगम) प्रदीप दहिया ने बताया कि निर्माण एवं विध्वंस (C&D) कचरे से जुड़े सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हैं। जवाबदेही तय करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं और ऐसे मामलों का निस्तारण सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम सरकार की प्राथमिकता

खेल विभाग में बड़ा घोटाला ? कोच बनकर उठाता रहा सरकारी वेतन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अवैध डंपिंग को पूरी तरह रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रशासन लगातार अभियान चलाता रहेगा।

You Might Also Like

हरियाणा भाजपा की नई रणनीति, अब BJP में सीधी ज्वाइनिंग पर रोक
हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स परेशान, छह महीने से नहीं मिला पूरा मानदेय
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने की ASI संदीप के परिजनों से मुलाकात, दिया बड़ा आश्वासन
हरियाणा में क्राइम कंट्रोल करने के लिए CM नायब सैनी सख्त, पुलिस को दी चेतावनी
हरियाणा ने iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म रैंकिंग की ‘बी’  कैटेगरी में हासिल किया पहला स्थान
TAGGED:C&D WasteDelhi-Gurugram BorderGurgaon Civic IssuesGurugram NewsHaryana NewsIllegal DumpingMCGNayab Singh SainiPollution Controlहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

जेजेपी का ‘चौटाला से चंडीगढ़’ अभियान शुरू

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 3, 2026
नकली नोट छापने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹7.38 लाख बरामद
हरियाणा में घाटे के दलदल में फंसी बिजली कंपनियां, उपभोक्ताओं को लग सकता है तगड़ा झटका
हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, पहली बार शून्य से नीचे पहुंचा पारा और बरसात की भी संभावना
हरियाणा: ओवरएज होते युवा और बेरोजगारों का दर्द – सरकारी नौकरियों के इंतजार में कोई नींबू-मिर्च बेच रहा, कोई चला रहा चाय का ठेला
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?