By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: करनाल के उपली गांव में 102 एकड़ में बनेगा हरियाणा का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, नाम होगा ‘दानवीर कर्ण वन्य जीव विहार’
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

करनाल के उपली गांव में 102 एकड़ में बनेगा हरियाणा का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, नाम होगा ‘दानवीर कर्ण वन्य जीव विहार’

Bhawana Vats
Last updated: November 29, 2026 3:57 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 29, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के करनाल जिले के उपली गांव में 102 एकड़ क्षेत्र में प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर (जू) विकसित किया जाएगा। इसका नाम ‘दानवीर कर्ण वन्य जीव विहार’ रखा जाएगा, जिसे राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्रीय जू अथॉरिटी से भी मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

यह चिड़ियाघर नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) के नजदीक बनाया जाएगा, जिससे पर्यटकों को यहां पहुंचने में आसानी होगी। इसके शुरू होने से हरियाणा के लोगों को जंगल और वन्यजीवों के रोमांच के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ। नवदीप सिंह के अनुसार, निर्माण की अगली कड़ी में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी, जिसके लिए वन विभाग की ओर से टेंडर जारी किया जाएगा।

चिड़ियाघर की प्रमुख खासियतें

ठंड का बढ़ेगा असर, अगले तीन दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट

कैट फैमिली के वन्यजीव व अन्य जीव: चिड़ियाघर का सबसे बड़ा आकर्षण कैट फैमिली की प्रजातियां होंगी, जिनमें शेर, बाघ, तेंदुआ और जंगली बिल्लियां शामिल रहेंगी। इसके अलावा हिरणों की विभिन्न प्रजातियां तथा मगरमच्छ और घड़ियाल के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

जहरीले सांपों की अलग दुनिया: यहां देश में पाई जाने वाली प्रमुख जहरीली प्रजातियों—कोबरा, करैत और वाइपर—को रखा जाएगा। पर्यटक इन्हें नजदीक से देख सकेंगे और इनकी पहचान, प्रकृति व विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

रात्रिचर जीवों के लिए विशेष गुफा: रात के समय सक्रिय रहने वाले जीवों को दिखाने के लिए एक विशेष गुफा तैयार की जाएगी। इसमें ऐसा वातावरण बनाया जाएगा जिससे सैलानी देख सकें कि रात में वन्यजीव कैसे सक्रिय रहते हैं और विचरण करते हैं।

जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिखी जाह्नवी की गतिविधियों की जांच, सात महीने से रोहतक में सक्रिय थी

देशी और विदेशी पक्षी: चिड़ियाघर में हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों में मिलने वाले स्थानीय पक्षियों के साथ-साथ विदेशी प्रजातियों के पक्षियों के लिए भी व्यवस्था होगी, जिनकी जानकारी भी पर्यटकों को मिलेगी।

इको-फ्रेंडली भ्रमण: पूरे परिसर को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) बनाने की योजना है। पर्यटकों को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के जरिए भ्रमण कराया जाएगा, जिससे ध्वनि और वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

डाक विभाग के PPF खातों से 4.62 करोड़ गायब, 20 करोड़ से अधिक का घोटाला होने की आशंका

You Might Also Like

शिक्षा विभाग में ACP मामले 30 दिन में निपटेंगे
हरियाणा में दूध उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
हरियाणा के गांवों में बनेंगे हरित शवदाह गृह
हरियाणा में रिलायंस जियो का जोरदार प्रदर्शन, इस मामले में दी सबको मात
80 हजार की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार
TAGGED:Danveer Karn Vanya Jeev Viharelectric vehicle zooHaryana NewsKarnal Newslargest zoo in HaryanaNH 44 zoo projectnocturnal wildlife cavereptile park KarnalUpli village Karnalwildlife tourism Haryana
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा गठन के बाद 15 नए जिले बने, किस मुख्यमंत्री ने कितने जिले बनाए ? जानें पूरा इतिहास

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 17, 2025
हरियाणा में 1.69 लाख विद्यार्थी देंगे IGNOU परीक्षा
गुरुग्राम बना NCR का सबसे प्रदूषित शहर, 19 हॉटस्पॉट मिले
किस स्थिति में हरियाणा छोड़ सकता है राजधानी चंडीगढ़ पर अपना दावा ? इस कांग्रेस सांसद ने दिया बड़ा बयान
पंचायत खातों से 87.48 लाख की सेंधमारी, सभी जिलों से मांगा ब्योरा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?