By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: किमी बसों की नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाने का आरोप, 2 माह में जांच रिपोर्ट तलब
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

किमी बसों की नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाने का आरोप, 2 माह में जांच रिपोर्ट तलब

khushi Mukhija
Last updated: November 13, 2026 11:57 am
khushi Mukhija
Published: November 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित निजी बसों की नंबर प्लेट पर जानबूझकर ग्रीस और कीचड़ लगाकर पहचान छिपाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सूचना आयोग ने परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को एक सक्षम समिति या प्राधिकारी के माध्यम से फैक्ट-फाइंडिंग जांच कराने और दो महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने की सिफारिश की है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला झज्जर निवासी सुरेंद्र सिंह अहलावत द्वारा 14 अगस्त, 2025 को दायर की गई एक आरटीआई (RTI) अपील की सुनवाई के दौरान सामने आया। अपीलकर्ता ने प्रदेश भर में किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारियां मांगी थीं। उनका आरोप है कि परिवहन विभाग ने केवल झज्जर जिले की अधूरी जानकारी उपलब्ध कराई, जबकि अन्य जिलों का डेटा छिपाया गया।

सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता ने आयोग के समक्ष कुछ तस्वीरें भी पेश कीं, जिनमें कथित तौर पर किलोमीटर स्कीम की बसों की नंबर प्लेटों पर ग्रीस या कीचड़ लगा हुआ दिख रहा है। उन्होंने दलील दी कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालक ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट छिपाते हैं, ताकि उनकी पहचान न हो सके और अधिकारी कार्रवाई न कर सकें।

हरियाणा में 1.05 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर काम शुरू, मानेसर में बनेगा अर्बन पार्क

सूचना आयोग के सख्त निर्देश

राज्य सूचना आयुक्त डॉ. अजय कुमार सुरा ने माना कि ये आरोप सीधे तौर पर यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा से जुड़े हुए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि जांच में यह देखा जाना चाहिए कि क्या हकीकत में ऐसी गतिविधियां हो रही हैं।

जांच का परिणाम और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट दो महीने के भीतर अपीलकर्ता और आयोग को भेजनी होगी।

जन सूचना अधिकारी को आदेश दिया गया है कि आरटीआई के तहत मांगी गई शेष और उपलब्ध जानकारी जल्द से जल्द आवेदक को मुहैया कराई जाए।

यमुना का जलस्तर घटा, हरियाणा में गहराया जल संकट

क्या है किलोमीटर स्कीम?

राज्य सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों के रूट सरकार द्वारा निर्धारित होते हैं और बस मालिकों को तय किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाता है। वर्तमान में प्रदेश में करीब 562 ऐसी बसें चल रही हैं, जिनमें ड्राइवर बस मालिक द्वारा नियुक्त किए जाते हैं, जबकि कंडक्टर सरकारी होते हैं।

कर्मचारी संघ और बस ऑपरेटर्स का पक्ष

ड्राइविंग टेस्ट अनिवार्य हो: हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रवक्ता सुधीर अहलावत ने मांग की है कि किलोमीटर स्कीम की बसों के चालकों के लिए ड्राइविंग टेस्ट अनिवार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन बसों को भी ‘जीवी’ (GV) नंबर मिले हैं, लेकिन कई बार चालक नियमों के अनुसार नहीं चलते, इसलिए नंबर प्लेट साफ रखना सुनिश्चित किया जाए।

टोहाना में भाजपा की गुटबाजी उजागर, बबली-बराला में खींचतान

आरोप निराधार: दूसरी ओर, किमी स्कीम वेलफेयर एसोसिएशन के लीगल एडवाइजर रविंद्र रावल ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि बसें सरकार को लीज पर दी गई हैं और पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में हैं, ऑपरेटर का केवल ड्राइवर होता है। नंबर प्लेट पर ग्रीस या मिट्टी लगाने जैसे आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

You Might Also Like

रोहतक में मनरेगा फंड की कथित गड़बड़ी की जांच करेगी विजिलेंस
हरियाणा मौसम अपडेट: बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, 17 के बाद छाएगा घना कोहरा
HAU के 100 रिटायर्ड प्रोफेसरों को दो वेतनवृद्धियों का लाभ
हरियाणा के लोगों में खून की कमी ! इन जिलों में सबसे ज्यादा एनीमिया की समस्या
कांग्रेस नेता ईश्वर नैन की मौत पर नया खुलासा, बालकनी से गिरे थे
TAGGED:allegationapplyinggreasekilometernumberplatesschemeहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
भारतहरियाणा न्यूज़

डंकी रूट से विदेश जाने वाले युवाओं को केंद्रीय मंत्री की सलाह, कही यह बड़ी बात

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 27, 2025
हरियाणा में घाटे के दलदल में फंसी बिजली कंपनियां, उपभोक्ताओं को लग सकता है तगड़ा झटका
प्रदूषण पर हरियाणा सरकार सख्त, GRAP लागू होने से पहले कार्रवाई के निर्देश
हरियाणा दिवस की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेशवासियों को मिल सकती है ये दो बड़ी सौगात
JJP का मंथन, स्थापना दिवस कार्यक्रम और संगठन मजबूती पर लिए कई अहम फैसले
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?