By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अंबाला में 10 मिनट में 135 सैनिकों की हत्या, अनिल विज ने किए खुलासे
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

अंबाला में 10 मिनट में 135 सैनिकों की हत्या, अनिल विज ने किए खुलासे

khushi Mukhija
Last updated: October 30, 2026 2:57 pm
khushi Mukhija
Published: October 30, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वीरवार को अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में एक प्रेस वार्ता के दौरान 1857 की क्रांति से जुड़े कई महत्वपूर्ण और अनछुए तथ्य सामने रखे। उन्होंने राष्ट्रीय अभिलेखागार के दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि सितंबर 1857 में अंबाला छावनी की 5वीं और 60वीं नेटिव इंफेंट्री के सैनिकों को परेड ग्राउंड में बुलाया गया था। इस दौरान यूरोपीय सैनिकों की गोलीबारी में महज 10 मिनट के भीतर 135 सैनिक शहीद हो गए थे, 33 को बंदी बना लिया गया था और 40 सैनिक वहां से भागने में सफल रहे थे।

मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस ऐतिहासिक विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने अपनी बंगाल आर्मी की 74 में से 54 रेजिमेंटों को भंग कर दिया था, जो इस बात का बड़ा प्रमाण है कि अंबाला की इस घटना का इतिहास में कितना बड़ा योगदान था।

आगामी 5 नवंबर को होगा भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण

हाईकोर्ट का फैसला: किस्तें न भरने पर रद्द प्लॉट होंगे बहाल

मंत्री ने जानकारी दी कि आगामी 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंबाला छावनी में निर्मित 1857 के भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को सरकारी खर्चे पर यह ऐतिहासिक स्मारक दिखाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत रोजाना लगभग 50 बसों से छात्रों को यहां लाया जाएगा।

एशिया का सबसे बड़ा और क्रांति को समर्पित देश का पहला स्मारक

यह स्मारक 22 एकड़ में फैला हुआ है और यह एशिया का सबसे बड़ा तथा 1857 की क्रांति को समर्पित देश का पहला स्मारक है। इसे अंबाला में बनाने का मुख्य आधार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. केसी यादव का शोध है, जिसके अनुसार 1857 की क्रांति की शुरुआत मेरठ से नौ घंटे पहले अंबाला छावनी से हो चुकी थी।

गुरुग्राम बना NCR का सबसे प्रदूषित शहर, 19 हॉटस्पॉट मिले

कमल का फूल और रोटी थे क्रांति का संदेशवाहक

स्मारक में 63 मीटर ऊंचे कमल के फूल की वास्तुकला पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए मंत्री विज ने स्पष्ट किया कि 1857 की क्रांति के दौरान कमल का फूल और रोटी क्रांतिकारियों के बीच गुप्त संदेश पहुंचाने के प्रमुख प्रतीक थे। यह संरचना केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि उस ऐतिहासिक परंपरा का सजीव चित्रण है।

700 गुमनाम शहीदों के नाम होंगे दर्ज

वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी ₹1.16 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इतिहास में कई क्रांतिकारियों को उनका हक और सम्मान नहीं मिला। इस कमी को दूर करने के लिए स्मारक में लगभग 700 शहीदों के नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, आगंतुकों के लिए एक विशेष डिजिटल गैलरी भी बनाई गई है।

You Might Also Like

अंबाला में एआई कैमरों ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, डेटा मैच नहीं होने पर जारी हुआ अलर्ट, नौ संदिग्ध अभ्यर्थी हिरासत में
चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस में 2029 के विधानसभा चुनाव से करीब तीन साल पहले ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान सामने आने लगी है।
पानीपत के उद्योगपतियों की बड़ी चेतावनी: प्रदूषण जांच के विरोध में हड़ताल का ऐलान, UP शिफ्ट करने की धमकी
गुरुग्राम: HRERA का बड़ा एक्शन, बकाए की वसूली के लिए 71 बिल्डरों के बैंक खाते सीज
हरियाणा में मानसून की विदाई से पहले आंधी के साथ झमाझम बारिश, अब आगे कैसा रहेगा मौसम ? जानें
TAGGED:10 minutesAmbalaanilkilledsoldiersvij
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में 10 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, बरसात की संभावना कितनी ? पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 5, 2026
दिल्ली ब्लास्ट के बाद चर्चा में आई हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी में अब हालात कैसे ? पढ़िए ताजा अपडेट
INDIA गठबंधन की रैली के लिए हरियाणा कांग्रेस तैयार, हर विधायक जुटाएगा 2 हजार लोग
बड़ी खबर: नया जिला बनने के बाद हांसी को मिला पहला DC, सरकार ने की प्रशासनिक नियुक्ति
हिसार में एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?