By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: डाक विभाग के PPF खातों से 4.62 करोड़ गायब, 20 करोड़ से अधिक का घोटाला होने की आशंका
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

डाक विभाग के PPF खातों से 4.62 करोड़ गायब, 20 करोड़ से अधिक का घोटाला होने की आशंका

Bhawana Vats
Last updated: November 29, 2026 3:40 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 29, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: डाक विभाग में आम लोगों की जीवनभर की बचत पर करोड़ों रुपये की सेंधमारी का गंभीर मामला सामने आया है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) खातों में सुरक्षित रखी जमा पूंजी को सुनियोजित तरीके से दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। शुरुआती आकलन में 4 करोड़ 62 लाख 84 हजार 500 रुपये गायब होने की बात कही गई है, जबकि पूरे घोटाले की रकम 20 करोड़ रुपये से भी अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।

मैनुअल बंद कर आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर हुई रकम

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के प्रधान डाकघर में खातों को मैनुअल तरीके से बंद कर आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से रकम बाहर भेजने का यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा और खाताधारकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। प्रारंभिक जांच में आसपास के गांवों के 41 पीपीएफ खाते चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें मैनुअल बंद कर उनमें जमा राशि दूसरे खातों में भेजी गई। आशंका जताई जा रही है कि यदि अन्य खातों में भी इसी तरह की अनियमितता मिली, तो प्रभावित उपभोक्ताओं की संख्या और नुकसान का दायरा और बढ़ सकता है।

ठंड का बढ़ेगा असर, अगले तीन दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट

अंबाला सीपीएमजी कार्यालय पहुंची शिकायत, जांच तेज

इस गंभीर वित्तीय अनियमितता की शिकायत अंबाला छावनी स्थित चीफ पोस्टमास्टर जनरल (सीपीएमजी) कार्यालय तक पहुंच चुकी है। चिह्नित किए गए 41 पीपीएफ खातों के लेजर अकाउंट की जांच की जा रही है और जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनकी जानकारी भी विभाग के पास आ चुकी है। जांच के दौरान यह खंगाला जा रहा है कि किन-किन तारीखों पर खातों को बंद किया गया, रकम किस स्तर की मंजूरी से आरटीजीएस के जरिए किन बैंक खातों में पहुंची और इस पूरे प्रकरण में किन लोगों की भूमिका रही।

लंबी अवधि और भरोसे का उठाया गया फायदा

करनाल के उपली गांव में 102 एकड़ में बनेगा हरियाणा का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, नाम होगा ‘दानवीर कर्ण वन्य जीव विहार’

पीपीएफ खाता आमतौर पर लोगों की दीर्घकालिक बचत का भरोसेमंद माध्यम माना जाता है, जिसकी अवधि 15 वर्ष होती है और निकासी के लिए कड़े नियम तय हैं। इसी लंबी अवधि और खाताधारकों के भरोसे का फायदा उठाकर गड़बड़ी किए जाने की बात कही जा रही है। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब खाते उपभोक्ता की सहमति और तय प्रक्रिया के तहत ही बंद होने चाहिए, तो एक साथ इतने खातों को मैनुअल बंद करने की अनुमति कैसे दी गई।

जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिखी जाह्नवी की गतिविधियों की जांच, सात महीने से रोहतक में सक्रिय थी

You Might Also Like

द्वारका एक्सप्रेसवे: टोल एजेंसी पर ₹15 लाख जुर्माना
चमक-धमक और रुतबे का लालच: अपराध की दुनिया में उतर रहे हरियाणा-पंजाब के युवा
हरियाणा-पंजाब में ठंड और प्रदूषण का अलर्ट जारी
JJP रैली के लिए महेंद्रगढ़ में तैयारियां तेज
पंचकूला: हमले की शिकार बच्ची की पढ़ाई का जिम्मा उठाएंगे समाजसेवी
TAGGED:Ambala CPMGfinancial irregularityGurugram post officeHaryana Newspost office scampostal department embezzlementPPF account fraudpublic provident fund scamRTGS transfer fraudsavings scam
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा सरकारहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में विकास परियोजनाओं में देरी पर ठेकेदारों को लगेगी पेनल्टी

Bhawana Vats
Bhawana Vats
November 12, 2026
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, पाला जमने के चलते किसानों को दी ये सलाह
IDFC बैंक घोटाला: ज्वेलर्स से 4.30 करोड़ रुपये कैश बरामद
हरियाणा पुलिस के लिए राष्ट्रपति और पुलिस मेडल का ऐलान, इन अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?