By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: इनेलो की ऐतिहासिक नूंह रैली ने तोड़े रिकॉर्ड, हरियाणा में अगली सरकार हमारी बनेगी: प्रो. संपत सिंह व रामपाल माजरा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

इनेलो की ऐतिहासिक नूंह रैली ने तोड़े रिकॉर्ड, हरियाणा में अगली सरकार हमारी बनेगी: प्रो. संपत सिंह व रामपाल माजरा

Yuva Haryana
Last updated: September 29, 2026 3:49 pm
Yuva Haryana
Published: September 29, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान इनेलो नेताओं ने नूंह में आयोजित ‘सम्मान दिवस रैली’ को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों पर जमकर निशाना साधा।

नूंह रैली से तय हुआ हरियाणा का भविष्य: प्रो. संपत सिंह

संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रो. संपत सिंह ने कहा कि नूंह की रैली ने अब तक की सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भले ही पिछले चुनाव में इस क्षेत्र की सभी सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं, लेकिन इस बार जनता ने इनेलो को अभूतपूर्व समर्थन दिया है। इस रैली में जुटी भारी भीड़ ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी है और यह स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर इनेलो राज्य में सरकार बनाने जा रही है तथा अभय सिंह चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए प्रो. संपत सिंह ने कहा:

गुटबाजी खत्म करने की कोई जादू की छड़ी नहीं, कांग्रेस में धीरे-धीरे होगा सुधार: संजय दत्त

शिक्षा व स्वास्थ्य का बुरा हाल: सरकार युवाओं को शिक्षा से वंचित कर रही है। स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षक नहीं हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का दावा करने वाली भाजपा ने सिर्फ इमारतें बनाई हैं, लेकिन वहां न डॉक्टर हैं और न ही जरूरी स्टाफ।

श्वेत पत्र की मांग: भाजपा सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियों पर श्वेत पत्र जारी कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने युवाओं के लिए कितनी नौकरियां निकालीं और कितनों को रोजगार दिया।

अपराध और नशा बढ़ रहा: प्रदेश आज नशे और सरेआम हो रहे अपराध की गिरफ्त में है। बेखौफ अपराधी गोलियां चला रहे हैं और फिरौतियां मांग रहे हैं।

कांग्रेस पर निशाना: कांग्रेस शासनकाल में गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में किसानों को अधिग्रहण का डर दिखाकर उनकी कीमती जमीनों को औने-पौने दामों पर लूटा गया।

अभय चौटाला बोले- बीजेपी को सत्ता से बाहर करेंगे, कांग्रेस को भी दूर रखेंगे

रात में फसल कटाई पर रोक तुरंत हटाए सरकार: रामपाल माजरा

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने सफल रैली के लिए प्रदेशवासियों का आभार जताया और किसानों व आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को उठाया:

किसानों के साथ अन्याय: रामपाल माजरा ने कहा कि प्रदेश में फसलें तैयार हैं लेकिन सरकार ने अभी तक खरीद शुरू नहीं की है। हाल ही में हुई बारिश से खराब हुई फसलों के लिए सरकार किसानों को तुरंत मुआवजा दे।

रात में कटाई पर रोक गलत: सरकार द्वारा रात के समय कंबाइन से फसल काटने पर लगाई गई रोक को तुरंत हटाया जाए। किसान को अपनी फसल समेटने के लिए 24 घंटे काम करना पड़ता है, ऐसे फैसलों से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों की समस्याएं जानने के लिए इनेलो नेता जल्द ही मंडियों का दौरा करेंगे।

हरियाणा में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर दीपेंद्र हुड्डा का हमला, नए विधानसभा चुनाव कराने की मांग

स्वास्थ्य सेवाओं की विफलता: आयुष्मान योजना के तहत ज्यादातर बीमारियों का इलाज निजी अस्पतालों में बंद कर दिया गया है। मरीज सरकारी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं, जहां पर्याप्त सुविधाएं ही मौजूद नहीं हैं।

आवास योजना में घोटाला: ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन आवास योजना’ जो गरीबों के लिए थी, उसमें भाजपा नेताओं और विधायकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। 100 गज का प्लॉट 1 करोड़ रुपये में बिक रहा है और अवैध कॉलोनियों को लाइसेंस देकर अपने चहेतों को मोटा मुनाफा कमाने दिया जा रहा है।

रामपाल माजरा ने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध में देश में नंबर वन बन चुका है। राज्य की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर इससे छुटकारा पाना चाहती है।

You Might Also Like

हरियाणा में कांग्रेस का ट्रेनिंग कैंप शुरू, 10 दिन तक चलेगी सियासी पाठशाला और राहुल गांधी भी आएंगे
JJP का मंथन, स्थापना दिवस कार्यक्रम और संगठन मजबूती पर लिए कई अहम फैसले
हरियाणा में सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ा फैसला, ग्राम सभाएं करके लाभार्थियों के नाम होंगे सार्वजनिक
हरियाणा में भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की कटाई प्रभावित; करनाल में 113.5 मिमी बारिश
युवाओं का एक और बड़ा सम्मेलन करके जेजेपी ने दिखाई सियासी ताकत, टारगेट पर रही भाजपा
TAGGED:elecionshistoricINLDNuhrallyहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी… भारत के इन राज्यों में सड़क हादसों से हुई सबसे ज्यादा मौतें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 10, 2025
हरियाणा के 29 लाख वोटों में गड़बड़ी सामने आई, जांच में जुटा चुनाव आयोग
दिवंगत IPS पूरन कुमार की पत्नी अमनित पर केस दर्ज, ASI संदीप सुसाइड मामले में इस विधायक पर भी हुई एफआईआर
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने शुरू की पदयात्रा, कांग्रेसियों ने ही किया किनारा
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की कई वाहनों से भिड़ंत के चलते 4 लोगों की मौत
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?