Yuva Haryana : देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला इलाके में हुए धमाके के बाद हरियाणा के फरीदाबाद जिले स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी लगातार चर्चा में है।
अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जव्वाद अहमद सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत इस यूनिवर्सिटी की संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रहा है तो वहीं इस यूनिवर्सिटी कैंपस में ताजा हालात कैसे है ? इसके बारे में आपको बताते है…
एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार करीब दो महीने बाद अल फलाह विश्वविद्यालय डर के माहौल से बाहर निकल रहा है और हालात भी सामान्य हो रहे है।
दिल्ली धमाके के बाद जहां लोगों और विद्यार्थियों ने इस कैंपस से दूरी बना ली थी और आतंकी डॉक्टर्स के पकड़े जाने के बाद यूनिवर्सिटी भी पुलिस छावनी में तब्दील हो गई थी। अब यहां से पुलिस सुरक्षा हटा दी गई है। फिलहाल केवल एक-दो ही सुरक्षाकर्मी ही तैनात है।
यूनिवर्सिटी में आने-जाने वालों के लिए कोई रोक-टोक नहीं है और न ही किसी से कोई पूछताछ की जा रही है। यहां तक कि अस्पताल में लोग इलाज करवाने के लिए आ रहे है। हालांकि, रोजाना की ओपीडी पहले के मुकाबले 1500-2000 से घटकर केवल 150—200 ही रह गई है।
यूनिवर्सिटी में आने वाले लोगों को गेट पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़ता है। पहले की तरह अब न तो पूछताछ की जा रही है, वहीं न ही रजिस्टर में किसी प्रकार से आने वाले लोगों का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है।
अस्पताल के पास जो पार्क सूना पड़ गया था, वहां भी अब चहल-पहल होने लगी है। लोग ठंड के समय वहां धूप सेंकते हुए नजर आ रहे है। छुट्टी पर गए डॉक्टर, प्रोफेसर और विद्यार्थी भी वापस लौट आए है।
पहले अपने भविष्य को लेकर डरने वाले छात्र भी अब सामान्य हो गए है। उनका कहना है कि अब कोई बीती घटना पर बात नहीं कर रहा है। पढ़ाई भी पहले की तरह चलने लग गई है।



