By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: JJP नेता दिग्विजय चौटाला से सुरक्षा वापस लेने का मामला, हरियाणा पुलिस के फैसले को लगा बड़ा झटका
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

JJP नेता दिग्विजय चौटाला से सुरक्षा वापस लेने का मामला, हरियाणा पुलिस के फैसले को लगा बड़ा झटका

Yuva Haryana
Last updated: December 23, 2025 12:08 pm
Yuva Haryana
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा पुलिस द्वारा जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और उनके परिवार की सुरक्षा वापस लेने के मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

दरअसल, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को दिग्विजय और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए है। ऐसे में हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद हरियाणा पुलिस के उस कदम को जोर का झटका लगा है, जिसमें उन्होंने थोड़े दिन पहले ही दिग्विजय की सुरक्षा वापस ली थी।

दिग्विजय चौटाला की ओर से दायर सुरक्षा याचिका का हाईकोर्ट ने न केवल निपटारा किया बल्कि हरियाणा सरकार को स्पष्ट आदेश दिए कि दिग्विजय और उनके परिवार की सुरक्षा देने का प्रदेश सरकार का दायित्व बनता है और हर हाल में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया कि लॉरेंस गैंग की ओर से गंभीर धमकियां मिली थी और इसे देखते हुए 30 जुलाई 2025 को डबवाली थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

याचिकाकर्ता वकील ने बताया कि इतने गंभीर मामले के बावजूद हरियाणा के डीजीपी ने 10 दिसंबर 2025 को बिना किसी ठोस कारण और लिखित स्पष्टीकरण के दिग्विजय व उनके परिवार की सुरक्षा वापस ले ली।

याचिका में ये भी बताया गया कि डीजीपी का चौटाला परिवार के प्रति कथित विरोधात्मक रवैया उनके एक आंतरिक संचार से भी झलकता है, जो कि 11 दिसंबर को मीडिया मंच में भी प्रकाशित हुआ था।

याचिका में आगे कहा गया कि ऐसे माहौल में सुरक्षा हटाया जाना दिग्विजय और उनके परिवार की जान को गंभीर खतरे में डाल सकता है।

इसके बाद हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया कि याचिकाकर्ता द्वारा बताई गई आशंकाओं को गंभीरता से समझें और हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित करें।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

आपको बता दें कि सात दिसंबर को जेजेपी ने अपने आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर जींद के जुलाना में एक विशाल रैली की थी। इसके तुरंत बाद हरियाणा पुलिस ने जेजेपी के दिग्विजय चौटाला सहित चार नेताओं की सिक्योरिटी वापस ले ली है।

उस समय कई प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों के अनुसार सिक्योरिटी वापस लेने का कारण हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के एक बयान को माना गया। दरअसल, दुष्यंत चौटाला ने रैली में डीजीपी ओपी सिंह के बयान “थार-बुलेट बदमाश रखते है” पर करारा तंज कसा था।

उसके बाद दिग्विजय चौटाला के अलावा दुष्यंत चौटाला के ससुर पूर्व एडीजीपी परमजीत सिंह अहलावत, गुरुग्राम से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके मशहूर गायक राहुल फाजिलपुरिया और सोहना विधानसभा से जेजेपी उम्मीदवार रहे विनेश गुर्जर से पुलिस द्वारा सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी।

उसके बाद दिग्विजय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश के डीजीपी एक सामान्य सेवक की तरह नहीं बल्कि तानाशाह के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा : खेल मंत्री के खिलाफ दायर याचिका के सबूत गायब, जानें हाईकोर्ट से जुड़ा यह पूरा मामला
हरियाणा के गुरुग्राम में खुला टेस्ला का सेंटर, CM नायब सैनी ने किया उद्घाटन, देखें Video
भजनलाल की बेटी और दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
हरियाणा में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जीते 4 HCS अधिकारी, 21 साल पहले उठे थे नियुक्ति पर सवाल
हरियाणा सरकार के नए आदेश, अब सरकारी कामकाज में हरिजन और गिरिजन शब्दों पर लगाई रोक
TAGGED:Haryana Police's decision to withdraw security from JJP leader Digvijay Chautala has come as a major setbackJJP नेता दिग्विजय चौटाला से सुरक्षा वापस लेने का मामलाहरियाणा पुलिस के फैसले को लगा बड़ा झटका
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में अब तक की पूरी अपडेट, जानिए कौन थे वाई पूरन ?

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 8, 2025
हरियाणा में पुरातत्व विभाग की डिप्टी डायरेक्टर पर FIR, एसीबी ने लिया एक्शन
हरियाणा पुलिस ने साल 2025 में नशे पर कितनी कसी नकेल ? नए DGP ने दी पूरी जानकारी
पंजाब पुलिस में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला, CBI के हत्थे चढ़ा यह बड़ा अधिकारी, मिला कुबेर का खजाना
पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पिता ने इस वजह से की थी हत्या, पढ़िए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?