By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में अंग्रेजी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती पर विवाद, सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरनौकरियाँराजनीतिशिक्षाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में अंग्रेजी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती पर विवाद, सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप

Yuva Haryana
Last updated: December 25, 2025 11:57 am
Yuva Haryana
Published: December 25, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी की भर्ती परीक्षा के नतीजों पर गंभीर सवाल उठने लगे है। राज्य सरकार पर हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया जा रहा है।

दरअसल, जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा की भर्ती प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि प्रदेश में दलितों, पिछड़ों, सामान्य वर्ग और पूरी जनता के साथ सरकार खुला धोखा कर रही है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में आए अंग्रेज़ी असिस्टेंट प्रोफेसर के परिणामों ने इस सच्चाई को उजागर कर दिया है। उन्होंने बताया कि ओएससी की 60 पोस्ट में सिर्फ 2, डीएससी की 60 पोस्ट में सिर्फ 1, बीसीए की 85 पोस्ट में केवल 3, बीसीबी की 36 पोस्ट में 5 और ईडब्ल्यूएस की 60 पोस्ट में महज 6 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

वहीं सामान्य वर्ग की 312 पोस्ट में 134 का चयन हुआ, जिनमें से 80 से अधिक अभ्यर्थी हरियाणा से बाहर के हैं।

दिग्विजय ने कहा कि यह आंकड़े साफ़ दिखाते हैं कि दलितों और पिछड़ों को सिर्फ चपरासी बनाने के लिए छोड़ा गया है, अधिकारी बनाने के लिए नहीं।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हरियाणा में 150 में से 35% यानी 52.5 अंक लाने वाला भी कोई योग्य नहीं है? और अगर ऐसा है तो सरकार को इस पर ज़रा भी चिंता क्यों नहीं है। पारदर्शिता और ईमानदारी की बातें अब केवल चुनावी जुमले बनकर रह गई हैं।

उन्होंने विशेष रूप से डीएससी समाज के युवाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सबसे ज्यादा धोखा डीएससी बच्चों के साथ हो रहा है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

दिग्विजय ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग के तहत प्रोफेसर भर्ती में डीएससी कैटेगरी के लिए 200 पद निर्धारित थे, लेकिन चयन सिर्फ 6 का हुआ और 194 पद जानबूझकर खाली छोड़ दिए गए।

यही हाल पीजीटी और एएम ओ भर्ती में भी देखने को मिला, जहां डीएससी के लिए 674 पद थे, लेकिन केवल 324 पर ही भर्ती की गई और आधे से अधिक पद खाली छोड़ दिए गए।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि एक ऐसी नीति है, जिसके तहत डीएससी युवाओं को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जब पद मौजूद हैं और योग्य अभ्यर्थी भी हैं, तो फिर भर्ती क्यों नहीं की जा रही?

दिग्विजय ने साफ शब्दों में कहा कि जननायक जनता पार्टी इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी और हरियाणा के युवाओं के हक की लड़ाई पूरी ताक़त से लड़ी जाएगी।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

 

You Might Also Like

हरियाणा में अपराध को बढ़ावा देने वाले गीतों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटावाए 67 गाने
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
युवाओं को एकजुट करके हुंकार भरने की तैयारी में JJP, हरियाणा के दौरे पर निकले दिग्विजय
अकील अख्तर की मौत के मामले में नया मोड़, पिता पूर्व DGP सहित परिवार के कई सदस्यों पर लगे गंभीर आरोप
हरियाणा में 4 साल बाद टीचरों के ट्रांसफर का खुला रास्ता, जारी हुई नई तबादला नीति की खास बातें जानें
TAGGED:Controversy erupts over recruitment of English Assistant Professors in HaryanaDigvijay Singh Chautalawith the government accused of cheating the youthyouth state president of Jananayak Janata Partyजननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में पटवारियों का हल्ला बोल, हड़ताल के चलते सरकारी कामकाज ठप

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 4, 2026
2 माह से इंतजार में बैठे हरियाणा के बुजुर्गों का सरकार से सवाल, “कब मिलेंगे 3200 रूपए” ?
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़ें
“किसानों को ना मिला मुआवजा और न ही अगली फसल की आस” ये बात कहकर इस नेता ने BJP पर साधा निशाना
हरियाणा के सभी जिलों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?