By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: रोहतक की बेटी आशिमा अहलावत ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, पढ़ाई और खेल दोनों में बनाई पहचान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
खेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

रोहतक की बेटी आशिमा अहलावत ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर, पढ़ाई और खेल दोनों में बनाई पहचान

Yuva Haryana
Last updated: September 30, 2026 2:55 pm
Yuva Haryana
Published: September 30, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के रोहतक की प्रतिभाशाली निशानेबाज आशिमा अहलावत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता की कहानी केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा और खेल के बीच संतुलन बनाकर लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणादायक मिसाल भी है।

98.6% अंक लाकर जीता मां का भरोसा
आशिमा की मां सुमित्रा अहलावत, जो रोहतक के सीआर कॉलेज ऑफ लॉ में प्रोफेसर हैं, बताती हैं कि आशिमा शुरू से ही पढ़ाई में बेहद होनहार थीं। जब उन्होंने शूटिंग को करियर बनाने की इच्छा जताई तो परिवार को पढ़ाई पर असर पड़ने की चिंता थी।

मां ने शर्त रखी कि यदि आशीमा 12वीं कक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करेंगी, तभी उन्हें शूटिंग में आगे बढ़ने की अनुमति मिलेगी। आशिमा ने इस चुनौती को स्वीकार किया और 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दिखाए।

कुलदीप बिश्नोई के बीजेपी से अलग दिख रहे, जनसंपर्क अभियान ने बढ़ाई सियासी हलचल, भविष्य की रणनीति पर सवाल

 

कोविड काल में शुरू हुआ शूटिंग का सफर
कोविड-19 महामारी के दौरान भी आशिमा ने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया। उन्होंने प्रशिक्षण विकल्पों की तलाश की और फरीदाबाद स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय से शूटिंग की शुरुआत की। बाद में उन्होंने दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अभ्यास किया।

शुरुआती दिनों में वह रोहतक से फरीदाबाद तक रोजाना कई घंटे सफर करती थीं, लेकिन कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अभ्यास जारी रखा।

फतेहाबाद की पूजा ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक, प्रदेश में खुशी की लहर

राज्य स्तर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक
आशिमा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं, विश्वविद्यालय खेलों, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। इन्हीं उपलब्धियों के दम पर उन्हें भारतीय महिला शूटिंग टीम में जगह मिली और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

बचपन में पिता का साया खोया
आशिमा का जीवन संघर्षों से भरा रहा। जब वह मात्र छह वर्ष की थीं, तब उनके पिता का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उनकी मां ने अकेले ही आशिमा और उनकी छोटी बहन की परवरिश की और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग दिया।

अब ओलंपिक पदक है अगला लक्ष्य
एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद आशिमा की नजर अब ओलंपिक पदक पर है। परिवार को उम्मीद है कि वह आने वाले वर्षों में भारत के लिए ओलंपिक में भी पदक जीतकर नया इतिहास रचेंगी।

जींद की बेटी नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, संघर्षों को हराकर एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्टता
आशिमा ने अपनी पढ़ाई भी उत्कृष्ट स्तर पर जारी रखी। उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और वर्तमान में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए यह संदेश देती हैं कि मेहनत और समर्पण से शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में सफलता हासिल की जा सकती।

You Might Also Like

हरियाणा में जल्द बन सकता है 23वां जिला, किसकी दावेदारी मजबूत ? यहां पढ़िए
हरियाणा में कलयुगी पोते की करतूत, पैसों के लालच में दादा-दादी की कर दी हत्या
IDFC बैंक घोटाला: IAS साकेत कुमार पर रिश्वत के सबूत मिटाने के गंभीर आरोप, मो. शाइन मुख्य सूत्रधार
दुष्यंत चौटाला ने पेपरलेस रजिस्ट्री को बताया लूट की योजना, “जनता से धोखा कर रही भाजपा सरकार”
JJP ने जुलाना में दिखाई सियासी ताकत, क्या बोले दुष्यंत चौटाला ? जानें रैली की पूरी डिटेल
TAGGED:Aashima AhlawatAsian GamesHaryana ShooterOlympic DreamSports Newsएशियन गेम्स 2026खेलो इंडियाट्रैप शूटिंगभारतीय निशानेबाजमहिला शूटिंगरोहतक समाचारसिल्वर मेडलहरियाणा खेल समाचार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा सरकार

पंजाब पुलिस में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला, CBI के हत्थे चढ़ा यह बड़ा अधिकारी, मिला कुबेर का खजाना

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 17, 2025
हरियाणा में ‘छोटी सरकार’ के लिए चुनावी सुगबुगाहट तेज, इन निगमों का कार्यकाल होने वाला है खत्म
अब लाडो को हर महीने नहीं मिलेगी लक्ष्मी ! योजना में बदलाव करने की तैयारी में हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार का तोहफा, प्रदेश के इस गांव में खुलेगा सब-हेल्थ सेंटर
हरियाणा में कौन कहां फहराएगा तिरंगा ? चीफ गेस्ट लिस्ट में इन नेताओं के नाम गायब
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?