By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: मिलावटी शहद से सावधान ! हरियाणा में फेविकोल से बने नकली शहद का भंडाफोड़
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरस्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़

मिलावटी शहद से सावधान ! हरियाणा में फेविकोल से बने नकली शहद का भंडाफोड़

Yuva Haryana
Last updated: December 26, 2025 3:43 pm
Yuva Haryana
Published: December 26, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : प्राकृतिक शहद हमारी सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही मिलावटी शहद नुकसानदायक होता है। आजकल बाजार में नकली शहद की भरमार है जो स्वाद में असली जैसा होता है, लेकिन शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

दरअसल, हरियाणा के पानीपत में मिलावटी शहद बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। यहां सब्जी मंडी के पास झुग्गियों में फेविकोल, फिटकरी, चीनी और केमिकल युक्त रंग के जरिए नकली शहद तैयार किया जा रहा था।

स्थानीय लोगों को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने डायल-112 पर इसकी शिकायत की और इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो नकली शहद बनाने वाले लोग वहां से फरार हो गए।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुलाया गया। उन्होंने फेविकोल, फिटकरी, चीनी और केमिकल युक्त रंग से तैयार नकली शहद और मधुमक्खी के छातों के सैंपल लिए।

वहीं पुलिस ने वहां से तीन बाइक, पतीले, बाल्टी व अन्य सामान जब्त किया। बाद में पुलिस ने जानकारी दी कि यहां से सारी भट्ठियां तुड़वा दी गई है। मौके पर मिले सभी पदार्थों के सैंपल भरवा लिए गए और मामले की जांच जारी है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार बरामद शहद और अन्य पदार्थों के नमूने भर लिए गए है और करीब 20-30 किलोग्राम शहद को नष्ट कर दिया गया।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

जानकारी ये भी सामने आई है कि झोपड़ियों के बाहर रात को नकली शहद बनाया जाता था और ये नकली शहद शुद्ध बताकर बच्चे और महिलाएं आसपास के गांवों में बेचते थे।

आपको बता दें कि आजकल बाजार में मिलने वाले नकली शहद में कॉर्न सिरप और रिफाइंड शुगर सिरप भी मिलाया जाता है। यह सिरप ज्यादातर बाहर से आयात किया जाता है और प्रोसेसिंग के बाद इसका रंग और स्वाद बिल्कुल असली शहद जैसा बना दिया जाता है।

यही कारण है कि आम लोग आसानी से असली-नकली शहद में फर्क नहीं कर पाते। नकली शहद में न तो शहद के प्राकृतिक एंजाइम होते हैं और न ही वे पोषक तत्व।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

मिलावटी शहद ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है और लंबे समय में लिवर व किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।

ऐसे में शहद का प्रयोग करने से पहले उसकी शुद्धता की जांच करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद डालें। असली शहद गाढ़ा होता है और वह नीचे बैठ जाएगा, जबकि नकली शहद पानी में आसानी से घुल जाएगा।

You Might Also Like

बड़ी खबर: शत्रुजीत कपूर की ‘छुट्टी’, इस अधिकारी को मिला हरियाणा डीजीपी का चार्ज
झज्जर एनकाउंटर केस में अब खापों की हुई एंट्री, दोनों पक्षों ने दिया ये अल्टीमेटम, पढ़ें पूरा मामला
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, पिछले 10 दिनों में इतना घटा दाम
हरियाणा: साल 2026 में सरकारी छुट्टियों की भरमार, जानें होली, रक्षाबंधन से दिवाली तक की तारीख
सख्त तेवर में दिखे नए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष, हुड्डा गुट की इस नेत्री पर लिया एक्शन
TAGGED:Beware of adulterated honey! Fake honey made with Fevicol busted in HaryanaPanipatपानीपतमिलावटी शहद से सावधान ! हरियाणा में फेविकोल से बने नकली शहद का भंडाफोड़
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारत

संसद के विंटर सेशन में नया विवाद, देश में गरमाया राजनीतिक गलियारा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 4, 2025
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का फिर छलका दर्द, कही ये बड़ी बात और निशाने पर रही भाजपा
बिहार में किसकी बनेगी सरकार और किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान ? देखिए Exit Poll Result
HOA के स्टेट गेम्स पर विवाद, इस वजह से खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा ग्रेडेशन का लाभ, पढ़िए
हरियाणा की बिजली व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मीटर बदलने के अलावा और क्या-क्या बदलेगा ? जानें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?