By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 9 साल के निचले स्तर पर रह सकती है धान खरीद, लक्ष्य से 6.50 लाख टन पीछे
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषि

हरियाणा में 9 साल के निचले स्तर पर रह सकती है धान खरीद, लक्ष्य से 6.50 लाख टन पीछे

khushi Mukhija
Last updated: November 13, 2026 11:35 am
khushi Mukhija
Published: November 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में इस बार धान की सरकारी खरीद का तय लक्ष्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में सरकारी खरीद की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है, लेकिन मौजूदा आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष धान की खरीद पिछले 9 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर सिमट सकती है।

लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है खरीद

सरकार ने इस सीजन के लिए 58 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा था। लेकिन अब तक अनाज मंडियों में कुल 50.61 लाख टन धान की ही आवक हुई है। यदि आगामी तीन दिनों में भी आवक की यही रफ्तार बनी रहती है और खरीद की समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाती है, तो कुल खरीद 51.50 लाख टन के अंदर ही सिमट सकती है। यह आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से करीब 6.50 लाख टन कम रहेगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष सरकारी एजेंसियों ने 62.13 लाख टन धान की खरीद की थी।

दूसरे राज्यों के धान पर सख्ती का असर

हरियाणा में पराली जलाने के 214 मामले दर्ज

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा इस बार धान खरीद के लिए 249 मंडियां निर्धारित की गई थीं, जिनमें से आवक बंद होने के बाद 40 मंडियों में खरीद बंद की जा चुकी है और फिलहाल 81 मंडियों में ही धान आ रहा है। विभाग का दावा है कि पिछले वर्षों में दूसरे राज्यों का धान भी हरियाणा की मंडियों में बिकने के लिए आ जाता था। इस बार बाहरी राज्यों के धान को रोकने के लिए खरीद प्रक्रिया में काफी सख्ती बरती गई है, जिसके कारण खरीद के आंकड़े कम दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, मंडियों में बाजरे की खरीद पहले ही बंद की जा चुकी है और अब केवल उन्हीं किसानों का बाजरा खरीदा जा रहा है जो किसी कारणवश पहले नहीं बेच पाए थे।

उठान धीमा, मंडियों में खुले में पड़ा 7.61 लाख टन धान

खरीद प्रक्रिया में सख्ती और जे-फॉर्म से लेकर मिलों तक पहुंचने की प्रक्रिया में समय लगने के कारण मंडियों से धान का उठान बेहद धीमा रहा है। अब तक खरीदे गए 46.62 लाख टन धान में से केवल 43 लाख टन का ही उठान हो पाया है, जबकि 7.61 लाख टन धान अभी भी मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है। धीमे उठान के चलते मंडियों में पड़ा धान कई बार बारिश में भीग चुका है, जिससे कई जगह बोरियों और ढेरियों में धान अंकुरित भी हो गया है।

पिछले 8 वर्षों में हमेशा 54 लाख टन से ऊपर रही खरीद

हरियाणा में 30,515 किसानों की किसान ID बनना बाकी, 20 नवंबर तक पंजीकरण पूरा करने के निर्देश

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले आठ वर्षों में हरियाणा में धान की सरकारी खरीद हमेशा 54 लाख टन या उससे अधिक रही है। साल 2018 में 58.82 लाख टन, 2019 में 64.71 लाख टन, 2020 में 56.54 लाख टन, 2021 में 55.30 लाख टन, 2022 में 59.37 लाख टन, 2023 में 58.94 लाख टन, 2024 में 54.00 लाख टन और 2025 में 62.13 लाख टन धान की खरीद हुई थी। इसके मुकाबले साल 2026 में अब तक मात्र 46.62 लाख टन धान ही खरीदा जा सका है।

कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीद, कटाई अंतिम चरण में

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक 9.03 लाख टन धान की खरीद कुरुक्षेत्र जिले में हुई है। इसके बाद कैथल में 8.02 लाख टन, फतेहाबाद में 6.72 लाख टन, करनाल में 5.86 लाख टन, अंबाला में 5.03 लाख टन, यमुनानगर में 3.75 लाख टन, सिरसा में 3.31 लाख टन और जींद में 2.47 लाख टन धान खरीदा गया है।

कृषि विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में कुल 36.97 लाख एकड़ में धान की फसल बोई गई थी, जिसमें से 31.12 लाख एकड़ की कटाई पूरी हो चुकी है और 5.85 लाख एकड़ में कटाई बाकी है। अगले दो-तीन दिनों में मंडियों में आवक तेज होने की उम्मीद है। वहीं, सरकार की ओर से अब तक किसानों के खातों में धान खरीद के 10,253 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है।

हरियाणा में पराली पर कार्रवाई, 74 किसानों पर FIR

 

You Might Also Like

हरियाणा में राजस्व रिकॉर्ड की गलतियां अब तहसील स्तर पर होंगी ठीक, एफसीआर सुमिता मिश्रा ने शुरू किया ऑनलाइन करेक्शन मॉड्यूल
हरियाणा: पुलिस स्टेशन में खड़ी कार में हुआ ब्लास्ट, जांच में जुटी NIA
हरियाणा में बिना अनुमति पेड़ काटने पर लगेगा जुर्माना, आएगा नया कानून
मौसम का बदलेगा मिजाज, हरियाणा और पंजाब में बारिश का अलर्ट
हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी: महज 63 पैसे में मिलेगा ₹50,000 का दुर्घटना बीमा
TAGGED:laggingpaddyprocurementहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक दिन में पकड़े 32 कुख्यात अपराधी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 6, 2025
SYL नहर पर कब बनेगी बात ? हरियाणा और पंजाब के सीएम फिर करेंगे बैठक
2021 London Awards: Dua Lova, Natalia Styles & More Wow on Red Carpet
स्थानीय निकायों में 16 साल बाद लागू हुआ ऑडिट सिस्टम, गड़बड़ी पर अफसरों की जेब से होगी वसूली
जयदीप राठी हत्याकांड, परिवार से मिले अभय और दुष्यंत, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?