By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या, बेटे पर शक; बयान बदलने के बाद गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरअन्यहरियाणा न्यूज़

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या, बेटे पर शक; बयान बदलने के बाद गिरफ्तार

Yuva Haryana
Last updated: September 25, 2026 3:37 pm
Yuva Haryana
Published: September 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नितिन पुलिस मुख्यालय की अकाउंट्स ब्रांच में तैनात थे। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद किया है।

बेडरूम में मिला खून से लथपथ शव

जानकारी के मुताबिक, नितिन अपने परिवार के साथ सेक्टर-22 स्थित मकान में रहते थे। शुक्रवार सुबह गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो नितिन बेड पर घायल हालत में मिले। उनके सिर में गोली लगी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

कैथल में डोडापोस्त से भरे ट्रक का एक्सीडेंट, 3 की मौत; केलों के नीचे छिपा था 8 क्विंटल नशीला पदार्थ

बेटे के बयान में विरोधाभास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शुरुआती पूछताछ में नितिन के बेटे ने पुलिस को बताया कि कोई दूसरा व्यक्ति घर में आया और उसके पिता को गोली मारकर फरार हो गया। हालांकि, पूछताछ के दौरान उसके बयान में विरोधाभास सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

हत्या में इस्तेमाल हथियार की जांच

हरियाणा कांग्रेस: जयप्रकाश और पूर्व CPS रामकिशन फौजी में बढ़ी रार

पुलिस को मौके से एक देसी कट्टा मिला है। फोरेंसिक टीम हथियार और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

घर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ

घटना के समय नितिन की पत्नी और बेटा घर में मौजूद थे। पुलिस परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आए साक्ष्यों और बयानों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखेगा, हरियाणा के उत्पादों का दम, छोटे उद्यमों और कारीगरों को मिलेगा स्टॉल

 

You Might Also Like

उचाना विधानसभा चुनाव-2024, वोटों की गिनती दोबारा होगी या नहीं ? पढ़ें नई अपडेट
हरियाणा में HPSC की कई भर्ती परीक्षाएं स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस
हरियाणा में रजिस्ट्री का नया सिस्टम होगा लागू, इस जिले से सरकार करेगी शुरुआत
पूर्व IPS आरएस यादव का लिखित माफीनामा, अभय चौटाला पर 39 जूते मारने के लगाए थे आरोप
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन से जुड़ी बड़ी खबर, सरकार ने पेंशन बढ़ोतरी का नोटीफिकेशन जारी किया
TAGGED:Chandigarhcrimehead constableshootsonहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

राव इंद्रजीत की दक्षिण हरियाणा से बाहर सियासी दस्तक ! हांसी में राव तुलाराम का शहीदी दिवस कार्यक्रम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 23, 2026
हरियाणा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन (Old age Pension Haryana) 2025: बुजुर्गों के लिए बड़ा सहारा और पूरी जानकारी
जेजेपी ने SC सेल की प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, इन नेताओं को मिले अहम पद, देखिए पूरी लिस्ट
किसका वहम निकालेंगे अभय चौटाला और राज्यपाल से क्यों मुलाकात की ? जानें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?