By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: एक्टिव मोड में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, गुटबाजी से निपटने के लिए उठा रहे यह कदम
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

एक्टिव मोड में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, गुटबाजी से निपटने के लिए उठा रहे यह कदम

Yuva Haryana
Last updated: October 23, 2025 5:39 pm
Yuva Haryana
Published: October 21, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी को रोकने के लिए नए प्रदेशाध्यक्ष एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे है। पार्टी कार्यकर्ताओं को लगातार अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले राव नरेंद्र सिंह ने अब नया प्लान बनाया है।

कई प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार राव नरेंद्र सिंह अनुशासन कमेटी बनाने की तैयारी में जुटे हुए है। इसके लिए उन्होंने एक प्रस्ताव हाईकमान को भी भेज दिया है। इस कमेटी में कई वरिष्ठ अनुभवी नेताओं को शामिल करने की चर्चाएं चल रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का इरादा है कि अनुशासन कमेटी के जरिए पार्टी में अनुशासन स्थापित किया जाए।

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल

पिछले कई सालों से गुटबाजी से जूझ रही हरियाणा कांग्रेस में अनुशासन के लिए यह कड़े कदम माने जा रहे है। राव नरेंद्र सिंह की पहल पर अनुशासन कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इस प्रस्ताव को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा जा चुका है।

हरियाणा मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद के माध्यम से प्रस्ताव हाईकमान तक पहुंचा है, अब इसे मंजूरी मिलते ही कमेटी का औपचारिक गठन किया जाएगा।

दरअसल, लंबे समय से हरियाणा कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनौती गुटबाजी रही है। अब तक हरियाणा कांग्रेस हुड्डा-सैलजा-सुरजेवाला जैसे वरिष्ठ नेताओं के गुटों में बंटी दिखती रही है।

हरियाणा की सियासत गरमाई: कांग्रेस ने सीएम सैनी से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने साफ कर दिया है कि अब कांग्रेस में मंच पर बगावत नहीं चलेगी। क्योंकि, हाल ही में कांग्रेस की दादरी में हुई एक कार्यकर्ता बैठक में हंगामा होने के बाद पूर्व प्रत्याशी मनीषा सांगवान को तुरंत प्रदेशाध्यक्ष द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा गया है।

राव नरेंद्र का साफ कहना है कि पार्टी में अनुशासन नहीं रखने वाले कार्यकर्ताओं की कांग्रेस को कोई जरूरत नहीं है। अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि अनुशासन कमेटी कब बनेगी और क्या इस कमेटी से संगठन में एकजुट बढ़ेगी या फिर गुटबाजी को ही बढ़ावा मिलेगा ?

राव नरेंद्र सिंह और संजय दत्त
हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ मार्च

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट के पटाखे फोड़ने के फैसले पर उठे सवाल, केंद्रीय नीति आयोग के पूर्व CEO ने कही बड़ी बात, पढ़िए
रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणवी युवाओं की मौत का मामला गरमाया, इस नेता ने भाजपा सरकार को क्यों ठहराया जिम्मेदार ? पढ़िए
मनरेगा का नाम बदलने से भड़की कांग्रेस, देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
धान घोटाले को लेकर CM सैनी पर लगाए गंभीर आरोप, इस नेता ने कही बड़ी बात
बिहार चुनाव प्रचार के मैदान में CM नायब सैनी, डबल इंजन की सरकार से विकास का किया दावा
TAGGED:Congress President Rao Narendra Singh is busy preparing to form a disciplinary committee.एक्टिव मोड में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्षकांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह अनुशासन कमेटी बनाने की तैयारी में जुटेगुटबाजीगुटबाजी से निपटने के लिए उठा रहे यह कदम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री का पहला दिन कैसा रहा और कहां कितनी हुई रजिस्ट्री ? यहां जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 4, 2025
हरियाणा में साइबर ठगों के निशाने पर बेरोजगार, इस साल नौकरी का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी हुई
हरियाणा में मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के लिए नए नियम लागू
पूर्व अधिकारी को जूते मारने के आरोप पर क्या बोले अभय चौटाला ? मानहानि का नोटिस भेजेगी इनेलो
मौसम का बदला मिजाज, अगले कई दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?