By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: सड़क हादसे के मामले में नाबालिग को सजा, 3 महीने ट्रैफिक पुलिस के साथ करेगा ड्यूटी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

सड़क हादसे के मामले में नाबालिग को सजा, 3 महीने ट्रैफिक पुलिस के साथ करेगा ड्यूटी

khushi Mukhija
Last updated: November 28, 2026 2:17 pm
khushi Mukhija
Published: November 28, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: सड़क हादसे के एक मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) ने नाबालिग को पारंपरिक सजा देने के बजाय सुधारात्मक आदेश सुनाया है। बोर्ड के फैसले के अनुसार, नाबालिग को तीन महीने तक ट्रैफिक पुलिस के साथ ड्यूटी करनी होगी। इस अवधि के दौरान वह यातायात नियमों की जानकारी हासिल करेगा और लोगों को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करेगा।

सजा का उद्देश्य: सुधार और जिम्मेदारी का अहसास

NDRI का स्मार्ट सेंसर बताएगा मिठाई कितनी ताजा, विकसित की नई तकनीक

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पुनीत लिंबा ने कहा कि सड़क हादसों के पीछे अक्सर यातायात नियमों की अनदेखी, तेज रफ्तार और बिना लाइसेंस वाहन चलाने जैसी वजहें सामने आती हैं। जब नाबालिगों से ऐसी चूक होती है, तो मामला और अधिक संवेदनशील हो जाता है। उन्होंने कहा कि किशोर न्याय प्रणाली का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं है, बल्कि किशोर को अपनी गलती का अहसास कराकर उसे एक जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। किशोरावस्था सीखने और समझने की उम्र होती है, ऐसे में बच्चों को सही मार्गदर्शन देना परिवार की जिम्मेदारी है। प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट ने अभिभावकों से अपील की कि वे कम उम्र में बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

यह है पूरा मामला

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में आरोपी राजपाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

यह मामला वर्ष 2025 का है। शिकायत के मुताबिक, सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र में मूनक गांव की ओर जा रहे एक व्यक्ति को नाबालिग ने कथित तौर पर दोपहिया वाहन से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह व्यक्ति घायल हो गया था, जबकि नाबालिग के पीछे बैठे दूसरे किशोर को भी गंभीर चोटें आई थीं।

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए बोर्ड के समक्ष भेजा था। मामले की सुनवाई के बाद बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पुनीत लिंबा और सदस्यों—एडवोकेट आशिमा शर्मा व अशोक कुमार—ने नाबालिग की उम्र और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह सुधारात्मक आदेश पारित किया।

7 महीने बाद हरियाणा मानवाधिकार आयोग को मिला सचिव, IAS निखिल गजराज को अतिरिक्त जिम्मेदारी

You Might Also Like

हरियाणा में एसीबी की ताकत बढ़ी, चार अधिकारियों की तैनाती; भ्रष्टाचार के मामलों की जांच होगी तेज
करनाल को मिलेगा राष्ट्रपति स्वच्छता सम्मान
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देश में सबसे ज्यादा 15 भगौड़े गैंगस्टर हरियाणा लाए गए वापस, जानें पूरी सूची
हरियाणा में 3 बड़े IAS अधिकारी होंगे रिटायर
प्रदूषण पर हरियाणा सरकार सख्त, GRAP लागू होने से पहले कार्रवाई के निर्देश
TAGGED:Haryana NewsJuvenile Justice Boardminor drivingPanipat NewsPuneet LimbaRoad AccidentRoad Safetytraffic police duty
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में राशन डिपो संचालकों को हाईकोर्ट से राहत

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 9, 2026
हरियाणा में मिठाई, दूध और पनीर के 507 सैंपल फेल
IPS वाई पूरन सुसाइड केस, सीएम आवास के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
NH-44 पर नई परत बिछेगी, ठेकेदार से वसूले जाएंगे ₹50 करोड़
हरियाणा में डिस्कॉम लाइसेंस रद्द करने पर विवाद
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?