By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के 20 जिलों में महिलाएं मोटापे की शिकार, किस जिले में सबसे ज्यादा मोटापे के मामले ? पढ़ें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरस्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के 20 जिलों में महिलाएं मोटापे की शिकार, किस जिले में सबसे ज्यादा मोटापे के मामले ? पढ़ें

Yuva Haryana
Last updated: September 24, 2026 2:44 pm
Yuva Haryana
Published: September 24, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में महिलाओं के बढ़ते वजन और मोटापे को लेकर सामने आए आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। दरअसल, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 22 में से 20 जिलों (जब यह सर्वे हुआ था तब हरियाणा में 22 जिले थे) में महिलाओं के अधिक वजन और मोटापे की दर में बढ़ोतरी हुई है। अंबाला में यह दर सबसे ज्यादा है, जबकि नुंह में सबसे कम दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक अंबाला में 46.8%  अधिक वजन या मोटापे की श्रेणी में हैं। वहीं नूंह में यह आंकड़ा 17.6% है। दोनों जिलों के बीच करीब 29.2% अंक का अंतर है।

अंबाला, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

पिछले पांच सालों में अंबाला, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र में महिलाओं के वजन में खास बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार अंबाला में महिलाओं में अधिक वजन और मोटापे की दर 46.8% तक पंहुच गई है।

हरियाणा में पराली पर एक्शन के लिए बनेगा ‘पराली संरक्षण बल’, ड्रोन से होगी निगरानी

यमुनानगर में यह दर करीब 46.0%, जबकि कुरूक्षेत्र में 45.8%  दर्ज की गई। इसके अलावा फरीदाबाद में करीब 44.5% और पंचकूला में 43.2% महिलाएं अधिक वजन या मोटापे की श्रोणी में हैं।

 नूंह में सबसे कम दर

नूंह में महिलाओं के अधिक वजन और मोटापे की दर सबसे कम 17.6% रही। हालांकि, यहां भी पिछले पांच वर्षों में इसमें बढ़ोतरी हुई है। नूंह के बाद कुछ अन्य जिलों में भी यह दर 20 से 30% के बीच रही।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 में से 20 जिलों में महिलाओं के अधिक वजन या मोटापे की दर बढ़ी है। केवल दो जिलों में इसमें कमी दर्ज की गई।

पंचकूला के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में अमित शाह और सीएम सैनी का भी जिक्र

शहरों में मोटापे की समस्या ज्यादा

महिलाओं में बढ़ते वजन का एक कारण बदलती जीवनशैली भी हो सकती है। शहरों में काम के तरीके ओर रोजमर्रा की गतिविधियों में बदलाव के कारण शारीरिक मेहनत कम हुई है। इसके साथ ही खान-पान की आदतों में बदलाव भी वजन बढ़ने से जुड़ा माना जा रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक बैठकर काम करना, शारीरिक गतिविधि की कमी और असंतूलित खान-पान महिलाओं में मोटापे का खतरा बढ़ा सकते हैं।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता असर

आईएनएलडी का नूंह में शक्ति प्रदर्शन, 27 सितंबर की रैली पर टिकी नजर

आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में ज्यादातर जिलों में पिछले पांच वर्षों के दौरान महिलाओं के अधिक वजन और मोटापे की दर में बढ़ोतरी हुई है। अंबाला में 46.8% के साथ यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है, जबकि नूंह में 17.6% के साथ सबसे कम।

रिपोर्ट में महिलाओं के बढ़ते वजन को स्वास्थ्य से जुड़ा महत्तवपूर्ण मुद्दा बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली पर ध्यान देकर मोटापे से जुड़े जोखिमों को कम किया जा सकता है।

You Might Also Like

जेजेपी ने SC सेल की प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, इन नेताओं को मिले अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट
हरियाणा के बड़े गांवों के लिए अच्छी खबर, इन जिलों के इतने गांवों में सरकार बनाएगी स्मार्ट गलियां
हरियाणा में जल्द आएगी नई उद्योग पॉलिसी, उद्यमियों को मिल सकती है ये राहत
हरियाणा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
खुद को भावी PM बताने पर नाराज हुए हरियाणा के CM, मंच संचालक को तुरंत टोका
TAGGED:AmbalaHealthLifestyleobesitywomenहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा सरकारहरियाणा न्यूज़

हरियाणा: सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की विदेश यात्रा के लिए नए आदेश, यहां पढ़िए पूरी खबर

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 16, 2025
पीएम मोदी आ सकते है हरियाणा, सोनीपत रैली रद्द होने के बाद अब नए कार्यक्रम की खबर आई सामने
हरियाणा के इस महिला विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, मनाई काली दिवाली
सरकार से सवाल, “हरियाणा में कब मिलेगी बुजुर्गों को बढ़ी हुई बुढ़ापा पेंशन ?”
राहुल गांधी के बाद इस केंद्रीय मंत्री ने भी IPS पूरन कुमार के परिवार से की मुलाकात, कही यह बड़ी बात
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?