By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: HAU के 100 रिटायर्ड प्रोफेसरों को दो वेतनवृद्धियों का लाभ
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

HAU के 100 रिटायर्ड प्रोफेसरों को दो वेतनवृद्धियों का लाभ

khushi Mukhija
Last updated: November 10, 2026 1:18 pm
khushi Mukhija
Published: November 10, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिकों और प्रोफेसर्स के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मेरिट प्रमोशन स्कीम (एमपीएस) के तहत प्रोन्नत हुए करीब 100 रिटायर्ड प्रोफेसर्स को पीएचडी डिग्री के आधार पर 2 अग्रिम वेतन वृद्धियां देने से इनकार करने वाले हरियाणा सरकार के 15 मार्च 2011 के आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है।

अदालत का फैसला और निर्देश

न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बराड़ की पीठ ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि एमपीएस प्रोफेसर भी करियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएस) के शिक्षकों के समान ही इन दोनों इंक्रीमेंट्स के पूरे हकदार हैं। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त होने के 3 माह के भीतर वेतन और पेंशन पुनर्निर्धारण की पूरी प्रक्रिया पूरी कर एरियर का भुगतान किया जाए, अन्यथा 6 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज चुकाना होगा।

हरियाणा के 2,227 अग्निवीरों को सेवा विस्तार का लाभ

फंड मिलने के बाद भी रोका गया था लाभ

केंद्र सरकार के निर्देश पर 5वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत 31 मई, 2007 को पीएचडी धारक सीएस शिक्षकों को दो एडवांस इंक्रीमेंट दिए गए थे। एमपीएस प्रोफेसर्स को इससे वंचित रखा गया, जबकि इसके लिए आईसीएआर द्वारा बजट स्वीकृत था। विश्वविद्यालय ने कई बार राज्य सरकार को मामले की सिफारिश भेजी, लेकिन सरकार हर बार नई आपत्ति लगाकर टालती रही और आखिरकार 15 मार्च 2011 को इसे खारिज कर दिया। इसके बाद करीब 100 प्रोफेसर्स ने हाईकोर्ट की शरण ली थी, जिनकी पैरवी एडवोकेट गुंजन मेहता ने की।

जानिए… किसे और कैसे मिलेगा लाभ?

हरिद्वार जाते समय कार में आग, हिसार के 6 दोस्तों की मौत

नोशनल वेतन निर्धारण: अदालत के आदेशानुसार, विश्वविद्यालय सभी याचिकाकर्ताओं का वेतन 27 जुलाई 1998 से नोशनल तौर पर दोबारा तय करेगा।

पेंशन रिवीजन: सेवानिवृत्ति की तारीख तक नोशनल फिक्सेशन के आधार पर अंतिम मूल वेतन तय होगा और उसी के अनुसार पेंशन व अन्य रिटायरमेंट लाभ संशोधित होंगे।

एरियन की सीमा: वास्तविक वित्तीय एरियर का भुगतान याचिका दायर करने की तिथि से 3 साल पहले की अवधि से लेकर अब तक का मान्य होगा।

राम-रमी पर नेताओं ने समर्थकों से की मुलाकात, सरकार पर साधा निशाना

संयोजक एमपीएस ग्रुप एवं पूर्व प्रधान डॉ. एल.एस. कौशिक ने इस फैसले का स्वागत किया है और विश्वविद्यालय प्रशासन व कुलपति से आग्रह किया है कि वे बिना किसी देरी के इस फैसले को अमलीजामा पहनाएं।

You Might Also Like

हरियाणा: विंटर एक्शन प्लान शुरू, 15 लाख टन कचरे के निस्तारण की तैयारी
अंबाला में 5 नवंबर को शहीद स्मारक का उद्घाटन संभव
खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नरमी: 1,742 मामलों में से 895 में लगाया गया सिर्फ 10 हजार रुपये तक का जुर्माना
हरियाणा में 2 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: 19 हजार किसानों का 7.28 लाख टन धान भीगने की कगार पर
हरियाणा के गेस्ट टीचर्स का आंदोलन टला, 2 नवंबर को CM सैनी से बैठक
TAGGED:benefitsgetshauprofessorsretired
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात IPS समेत 46 अधिकारियों के तबादले

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 21, 2026
मेवात में नकली पनीर का बड़ा खुलासा: एक महीने में 10 हजार किलो मिलावटी पनीर जब्त, दिल्ली-एनसीआर तक सप्लाई
हरियाणा में बदमाश बेखौफ, दिनदहाड़े फायरिंग करके 50 लाख की रंगदारी मांगी
हरियाणा को गुजरात से मिले ₹50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
फोटो को लेकर कांग्रेस ऑफिस में विवाद, स्थापना दिवस पर सामने आई खेमेबाजी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?