By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में बढ़ेगा औद्योगिक विकास, 23,300 एकड़ में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप के विस्तार की तैयारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़योजनाहरियाणा सरकार

हरियाणा में बढ़ेगा औद्योगिक विकास, 23,300 एकड़ में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप के विस्तार की तैयारी

Yuva Haryana
Last updated: September 29, 2026 11:36 am
Yuva Haryana
Published: September 29, 2026
Share
SHARE

हरियाणा में औद्योगिक टाउनशिप का होगा विस्तार, 23,300 एकड़ में नई योजना; ड्रोन सेक्टर पर भी जोर

Yuva Haryana : हरियाणा सरकार राज्य में औद्योगिक ढांचे को विस्तार देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य को ड्रोन निर्माण और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के साथ-साथ मौजूदा औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) के विस्तार पर जोर दिया है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा सिविल सचिवालय में विभिन्न विभागों के कामकाज और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को औद्योगिक विकास, स्टार्टअप और युवाओं के तकनीकी कौशल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

हरियाणा को ‘ड्रोन कैपिटल’ बनाने की तैयारी
देश और विदेश में ड्रोन की बढ़ती मांग से रक्षा, कृषि, उद्योग और निगरानी जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा हो रहे हैं। हरियाणा में ड्रोन क्षेत्र में रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना है।

हरियाणा में धान खरीद अब 29 सितंबर से, केंद्र ने तय तारीख से दो दिन पहले दी मंजूरी

इसके लिए स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने, उद्योगों को प्लग-एंड-प्ले सुविधाएं उपलब्ध कराने और युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस करने पर जोर दिया जा रहा है।

इन औद्योगिक टाउनशिप का होगा विस्तार
हरियाणा में पहले से छह प्रमुख औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित की जा चुकी हैं। इनमें मानेसर, बावल, रोहतक, सोहना, फरीदाबाद और खरखौदा शामिल हैं।

सरकार ने भविष्य की औद्योगिक मांग को देखते हुए खरखौदा, कोसली, बावल, सोहना और फरीदाबाद-पलवल IMT के विस्तार का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित विस्तार का कुल क्षेत्र करीब 23,300 एकड़ है।

प्रस्ताव के अनुसार:
• खरखौदा: करीब 5,800 एकड़
• कोसली: करीब 5,000 एकड़
• बावल: करीब 2,000 एकड़
• सोहना: करीब 1,500 एकड़
• फरीदाबाद-पलवल: करीब 9,000 एकड़

रोहतक PGIMS: 40% मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड, लेकिन इलाज सिर्फ 6% को ही मिल पा रहा

दस नए IMT भी प्रस्तावित
राज्य में औद्योगिक नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप की भी योजना है। इनमें नारायणगढ़, अंबाला, जींद, मुरथल-गन्नौर और राई सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक IMT में उद्योगों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सर्विस सेंटर बनाने का प्रस्ताव है।

IMT में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
नए औद्योगिक टाउनशिप को केवल जमीन के रूप में विकसित करने के बजाय आधुनिक और आत्मनिर्भर औद्योगिक केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा।

इनमें औद्योगिक प्लॉट, वेयरहाउस, तैयार फैक्ट्री भवन, बिजनेस एवं कन्वेंशन सेंटर, कर्मचारियों के आवास, अस्पताल, शॉपिंग सेंटर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्टार्टअप एवं इनोवेशन सेंटर, हरित क्षेत्र, बिजली और पानी की सुविधाएं शामिल करने की योजना है।

युवाओं के लिए रोजगार और कौशल पर जोर
सरकार की योजना में औद्योगिक विकास के साथ युवाओं के तकनीकी कौशल को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। ड्रोन और अन्य उभरती तकनीकों में प्रशिक्षण के जरिए उद्योगों की जरूरत के अनुसार कुशल कार्यबल तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

हरियाणा पुलिस में 20 हजार से ज्यादा भर्तियां, DGP अजय सिंघल ने गुरुग्राम में किया बड़ा ऐलान

You Might Also Like

विरोध के बाद अरावली पर नए फैसले से पीछे हटा सुप्रीम कोर्ट, लेकिन इनकी समस्याओं का हल कब होगा ?
हरियाणा में तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, रजिस्ट्रियों के अटके काम हो जाएंगे शुरू
हरियाणा की बिजली व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मीटर बदलने के अलावा और क्या-क्या बदलेगा ? जानें
हरियाणा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त, सदन में 23 घंटे हुई चर्चा में क्या-क्या खास रहा ? पढ़ें
ओपी सिंह ने हरियाणा DGP का चार्ज संभालते ही कही यह बड़ी बात, नागरिकों की सुरक्षा पर दिया जोर
TAGGED:Bawal IMTDrone Capital HaryanaDrone ManufacturingFaridabad Palwal IMTHaryana DevelopmentHaryana Industrial NewsHaryana IndustryHaryana NewsIMT HaryanaIndustrial DevelopmentIndustrial Model TownshipKharkhoda IMTKosli IMTNayab Singh SainiSohna IMTऔद्योगिक मॉडल टाउनशिपऔद्योगिक विकासकोसलीखरखौदाड्रोन कैपिटलनायब सिंह सैनीफरीदाबाद-पलवलबावलसोहनाहरियाणा उद्योगहरियाणा न्यूजहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट, आवेदन करने पहले अभ्यर्थी जान लें ये जरूरी बातें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 14, 2026
हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे
हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी फिर उजागर, मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी
हरियाणा का अनोखा मामला, इस नगर निगम का बिना सीनियर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल पूरा हो रहा
हरियाणा कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बड़ी मीटिंग, जानिए बैठक की वजह
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?