By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: टोहाना में भाजपा की गुटबाजी उजागर, बबली-बराला में खींचतान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

टोहाना में भाजपा की गुटबाजी उजागर, बबली-बराला में खींचतान

khushi Mukhija
Last updated: November 13, 2026 1:07 pm
khushi Mukhija
Published: November 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के टोहाना में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से भाटिया धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी की आंतरिक गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शामिल हुईं, लेकिन मंच पर पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बीच की तल्खी चर्चा का केंद्र बनी रही।

मंच पर दिखी दूरी, एक-दूसरे से चुराते रहे नजरें

सम्मेलन के दौरान मंच पर एक अजब नजारा देखने को मिला। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अगल-बगल बैठे नजर आए, लेकिन पूरे कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने न तो एक-दूसरे से नजर मिलाई और न ही संवाद किया। दोनों नेता मंच पर एक-दूसरे से आंखें चुराते दिखे। भाषण के दौरान भी दोनों ने सीधे तौर पर किसी का नाम लिए बिना एक-दूसरे पर जमकर राजनीतिक तीर चलाए, जिससे मौके पर मौजूद कार्यकर्ता असमंजस में नजर आए।

हरियाणा में 1.05 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर काम शुरू, मानेसर में बनेगा अर्बन पार्क

देवेंद्र बबली का तंज- झंडे भाजपा के लगाए, वोट कांग्रेस में गए

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने विरोधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब यह समझना होगा कि कौन लोग अपने स्वार्थ की राजनीति करते हैं और कौन टोहाना को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। बबली ने कहा:

  • पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए स्वार्थ की राजनीति छोड़नी पड़ेगी और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना होगा।
  • कार्यकर्ताओं को सम्मान देना जरूरी है, यदि उन्हें डराया जाएगा तो वे काम कैसे करेंगे।
  • दगा उन लोगों ने किया, जिन्होंने अपने घरों पर भाजपा के झंडे तो लगाए, लेकिन उनके वोट कांग्रेस में गए। हमने कभी दगा नहीं किया, जब कांग्रेस में थे तो वहां भी मजबूती से साथ दिया।

सुभाष बराला का पलटवार- भाजपा कार्यकर्ता कभी धैर्य नहीं खोता

यमुना का जलस्तर घटा, हरियाणा में गहराया जल संकट

देवेंद्र बबली के बयानों पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अपने ही अंदाज में पलटवार किया। बराला ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी धैर्य नहीं खोता है और ठोकर खाकर भी किसी से गाली-गलौज नहीं करता। उन्होंने कहा कि यही निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के निर्देश पर गालियां सुनकर भी नरेश बंसल को नगर परिषद चेयरपर्सन और नीरू सैनी को वाइस चेयरपर्सन बनाने का काम करता है। वह अपनी पीड़ा जाहिर नहीं करता, बल्कि चुपचाप संगठन के काम में लगा रहता है।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने दिया एकजुटता का संदेश

दोनों नेताओं की बयानबाजी के बीच प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। पार्टी ने 2 से 303 तक का सफर कार्यकर्ताओं के परिश्रम, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से ही तय किया है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में ‘कमल’ का निशान लेकर आने वाले प्रत्याशी का साथ देना होगा, तभी जिले की तीनों विधानसभा सीटों के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में भी कमल खिलाया जा सकता है।

हुड्डा विधानसभा से चौपाल तक घेरेंगे सरकार

कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष के साथ ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील सेन और जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी विशेष रूप से पहुंचे। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलदेव सैनी ने की।

You Might Also Like

MSP में मामूली बढ़ोतरी के विरोध में पीएम मोदी को 25-25 रुपये के डीडी भेजेगी जेजेपी
हरियाणा रोडवेज की हड़ताल टली, यात्रियों को मिली राहत!
हरियाणा में 3 दिन में 11 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी की चुनौती, 30 सितंबर तक 58 हजार का लक्ष्य  
हरियाणा NCR: BS-3 वाहनों पर भारी जुर्माना और स्क्रैप की कार्रवाई
गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को ₹12,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले
TAGGED:babliBaralabetweenexposedfactionalismtohanatug-of-war
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीतिहरियाणा न्यूज़

राहुल गांधी को कांग्रेस में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं, हरियाणा में अनुशासन तोड़ने वालों को पार्टी से बाहर करने के आदेश

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 30, 2025
हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ अभियान शुरू
हरियाणा में बेमौसम बारिश बनी आफत, खेतों-मंडियों में फसलों को भारी नुकसान
हरियाणा स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट मिलेगा या नहीं ? सामने आई बड़ी Update, पढ़िए
हरियाणा में बनेंगे 250 किमी रेंज वाले हेलीकॉप्टर ड्रोन, रूस के साथ तकनीकी सहयोग की तैयारी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?