By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में CMO-PMO के 28 पद खाली, प्रमोशन अटके
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में CMO-PMO के 28 पद खाली, प्रमोशन अटके

khushi Mukhija
Last updated: November 3, 2026 11:40 am
khushi Mukhija
Published: November 3, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: प्रदेश में डॉक्टरों की कमी के साथ-साथ सीएमओ (सिविल सर्जन) और पीएमओ (प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर) के पदों पर भी भारी किल्लत बनी हुई है। इन दोनों पदों पर सीधी भर्ती नहीं की जाती है, बल्कि डिप्टी सिविल सर्जन या सीनियर मेडिकल ऑफिसर को ही पदोन्नत किया जाता है। लेकिन पिछले 2 साल से प्रदेश में सीएमओ व पीएमओ के प्रमोशन रुके हुए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

12 जिलों में सिविल सर्जन की स्थायी नियुक्ति नहीं

प्रदेश के कुल 23 जिलों में से 12 जिलों में सिविल सर्जन की स्थायी नियुक्ति नहीं है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, सोनीपत, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हांसी, चरखी दादरी, झज्जर और रोहतक जिले शामिल हैं। इसके अलावा जींद, कैथल, हिसार, भिवानी, फरीदाबाद और सोनीपत समेत 200 बेड के कई अस्पतालों में पीएमओ के पद भी लंबे समय से खाली पड़े हैं। सिविल सर्जन और पीएमओ के पद न होने के कारण दूसरे डॉक्टरों को इन पदों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

मनीषा मौत केस: CBI को दोबारा जांच के आदेश

आखिरी बार नवंबर 2024 में हुई थी पदोन्नति

इससे पहले नवंबर 2024 में सरकार ने सीएमओ व पीएमओ के पद पर डिप्टी सिविल सर्जन और सीनियर मेडिकल ऑफिसर को पदोन्नति दी थी। अब लंबे समय से प्रमोशन न होने के कारण प्रदेश में सीएमओ, पीएमओ और सीनियर स्केल डिप्टी डायरेक्टर सहित कुल स्वीकृत 50 पदों में से 28 पद खाली पड़े हैं। जिन डिप्टी सिविल सर्जन व सीनियर मेडिकल ऑफिसर की पदोन्नति होनी थी, वे लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं।

सरकार को भेजी गई है फाइल, जल्द पूरी होगी प्रक्रिया

हरियाणा में डॉक्टरों के लिए HPR ID अनिवार्य, 90 दिन की मोहलत

स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन व पीएमओ के पद पर पदोन्नति की फाइल तैयार कर करीब 3 महीने पहले सरकार को भेज दी थी, लेकिन इसके बाद से फाइल पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में हरियाणा के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल का कहना है कि प्रमोशन में देरी का मुख्य कारण विजिलेंस क्लीयरेंस पेंडिंग होना है, और उम्मीद है कि जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

पंचकूला स्कूल कांड: आरोपी बच्चे का ब्रेन मैपिंग टेस्ट

You Might Also Like

दुष्कर्म केस रद्द कराने के नाम पर ₹70 लाख ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
CDLU की जमीन निजी बिल्डर्स को देने का आरोप
हरियाणा के 27 गांवों के नाम बदले, पहचान बदलने की प्रक्रिया तेज
हरियाणा में अफसरों का संकट, केंद्र से 4 IAS वापस भेजने की मांग
हरियाणा में मानसून की विदाई के बीच मौसम का यू-टर्न: 26-27 सितंबर को आंधी, बिजली कड़कने और भारी बारिश का अलर्ट
TAGGED:CMOpmopostsvacant
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

हरियाणा में भारी बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की कटाई प्रभावित; करनाल में 113.5 मिमी बारिश

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 29, 2026
यूथ-पावर रिपोर्ट: हरियाणा में पंजाब से ज्यादा वेतन और सुरक्षित नौकरी, फिर भी रोजगार में पिछड़े युवा; जानें पूरी रिपोर्ट
हरियाणा में बूथ स्तर पर ताकत झोंक रही भाजपा-कांग्रेस, जमीनी स्तर पर मोर्चा संभालेंगे कार्यकर्ता
हरियाणा : खेल मंत्री के खिलाफ दायर याचिका के सबूत गायब, जानें हाईकोर्ट से जुड़ा यह पूरा मामला
अंबाला-मोहाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा, इन मुसाफिरों को मिलेगी बड़ी राहत, पढ़िए
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?