Yuva Haryana : भारतीय चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है, जो कि देश के 12 राज्यों में होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दूसरे चरण में मतदाता सूची के अपडेशन, नए वोटरों के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का काम किया जाएगा।
जिन राज्यों में एसआईआर होगा, वहां मतदाता सूची फ्रीज कर दी गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि एसाआईआर का पहला चरण खत्म हो चुका है और इसकी सबसे बड़ी खूबी यह रही कि बिहार के 7.5 करोड़ मतदताओं ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया।
उन्होंने आगे बताया कि आयोग ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों से मुलाकात कर प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई है।
चुनाव आयुक्त ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा कई मौकों पर मतदाता सूचियों की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया गया है। अब तक देश में 1951 से 2004 के बीच आठ बार एसआईआर हुआ है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता के लिए पात्रता को भी स्पष्ट किया, जिसके अनुसार वोट देने के लिए व्यक्ति का भारत का नागरिक होना, कम से कम 18 वर्ष की आयु पूरी करना, निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना और किसी भी कानून के तहत अयोग्य न होना आवश्यक है, जो कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 326 में निहित है।
इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR
- अंडमान और निकोबार
- छत्तीसगढ़
- गोवा
- गुजरात
- केरल
- लक्षद्वीप
- मध्य प्रदेश
- पुडुचेरी
- राजस्थान
- उत्तर प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
- तमिलनाडु



