By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 10वीं-12वीं के हर सप्ताह होंगे ओपन बुक टेस्ट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
शिक्षा

हरियाणा में 10वीं-12वीं के हर सप्ताह होंगे ओपन बुक टेस्ट

khushi Mukhija
Last updated: October 27, 2026 10:54 am
khushi Mukhija
Published: October 27, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों की शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक अनूठी पहल की है। इसके तहत अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का हर सप्ताह टेस्ट लिया जाएगा। यह परीक्षा ‘ओपन बुक टेस्ट’ के रूप में होगी, यानी विद्यार्थी किताब से देखकर भी प्रश्नों को हल कर सकेंगे।

विद्यार्थियों को शुरुआत में किताब में उत्तर खोजने में मदद के लिए पेज नंबर के संकेत दिए जाएंगे, जिससे वे स्वयं उत्तर ढूंढने और विषय को गहराई से समझकर लिखने में सक्षम हो सकें।

मुख्य बिंदु और खास बातें:

साइंस, मैथ्स और इंग्लिश पर ज्यादा फोकस: विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यार्थियों के वर्तमान शैक्षणिक स्तर का आकलन करने के लिए अक्टूबर को आधार माना गया है। इन परीक्षाओं के परिणामों का विश्लेषण विषयवार, कक्षावार और ग्रेडवार किया जाएगा ताकि छात्रों की कमियों को दूर किया जा सके। जरूरत पड़ने पर स्कूलों में स्कूल टाइमिंग के बाद अतिरिक्त कक्षाएं (एक्स्ट्रा क्लास) भी लगाई जाएंगी।

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट सुधारने के लिए ‘मिशन सफलता’: स्कूलों को रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटकर होगी निगरानी

कमजोर विद्यार्थियों के लिए खास रणनीति: शैक्षणिक सुधार के तहत छोटी लिखित परीक्षाएं आयोजित कर विद्यार्थियों की गलतियों की पहचान की जाएगी, जैसे जरूरी शब्द छोड़ना, चित्रों पर लेबल न लगाना या हल के चरण अधूरे छोड़ना। इसके बाद संबंधित विषयों की दोबारा पढ़ाई कराई जाएगी और फिर से टेस्ट लेकर यह जांचा जाएगा कि विद्यार्थी की कमी दूर हुई या नहीं।

प्रदर्शन के आधार पर तीन श्रेणियां:

50% से कम अंक पाने वाले: इन्हें बेसिक कॉन्सेप्ट समझाने और न्यूनतम उत्तीर्ण स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

50% से 80% अंक वाले: इनकी विषय संबंधी समझ और उत्तर लिखने की क्षमता को सुधारा जाएगा।

हरियाणा MBBS बॉन्ड पॉलिसी पर विवाद, कोर्ट जाएंगे छात्र

80% से अधिक अंक वाले: इन्हें 90% से अधिक अंक हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

40 से 50% तक अंक दिलाने वाले विषयों पर विशेष तैयारी: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम के ऐसे महत्वपूर्ण व अपेक्षाकृत आसान अध्यायों की पहचान की जाएगी, जिनसे थ्योरी के 40 से 50 प्रतिशत अंक आसानी से मिल सकें। साथ ही पिछले पांच वर्षों के बोर्ड प्रश्नपत्रों का विश्लेषण कर बार-बार पूछे जाने वाले सवालों का अभ्यास कराया जाएगा।

आंकड़ों पर एक नजर:

विद्यार्थियों का पिछले साल का रिजल्ट: हरियाणा में पिछले साल सरकारी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 10वीं कक्षा का 85% और 12वीं कक्षा का 92% रहा था। पिछले 3 वर्षों में परिणामों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। विभाग का लक्ष्य अब केवल पास प्रतिशत बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की विषयवार दक्षता व समग्र शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार करना है।

एचटीईटी बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन: 6 और 7 नवंबर को मिलेगा अंतिम मौका

कुल छात्र और स्कूल: हरियाणा के करीब 3,300 सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के कुल 3।24 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें 10वीं के 1।74 लाख और 12वीं के 1।50 लाख विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 218 राजकीय संस्कृत मॉडल विद्यालय, 248 पीएम श्री विद्यालय, 250 सीएम श्री विद्यालय और 318 सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय हैं, जबकि बाकी स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित हैं।

 

You Might Also Like

हरियाणा में कब पक्के होंगे कच्चे कर्मचारी ? Job Security को लेकर सामने आई नई अपडेट, पढ़िए
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार
हरियाणा में राजस्व रिकॉर्ड की गलतियां अब तहसील स्तर पर होंगी ठीक, एफसीआर सुमिता मिश्रा ने शुरू किया ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल
हरियाणा दिवस पर खुल सकता है 1857 की वीरगाथा का स्मारक
हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा आरोप, “BJP सरकार में औद्योगिक पलायन, भ्रष्टाचार और कर्ज बढ़ा”
TAGGED:booksclassesopentestsहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त, सदन में 23 घंटे हुई चर्चा में क्या-क्या खास रहा ? पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 23, 2025
हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे
हरियाणा में एचटेट परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दी ये छूट
देश के पहले हरियाणवी CJI बनने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत, गांव से सुप्रीम कोर्ट तक का उनका पूरा सफर पढ़िए
हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, पाला जमने के चलते किसानों को दी ये सलाह
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?