By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में HTET रिजल्ट का मामला गरमाया, JJP ने छेड़ा आंदोलन और प्रदेशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में HTET रिजल्ट का मामला गरमाया, JJP ने छेड़ा आंदोलन और प्रदेशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Yuva Haryana
Last updated: January 6, 2026 4:50 pm
Yuva Haryana
Published: January 6, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में इन दिनों साल 2024 आए एचटेट परीक्षा परिणाम का मामला सुर्खियों में है। दरअसल, इस परीक्षा रिजल्ट में घोटाले का आरोप लगाकर जननायक जनता पार्टी ने सड़क पर उतरकर आंदोलन छेड़ दिया है।

मंगलवार को प्रदेशभर में युवा जेजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्तों को राज्य के महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे और सीबीआई जांच की मांग उठाई।

जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार में सरेआम एचटेट परीक्षा परिणाम में बड़ा घोटाला किया गया और लाखों युवाओं के साथ धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की सही से जांच न होने और घोटाला करने वाले सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने तक जेजेपी चुप नहीं बैठेगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दिग्विजय चौटाला ने बताया कि जेजेपी ने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल और प्रशासन के संज्ञान में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के वर्ष 2024 के परिणामों को लेकर सामने आई सारी गंभीर अनियमितताओं को अनेक तथ्यों के साथ डाला है। ज्ञापन में बताया गया है कि एचटेट रिजल्ट में हुई बड़ी गड़बड़ी ने परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाएं है।

दिग्विजय ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब एचटेट परिणाम पूर्ण रूप से तैयार हो चुका था, तब उसे अचानक रिकॉल क्यों किया गया? प्रथम बार में परिणाम मात्र 30 दिनों में तैयार हो गया था, लेकिन दोबारा परिणाम तैयार करने में 110 दिन क्यों लग गए?

इतना ही नहीं नए घोषित परिणाम में त्रुटि के मार्जिन के आधार पर 1284 नए अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया जबकि इन अभ्यर्थियों का परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर क्यों जारी नहीं किया गया और इन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी क्यों नहीं की गई ?

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आगे कहा कि अभ्यर्थी को अपनी ओएमआर शीट प्राप्त करने के लिए दो साल का समय दिया जाता है, लेकिन हैरानी की बात है कि नए परिणाम की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को केवल दस दिनों की अवधि ही प्रदान की गई।

वहीं परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए एक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग को कार्य सौंपा गया, जबकि इस संस्था को इस प्रकार के परीक्षा परिणाम तैयार करने का कोई पूर्व अनुभव नहीं था।

साथ ही दिग्विजय ने कहा कि वर्तमान बोर्ड चेयरमैन पवन शर्मा पर पूर्व में ओपीजेएस विश्वविद्यालय में अनियमितताओं और बिना अनुमति पाठ्यक्रम संचालित करने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिनकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी की जा चुकी है। ऐसे में यह प्रश्न स्वाभाविक है कि हरियाणा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्हें इस अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारी पूर्ण पद पर नियुक्त किया गया।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा ये बेहद गंभीर मामला है, जिसकी हर हाल में सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मामले में अब तक सरकार खामोश क्यों बैठी है, इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

You Might Also Like

हरियाणा का बदला मैप, हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की अधिसूचना जारी
हरियाणा : नशे में धुत पुलिस वाला, शिकायत के बाद SP ने किया सस्पेंड
अंबाला में युवती को कुचलने वाले “शराबी पुलिसवाले” को मिली जमानत, परिजनों ने मंत्री से मांगा न्याय
Haryana: पेपरलेस रजिस्ट्री में होंगे नए-नए सुधार, आपको क्या होगा फायदा ? यहां जानिए
सीएम नायब सैनी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जानिए वजह
TAGGED:JJP ने छेड़ा आंदोलन और प्रदेशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताThe issue of HTET results heated up in Haryanawith the JJP launching a protest and workers taking to the streets across the stateजननायक जनता पार्टीजेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटालामहामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेसीबीआई जांच की मांगहरियाणा में HTET रिजल्ट का मामला गरमाया
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

नशा तस्करों पर हरियाणा पुलिस का प्रहार, 575 ठिकानों पर छापेमारी कर 108 आरोपियों को पकड़ा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 4, 2025
हरियाणा में फिर बरसात और ओलावृष्टि के आसार, इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज
हरियाणा में ऑनलाइन पढ़ाई ठप, 10 महीने से पांच लाख टैब बंद पड़े
हवाबाजी पड़ी भारी ! फैंसी कार नंबर पर रिकॉर्ड बोली लगाकर पीछे हटा शख्स तो सरकार हुई सख्त
पूर्व IPS आरएस यादव का लिखित माफीनामा, अभय चौटाला पर 39 जूते मारने के लगाए थे आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?