By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: जापान दौरे पर जाएंगे सीएम नायब सैनी, तीन दिन तक ये रहेंगे कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीतिहरियाणा न्यूज़

जापान दौरे पर जाएंगे सीएम नायब सैनी, तीन दिन तक ये रहेंगे कार्यक्रम

Yuva Haryana
Last updated: October 5, 2025 8:57 pm
Yuva Haryana
Published: October 5, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द ही विदेशी दौरे पर जाएंगे। वे तीन दिन के लिए जापान के दौरे पर रहेंगे।

हरियाणा सरकार का दावा है कि राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय औद्योगिक संबंधों को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सीएम जापान के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सरकार का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा हरियाणा को वैश्विक निवेश, तकनीकी सहयोग और नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।

सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और हरियाणा इस अभियान का अग्रदूत बनकर विकसित भारत, विकसित हरियाणा के लक्ष्य को मजबूत आधार दे रहा है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

भाजपा सरकार के मुताबिक मुख्यमंत्री के 6 से 8 अक्टूबर 2025 तक तीन दिवसीय दौरे का उद्देश्य हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री जापानी निवेश को आकर्षित करने, हरियाणा को एक प्रमुख वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने और तकनीकी व विनिर्माण क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने की दिशा में निवेशकों से रोडमैप साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर की सुबह टोक्यो पहुंचेंगे और अपनी आधिकारिक गतिविधियों की शुरुआत जापान के विदेश मंत्रालय तथा अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठकों से करेंगे। वे जापान के विदेश राज्य मंत्री मियाजी ताकुमा और अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री कोगा यूइचिरो से मुलाकात कर व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।

दोपहर में मुख्यमंत्री टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे इस दौरान जेईटीआरओ (JETRO), एआईएसआईएन (AISIN), एयर वाटर (Air Water), टीएएसआई (TASI), नाम्बू (NAMBU), डेंसो (DENSO), सोजिट्ज़ (SOJITZ), निसिन फूड्स (Nissin Foods), कावाकिन होल्डिंग्स (Kawakin Holdings), सुमितोमो कॉर्पोरेशन (Sumitomo Corporation) और टोप्पन (Toppan) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शिमाने प्रिफेक्चर के गवर्नर से भी औपचारिक भेंट करेंगे। उसी शाम भारतीय दूतावास में आयोजित ‘गीता महोत्सव’ के सामुदायिक कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री भाग लेंगे।

वहीं, 7 अक्तूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) के माध्यम से ओसाका पहुंचेंगे, जहां वे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भाग लेंगे। वे हरियाणा स्टेट जोन का उद्घाटन करेंगे और जापान के मेयरों एवं व्यावसायिक नेताओं से मुलाकात करेंगे।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

मुख्यमंत्री प्रमुख जापानी कंपनियों क्योसेरा (Kyocera), मिनेबेया मित्सुमी (Minebea Mitsumi), मित्सुई किंज़ोकु कंपोनेंट्स (Mitsui Kinzoku Components), होरिबा लिमिटेड (Horiba Ltd.) और Semiconductor Equipment Association of Japan के नेतृत्व से भी भेंट करेंगे।

शाम को वे ओसाका में आयोजित निवेश रोड शो में भाग लेकर हरियाणा के औद्योगिक इकोसिस्टम को प्रस्तुत करेंगे और जापानी निवेशकों को राज्य में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित करेंगे।

8 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुजुकी (Suzuki) के उच्च स्तरीय प्रबंधन से मुलाकात करेंगे और उसके बाद ओसाका स्थित कुबोटा (Kubota) संयंत्र का दौरा कर उन्नत विनिर्माण तकनीकों पर चर्चा करेंगे। ओसाका प्रिफेक्चर के गवर्नर के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी।

अपने जापान दौरे के बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि अनेक जापानी कंपनियां पहले से ही हरियाणा में सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। राज्य के बजट में 10 नए आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिनके लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान की जा रही है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में हरियाणा एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक निवेशक हरियाणा में निवेश करने के इच्छुक हैं और अपने इस दौरे के दौरान वे संभावित निवेशकों से अलग-अलग बैठकों में मुलाकात करेंगे। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हरियाणा जैसे प्रगतिशील राज्य आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। यह दौरा उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

You Might Also Like

हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने पदों पर निकली सरकारी भर्ती
हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, गनमैन के फोन में मिला IG ऑफिस का रिकॉर्ड
हरियाणा में IPS पूरन कुमार सुसाइड केस पकड़ा तूल, सातवें दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम
25 नवंबर को हरियाणा आएंगे PM नरेंद्र मोदी, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, पाला जमने के चलते किसानों को दी ये सलाह
TAGGED:CMCM Nayab SainiJapan Visitजपान दौरा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में 10 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, बरसात की संभावना कितनी ? पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 5, 2026
हरियाणा में पुलिस चौकियों की सुरक्षा क्यों बढ़ी ? धमाकों के बाद मोर्चाबंदी में जुटी पुलिस
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों से जुडी बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग को लेकर आई यह खुशखबरी, पढ़िए
कला और हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा, सुपवा को मिनी फिल्म सिटी बनाने की तैयारी
बॉर्डर-2 मूवी में दिखेगी हरियाणा के इस जांबाज मेजर की कहानी, एक्टर वरुण धवन ने निभाया किरदार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?