By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: सूरजकुंड झूला हादसे पर एक्शन और मरहम, अब तक की पूरी अपडेट जानें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

सूरजकुंड झूला हादसे पर एक्शन और मरहम, अब तक की पूरी अपडेट जानें

Yuva Haryana
Last updated: February 9, 2026 12:18 pm
Yuva Haryana
Published: February 9, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में झूला हादसे पर जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस मामले में झूला संचालक कंपनी के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गाय है। विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं हादसे पर मुआवजे का मरहम लगाया गया है।

रविवार को फरीदाबाद पुलिस ने हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिक और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के गांव टोका निवासी मोहम्मद साकिर और यूपी के मेरठ के धर्मपुरी निवासी नीतेश को गिरफ्तार किया।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि हादसे के दौरान लोगों को बचाते हुए शहीद हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने सरकार की नीति के तहत शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को एक करोड़ रुपए और अन्य विभागीय लाभ देने की बात कही है।

हरियाणा सरकार ने ये भी ऐलान किया है कि घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता और इलाज का पूरा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सूरजकुंड मेले सहित सभी बड़े सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित है।

आपको ये भी बता दें कि शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की तैनाती पलवल के थाना चांदहट में थी। वहीं घायलों की बात करें तो सुप्रीम अस्पताल में भर्ती 8 घायलों में से 4 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि शेष चार का इलाज जारी है। इसके अलावा बीके सिविल अस्पताल में भर्ती 4 घायलों को भी उपचार उपरांत छुट्टी दे दी गई है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

वहीं मेले में सुरक्षा इंतजामों पर बड़ा सवाल उठने के बावजूद भी मेले में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि, मेले का आयोजन  अन्य दिनों की अपेक्षा कई घंटे की देरी से दोपहर में हुआ।

You Might Also Like

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, IAS अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी
इस बार GST कलेक्शन में कौन-सा राज्य आगे रहा? इस स्टेट ने मारी बाजी, देखें नए आंकड़े
दिल्ली NCR में बढ़े प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से मांगा हलफनामा
हरियाणा की महाग्राम योजना में सामने आई गड़बड़ी, सरकार ने लिया एक्शन और इन पर गिरी गाज
हरियाणा में क्राइम कंट्रोल करने के लिए CM नायब सैनी सख्त, पुलिस को दी चेतावनी
TAGGED:अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेलाएसआईटीगिरफ्तारीझूला हादसाफरीदाबादसूरजकुंड मेलाहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के लिंगानुपात में लंबी छलांग, इस जिले में बेटियां सबसे ज्यादा जन्म ले रहीं

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 3, 2026
हरियाणा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने “वोट चोरी” का बताया ये आंकड़ा
हरियाणा के गांवों और शहरों में फायर सेफ्टी पर फोकस, इन जिलों में इतने नए फायर स्टेशन खोलने को मिली मंजूरी
राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले दुष्यंत चौटाला, कहा- “लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, चुप नहीं बैठेगी JJP”
हरियाणा पुलिस ने साल 2025 में नशे पर कितनी कसी नकेल ? नए DGP ने दी पूरी जानकारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?