By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा CM नायब सैनी का पंजाब में AAP-कांग्रेस पर हमला, गिनाईं सरकार की नाकामियां
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा CM नायब सैनी का पंजाब में AAP-कांग्रेस पर हमला, गिनाईं सरकार की नाकामियां

khushi Mukhija
Last updated: November 14, 2026 4:58 pm
khushi Mukhija
Published: November 14, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के पटियाला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की मौजूदा आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने पटियाला की पवित्र धरा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि यह धरती गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब और गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब में उमड़ी आस्था का केंद्र है।

कांग्रेस और ‘आप’ एक ही सिक्के के दो पहलू

जनसभा को संबोधित करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और आज पंजाब की बदहाली के लिए ये दोनों दल बराबर के गुनहगार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक पंजाब को परिवारवाद, भ्रष्टाचार और गुटबाजी की आग में झोंका, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से पंजाब को कर्ज और बर्बादी के गर्त में धकेल दिया है।

बिजली और रोजगार के वादों पर घेरा

स्कूल हिंसा मामले में हरियाणा के सभी स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट होगा

पंजाब सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने किसानों को 8 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन आज खेतों को मुश्किल से 4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में 25 लाख नौकरियां देने का सपना दिखाया गया था, लेकिन अब तक लगभग 69 हजार नौकरियां ही दी गई हैं।

हरियाणा और पंजाब की अर्थव्यवस्था की तुलना

मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों के आर्थिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2026-27 में हरियाणा की अर्थव्यवस्था 15 लाख 18 हजार करोड़ रुपये के स्तर पर है, जबकि पंजाब की अर्थव्यवस्था 9 लाख 81 हजार करोड़ रुपये पर सिमटी हुई है। उन्होंने आगे बताया कि आज पंजाब पर कर्ज का बोझ उसके सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का 45.1 प्रतिशत हो गया है, जबकि हरियाणा में यह केवल 25.8 प्रतिशत है।

नशा, डंकी रूट और स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र

हरियाणा में नशे के खिलाफ मुहिम, 22 हजार लोगों ने छोड़ा नशा

नशे के खिलाफ अपनी सरकार की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में नशा तस्करों की 53 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। इसके साथ ही, विदेश जाने के लिए ‘डंकी रूट’ अपनाने वाले युवाओं के जोखिम को कम करने के लिए हरियाणा सरकार ने सख्त कानून बनाया है।

स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा अपने बजट का 7.1 प्रतिशत हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करता है, जबकि पंजाब में यह खर्च केवल 4.7 प्रतिशत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की जनता सरकारी अस्पतालों में दवाइयों और बुनियादी व्यवस्थाओं के लिए तरस रही है और राज्य सरकार सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त है।

मजबूत नेतृत्व और बदलाव का आह्वान

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब को एक मजबूत और विजनरी नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘डबल इंजन’ की ताकत से होशियारपुर सहित पूरे प्रदेश में नए उद्योग लगेंगे और पंजाब के नौजवानों को यहीं रोजगार मिलेगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार, नशा और झूठे वादों वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

HVPNL की लिस्टिंग की तैयारी का विरोध, बिजली कर्मचारियों में निजीकरण की आशंका

You Might Also Like

हरियाणा के 12 हजार अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर 15 दिन में फैसला, शिक्षा विभाग ने दिया आश्वासन
गुरुग्राम में शराब सिंडिकेट के 10 ठिकानों पर ED की रेड
कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं, युवा लें गुरुकुल से प्रेरणा
हरियाणा दिवस पर सौगात, आज से लाडो को हर माह 2100 रूपए मिलना शुरू
हरियाणा में अपराध में 9.35% की गिरावट, सख्त एक्शन मोड में पुलिस; हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ चलेगा 15 दिनों का विशेष अभियान
TAGGED:aapattackedchief ministerCMnayabpunjabSainisinghहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा RTI आयोग का होगा कायाकल्प

Bhawana Vats
Bhawana Vats
November 5, 2026
“किसानों को ना मिला मुआवजा और न ही अगली फसल की आस” ये बात कहकर इस नेता ने BJP पर साधा निशाना
वोट चोरी के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका
जेजेपी का ‘चौटाला से चंडीगढ़’ अभियान शुरू
Best beaches in the UK for the Perfect Sandy Getaway
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?