Yuva Haryana : हरियाणा के नए जिले हांसी को पहला डीसी मिल गया हैं। दरअसल, हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 23वें जिले हांसी में प्रशासनिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
साल 2025 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को हरियाणा सरकार ने हांसी जिले में डीसी की नियुक्ति के आदेश जारी किए है।
आईएएस डॉ. राहुल नरवाल को हांसी की कमान सौंपते हुए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राहुल नरवाल साल 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में वे हरियाणा सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में निदेशक और विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
इससे पहले राहुल नरवाल फतेहाबाद और दादरी जैसे जिलों में भी डीसी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।




