Yuva Haryana : देश में चांदी के दाम दिनों-दिन बढ़ रहे है। यहां तक कि चांदी की तेजी के आगे सोने की चमक भी फीकी पड़ती हुई नजर आ रही है।
इस साल चांदी का भाव जिस तेज रफ्तार से बढ़ा है, उसने हर निवेशक को हैरान कर दिया है। लगातार नए रिकॉर्ड बन रहे है।
बुधवार को एक ही दिन में चांदी के दाम में करीब 6600 रुपए बढ़त देखने को मिली है। ऐसे में चांदी 1,85,488 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकी और नए रिकॉर्ड स्तर पर भी पहुंची।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी पहली बार 61 डॉलर प्रति आउंस से ऊपर चली गई। इससे पहले 8 दिसंबर को ही चांदी ने 1,79,088 रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार ये तेजी इसलिए आईं है क्योंकि चांदी की सप्लाई कम हो रही है और डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। नवंबर-दिसंबर माह शादी का सीजन भी होता है, ऐसे में रिकॉर्ड खरीदारी के चलते बाजार में चांदी की उपलब्धता कम है।
एक वजह ये भी है कि सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहनों और डेटा सेंटरों जैसी तकनीकों में भी चांदी की मांग बढ़ी है। यह मांग आने वाले कई सालों तक बढ़ती रह सकती है।
उधर, सोने की कीमत बुधवार को मात्र 186 रुपए घटी, जिससे 1,27,788 रूपए प्रति ग्राम बिका।



