By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: गेट पास के लिए मांगे एक लाख रुपये, पूर्व सांसद के पोते समेत तीन गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

गेट पास के लिए मांगे एक लाख रुपये, पूर्व सांसद के पोते समेत तीन गिरफ्तार

khushi Mukhija
Last updated: November 28, 2026 2:35 pm
khushi Mukhija
Published: November 28, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: सिरसा से 2004 में कांग्रेस के सांसद रहे स्व. आत्मा सिंह गिल के पोते और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह गिल को एक लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इंस्पेक्टर के सहायक रविंद्र कुमार और निजी सहयोगी सम्राट शंकर को भी रंगे हाथ पकड़ा है। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसीबी इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के अनुसार, गांव पिलछियां स्थित गुरु अर्जुन देव राइस मिल की क्षमता बढ़ाने और गेट पास जारी करने के बदले इंस्पेक्टर यादवेंद्र ने रिश्वत मांगी थी। मिल संचालक ने शिकायत में बताया कि उनकी मिल को पहले तीन मीट्रिक टन धान आवंटित हुआ था। इसकी क्षमता चार मीट्रिक टन बढ़वाने व गेट पास जारी कराने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। आरोप है कि इसके बदले इंस्पेक्टर ने एक लाख रुपये मांगे और यह रकम उसे पहले दी जा चुकी थी। इसके बाद भी वह एक लाख रुपये और देने का दबाव बना रहा था।

NDRI का स्मार्ट सेंसर बताएगा मिठाई कितनी ताजा, विकसित की नई तकनीक

मिल संचालक ने रिश्वत मांगने की फोन रिकॉर्डिंग एसीबी को सौंपी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार को मिल संचालक ने रकम देने के लिए इंस्पेक्टर से फोन पर संपर्क किया। इंस्पेक्टर ने अपने सहायक रविंद्र कुमार और निजी सहयोगी सम्राट शंकर को एक लाख रुपये लेने के लिए मिल भेज दिया। रकम लेते ही एसीबी ने दोनों को दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों ने इंस्पेक्टर के कहने पर रकम लेने की बात स्वीकार की। इसके बाद टीम ने इंस्पेक्टर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

सड़क हादसे के मामले में नाबालिग को सजा, 3 महीने ट्रैफिक पुलिस के साथ करेगा ड्यूटी

दफ्तर का कर्मी बना वसूली का मोहरा

एसीबी की जांच में सामने आया कि रविंद्र कुमार हारट्रोन के माध्यम से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कार्यरत है। उसकी ड्यूटी कार्यालय में है, लेकिन आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उसे अवैध वसूली समेत अन्य कामों के लिए फील्ड में लगा रखा था।

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में आरोपी राजपाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

You Might Also Like

हरियाणा के 25 लाख छात्रों के लिए एक भी काउंसलर नहीं
राहुल की नई टीम में हरियाणा के 5 युवा नेताओं को जगह
हरियाणा में डॉग बाइट केस की जानकारी देना होगा अनिवार्य
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाज़ी चरम पर: ‘दम है तो रोक कर दिखाओ’ — सिरसा विधायक गोकुल सेतिया की बीरेंद्र सिंह को सीधी चुनौती
हरियाणा धान खरीद घोटाला: फर्जी किसानों के खातों में पहुंची पेमेंट
TAGGED:ACBAnti Corruption Bureauarrestbribery trapFatehabadFood and Supply DepartmentGate PassHaryana NewsRatiarice mill
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ये रहेंगे कार्यक्रम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 13, 2025
अपराधी पुलिस पर गन उठाएगा तो उसे गन से ही जवाब मिलेगा: DGP अजय सिंघल
हरियाणा में कब बनेगा नया BJP अध्यक्ष ? CM नायब सैनी ने की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात
दूसरे राज्यों से आने वाले धान-बाजरे पर कड़ी निगरानी, CM नायब सैनी के अधिकारियों को सख्त निर्देश
हरियाणा में हड़ताल के बाद काम पर लौटे पटवारी-कानूनगो, अब तहसीलदार इस बात पर अड़े
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?