आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में ठंड और कोहरे से राहत नहीं, मौसम विभाग ने शीतलहर से बचने की दी सलाह

Yuva Haryana : हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में कंपकंपाती ठंड के साथ कोहरे भी छाया हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

इस बीच मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए लोगों को शीतलहर से बचने की सलाह दी है

सोमवार को शीत दिवस और शीतलहर ने प्रदेश में ठंड को और बढ़ा दिया है। नारनौल में न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री और हिसार में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद हरियाणा के लिए चेतावनी ! चौंकाने वाला ये सच सामने आया, पढ़ें

ऐसे में लगातार गिरते तापमान के कारण शीतलहर के साथ पाला जमने की स्थिति बन गई है।

सात और आठ जनवरी को उत्तरी बर्फीली हवाओं से दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी।

क्या हरियाणा में एक नौकरी मिलने के बाद CET स्कोर अमान्य हो जाएगा ? इस पर HSSC चेयरमैन ने दिया ये जवाब

ऐसे में कई स्थानों पर रात का तापमान शून्य डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना जताई गई है।

हालांकि, वर्तमान समय में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 9 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना भी बन रही है।

हरियाणा की महाग्राम योजना में सामने आई गड़बड़ी, सरकार ने लिया एक्शन और इन पर गिरी गाज

First published on: January 06, 2026 06:57 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading