By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: आतंकी साजिश नाकाम, फरीदाबाद में डॉक्टर के घर पर मिला भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

आतंकी साजिश नाकाम, फरीदाबाद में डॉक्टर के घर पर मिला भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ

Yuva Haryana
Last updated: November 10, 2025 2:04 pm
Yuva Haryana
Published: November 10, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : आतंकी हमले से जुड़ी एक बड़ी घटना की साजिश नाकाम हुई है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में आतंक का समान बरामद हुआ है।

फरीदाबाद में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की। फरीदाबाद के धौज में पुलिस की छापेमारी के दौरान 360 किलो विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद किए गए है।

गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मुजाहिल शकील की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की कई टीमें आई थी। करीब 7-8 घंटे पूछताछ और सर्च अभियान चला।

जानकारी के मुताबिक 27 अक्टूबर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के पोस्टर दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में डॉ अदील को पोस्टर चिपकाते हुए देखा गया।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

छह नवंबर को डॉ. अदील को आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड निवासी आरोपी डॉ. अदील अहमद को सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया। शनिवार को पुलिस ने जीएमसी अनंतनाग में छापा मारा और डॉ. अदील के लॉकर से एक एके-47 राइफल बरामद की।

डॉ. अदील अक्टूबर 2024 तक जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत था। इसके बाद पुलिस ने इसी मामले में डॉ. मुज़म्मिल को गिरफ्तार किया और जांच में उनकी भूमिका उजागर हुई।

पुलिस ने अब फरीदाबाद में डॉ. मुज़म्मिल के किराए के आवास पर भी छापा मारा है। गिरफ्तार डॉक्टर के साथ पुलिस घर के अंदर गई। जहां 360 किलो विस्फोटक और हथियार बरामद करते हुए आतंकी वारदात को अंजाम देने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को गुपचुप तरीके से अंजाम दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी डॉ. आदिल ने इलाके में लगभग तीन महीने पहले डॉ बताकर किराए पर यहां घर लिया था और घर में कुछ मेडिकल उपकरण रखने की बात मकान मालिक से कही थी। उसने यहां भारी विस्फोटक पदार्थ रखा, लेकिन मकान मालिक से लेकर किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।

पुलिस के मुताबिक डॉ. आदिल मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। एमबीबीएस करने के बाद उसने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी ज्वाइन की। उसके बाद से वह यहीं नौकरी कर रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों के बाद कुछ दिन पहले श्रीनगर पुलिस ने उसे सहारनपुर पुलिस की मदद से उठाया था।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

फरीदाबाद पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा पुलिस, फरीदाबाद पुलिस जे एंड के पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन जारी था और यह अभी भी जारी है। पुलिस एंटी टेरर मॉड्यूल पर काम कर रही थीय़

इस पर कार्यवाही करते हुए रविवार को छापेमारी की गई, इस दौरान 360 किलो के आसपास विस्फोटक पदार्थ मिला है, जो कि संभावित अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है, वह आरडीएक्स नहीं है।

20 टाइमर, 4 बैटरी टाइमर और अन्य सामान बरामद हुए हैं। एक कैंटोप राइफल, 83 लाइव राउंड, एक पिस्टल और दो मैगजीन के साथ अन्य हथियार भी बरामद हुए है।

पुलिस के मुताबिक एक आरोपी फरीदाबाद से और दूसरा आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। फरीदबाद से गिरफ्तार शख्स अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। अभी जांच जारी है और नेशनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर सकते।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

वहीं डॉक्टर का नाम मुजम्मिल है और 10 दिन पहले मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया। हथियार कैसे पहुंचे और कहां से पहुंचे ? यह अभी जांच का विषय है।

You Might Also Like

हरियाणा में जेल वार्डरो को बड़ी सौगातें, CM ने पदोन्नति और भत्तों को लेकर ये घोषणाएं की
क्या हरियाणा में एक नौकरी मिलने के बाद CET स्कोर अमान्य हो जाएगा ? इस पर HSSC चेयरमैन ने दिया ये जवाब
सूरजकुंड झूला हादसे पर एक्शन और मरहम, अब तक की पूरी अपडेट जानें
हरियाणा के विधायकों को मिलेंगे इतने करोड़ रूपए, विकास कार्यों के लिए सरकार ने मांगा एस्टीमेट
हरियाणा में ठंड के तेवर नरम कब होंगे ? आगे बर्फीली हवाओं से राहत, लेकिन बरसात के साथ ओलावृष्टि के आसार
TAGGED:huge quantity of explosives found at doctor's house in FaridabadTerror plot foiledआतंकी साजिश नाकामफरीदाबाद में डॉक्टर के घर पर मिला भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़आज की ताजा खबरराजनीति

हरियाणा में गरमाया “वोट चोरी” का मुद्दा, कौन क्या बोला ? पढ़िए और सुनिए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 6, 2025
हरियाणा के मुख्य सचिव (Chief Secretary Haryana) : कौन हैं, क्या भूमिका है और क्यों हैं चर्चा में?
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों से जुडी बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग को लेकर आई यह खुशखबरी, पढ़िए
हरियाणा में सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ा फैसला, ग्राम सभाएं करके लाभार्थियों के नाम होंगे सार्वजनिक
Haryana : “वोट चोरी” पर भाजपा Vs कांग्रेस, जानिए कितनी सीटों पर कितने वोटों से कांग्रेस-बीजेपी करीबी मुकाबले में हारी थी?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?