By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: अब टैंकर माफियाओं की खैर नहीं ! हरियाणा के सीएम ने दिए ये सख्त आदेश
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

अब टैंकर माफियाओं की खैर नहीं ! हरियाणा के सीएम ने दिए ये सख्त आदेश

Yuva Haryana
Last updated: November 10, 2025 5:35 pm
Yuva Haryana
Published: November 10, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि गुरुग्राम प्रदेश का सबसे तेजी से विकसित होता शहर है, इसलिए यहां नागरिक सुविधाओं के संचालन में किसी भी स्तर की ढिलाई या कोताही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में पानी, सीवर और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की वर्तमान स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि गुरुग्राम में बसने वाला हर नागरिक तय समयावधि में उच्च स्तरीय मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त करे।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

सोमवार को मुख्यमंत्री गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर में सक्रिय टैंकर माफिया पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे आधुनिक शहर में अवैध रूप से पानी की सप्लाई करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति गैरकानूनी रूप से जल आपूर्ति या शोधन का कार्य करता पाया जाता है तो संबंधित विभाग तुरंत नियमानुसार कार्रवाई करे। साथ ही, उन्होंने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्र के एसएचओ द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति में कोई बाधा न हो।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बिल्डर्स से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी बिल्डर अपने प्रोजेक्ट से जुड़े निवासियों को एग्रीमेंट में तय की गई मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, सीवर, सड़क और सुरक्षा व्यवस्था समय पर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि यदि कोई बिल्डर ऐसा करने में लापरवाही बरतता है या नागरिकों के साथ अनुबंध के विपरीत व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने पटौदी के लोकरा गांव से आए एक शिकायतकर्ता की बात पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित नायब तहसीलदार के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसका इंतकाल लंबे समय से ऑनलाइन दर्ज नहीं किया जा रहा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

वहीं गांव बहोड़ा कला में तीन साल से अधूरे पड़े सीवर कार्य पर भी मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई और लापरवाह अधिकारी का इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

हरियाणा: धान खरीद में नई गड़बड़ सामने आई, पोर्टल पर कपास-बाजरे के रकबे में धान दिखाकर बेचा
हरियाणा में डीड पंजीकरण में बदलाव, नई प्रक्रिया जानने के लिए यहां पढ़िए पूरी खबर
डंकी रूट से विदेश जाने वाले युवाओं को केंद्रीय मंत्री की सलाह, कही यह बड़ी बात
हरियाणा में धान की सरकारी खरीद बंद, इस बार बंपर खरीद और कई विवाद हुए, पढ़िए
हरियाणा में कोहरे की दस्तक से बढ़ी ठंड, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी जारी
TAGGED:BJPCM Nayab SainiHaryana CM issues strict ordersNow tanker mafias are in troubleअब टैंकर माफियाओं की खैर नहींमुख्यमंत्री गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समितिहरियाणा के सीएम ने दिए सख्त आदेश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में एक और घोटाले का मामला सामने आया, इस नेता ने CBI जांच की मांग उठाई

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 4, 2026
उद्यमियों से मिले दुष्यंत चौटाला, बदलते वक्त की चुनौतियों के लिए तैयार रहने पर दिया जोर
हरियाणा में क्राइम कंट्रोल करने के लिए CM नायब सैनी सख्त, पुलिस को दी चेतावनी
कितना बड़ा होगा हरियाणा का नया जिला हांसी ? क्षेत्रफल, जनसंख्या सहित पूरी जानकारी जानिए
“किसानों पर अंग्रेजों से ज्यादा जुल्म कर रही भाजपा” की बात कहकर इस नेता ने DAP किल्लत के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार, पढ़िए पूरा बयान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?