By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: बागवानी फसलों की खेती पर किसानों को मिलेगा 1.40 लाख रूपये तक का अनुदान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: बागवानी फसलों की खेती पर किसानों को मिलेगा 1.40 लाख रूपये तक का अनुदान

Yuva Haryana
Last updated: September 28, 2026 3:30 pm
Yuva Haryana
Published: September 28, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से ‘बागवानी फसलों की खेती के लिए अनुदान प्रावधान’ योजना लागू की है। इसके तहत किसानों को फल, सब्जी, फूल, मसाले और खुशबूदार पौधों की खेती के लिए अलग-अलग दरों पर अनुदान दिया जाएगा।
योजना के तहत किसानों के लिए आवेदन और अधिकतम लाभ की सीमा निर्धारित की गई है। फलों के नए बाग लगाने और मसालों की खेती के लिए अधिकतम 5 एकड़ तक का लाभ लिया जा सकता है।
सब्जियों की खेती के लिए सामान्य वर्ग के किसान अधिकतम 5 एकड़ और अनुसूचित वर्ग के किसान 1 एकड़ तक योजना का लाभ ले सकते हैं। फूलों और खुशबूदार पौधों की खेती के लिए भी अधिकतम 5 एकड़ तक लाभ दिया जाएगा।

नए बाग लगाने पर 1.40 लाख रूपये तक अनुदान
सरकार की योजना के तहत नए बाग लगाने वाले किसानों को ₹24,500 से ₹1,40,000 प्रति एकड़ तक अनुदान दिया जाएगा। अनुदान की राशि फसल और निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अलग-अलग होगी।
सब्जियों की खेती के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को 15,000 रूपये प्रति एकड़ और अनुसूचित वर्ग के किसानों को 25,500 रूपये प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा। यह सहायता मल्चिंग, लो टनल, ड्रिप या बांस की स्टेकिंग जैसे एकीकृत मॉडल अपनाने पर देय होगी।

कुरुक्षेत्र के युवा ने नौकरी छोड़ बनाया कृषि ड्रोन स्टार्टअप, अब 3 करोड़ का टर्नओवर  

फूल और मसाले की खेती पर भी सब्सिडी
योजना के तहत मसालों की खेती के लिए किसानों को 15,000 रूपये से 30,000 रूपये प्रति एकड़ तक अनुदान दिया जाएगा। फूलों की खेती पर 8,000 रूपये से 40,000 रूपये प्रति एकड़ और खुशबूदार पौधों की खेती पर 8,000 रूपये प्रति एकड़ अनुदान का प्रावधान है।
योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्वीकृत अनुदान की राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण जरूरी
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल और ‘हॉर्टनेट’ पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।
आवेदन के लिए किसानों के पास व्यक्तिगत विवरण, परिवार पहचान-पत्र, बैंक खाते की पूरी जानकारी—खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा और IFSC कोड—होना जरूरी है। अनुसूचित वर्ग के किसानों को आवश्यकता पड़ने पर संबंधित प्रमाण-पत्र भी देना होगा।

HPSC भर्ती में 35 प्रतिशत कटऑफ का असर, 21 महीने में क्लास-एक और दो की 31 प्रतिशत सीटें खाली

जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
हरियाणा सरकार ने किसानों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने जिला उद्यान अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
किसान टोल-फ्री नंबर 1800-180-2021 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उद्यान विभाग की वेबसाइट और ई-मेल के माध्यम से भी योजना की जानकारी ली जा सकती है।

अभय चौटाला बोले- बीजेपी को सत्ता से बाहर करेंगे, कांग्रेस को भी दूर रखेंगे

You Might Also Like

हरियाणा: साल 2026 में सरकारी छुट्टियों की भरमार, जानें होली, रक्षाबंधन से दिवाली तक की तारीख
भजनलाल की बेटी और दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
भारत के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, हरियाणा के इस गांव से ‘सुप्रीम कुर्सी’ तक कैसे पहुंचे ? पढ़िए
खेती के पीक सीजन में बंद रहेगा VB जीरामजी योजना का काम, किसानों को होगा ये फायदा
हरियाणा के नए विधानसभा भवन बनाने की योजना में कहां आई रुकावट और क्या बोले नेता ? जानें
TAGGED:Farmer SubsidyHaryana Agriculture NewsHaryana FarmersHaryana Horticulture SchemeHaryana Kisan YojanaHaryana NewsHorticulture Department HaryanaHorticulture Scheme HaryanaHorticulture SubsidyKisan Yojanaकिसान अनुदानकिसानों को सब्सिडीकृषि समाचारबागवानी फसलबागवानी योजनाहरियाणा किसान योजनाहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतयोजना

ठेकेदारों पर सख्ती, हाईवे पर बार-बार होने वाले हादसों को लेकर सरकार ने उठाया यह नया कदम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 3, 2025
हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात IPS समेत 46 अधिकारियों के तबादले
हरियाणा में चार हजार करोड़ के काम मंजूर, इन बड़ी परियोजनाओं को मिलेगी गति
हरियाणा की ओर बढ़ रहा ज्वालामुखी की राख का गुबार, मौसम विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
हरियाणा में आया भूकंप, कौन सा शहर रहा केंद्र और कितनी रही तीव्रता ? जानें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?