Yuva Haryana : दिवाली के अवसर पर हरियाणा के बुजुर्गों को बड़ा तौहफा मिला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया है।
हरियाणा की नायब सैनी सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने बड़ी घोषणा करते हुए बुढ़ापा पेंशन 200 रूपए बढ़ाने की बात कही। अब बुजुर्गों को 3200 रूपए बुढ़ापा पेंशन मिलेगी।
आपको बता दें कि सितंबर माह में करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 3200 रूपए की जाएगी और सीएम इसकी घोषणा करेंगे। इस बीच, सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन 3500 रूपए करने की भी खबरें सुर्खियों में रही है। मंत्री कृष्ण बेदी के नाम पर बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने की खबरें चली, हालांकि बाद में उन्होंने इस खबर का खंडन करते हुए कहा था कि अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। जब भी बुढ़ापा पेंशन बढ़ाई जाएगी, सीएम इसकी घोषणा करेंगे।
चौधरी देवीलाल द्वारा 100 रूपए से शुरू की गई बुढ़ापा आज हरियाणा में बड़ी संख्या में बुजुर्गों के जीवन यापन में अहम सहारा बन चुकी है और बुढ़ापा पेंशन हर बार चुनाव के दौरान अहम मुद्दा भी होता है। सभी राजनीतिक दल बुढ़ापा पेंशन को लेकर वादे करते है और इसे घोषणा पत्र का जरूर हिस्सा बनाते है।
कब-कब कितनी बुढ़ापा पेंशन ?
1987 – 100 रूपए
1999 – 200 रुपए
2004 – 300 रुपए
2009 – 500-700 रुपए
2014 – 1000 रूपए
2015 – 1200 रुपए
2016 – 1400 रुपए
2016 – 1600 रुपए
2017 – 1800 रुपए
2020 – 2250 रुपए
2021 – 2500 रुपए
2023 – 2750 रुपए
2024 – 3000 रुपए
2025 – 3200 रूपए



