By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: नए विचारों को मिलेंगे पंख: नवाचार और स्टार्टअप्स के लिए सीड फंडिंग देगी हरियाणा सरकार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
योजनाहरियाणा सरकार

नए विचारों को मिलेंगे पंख: नवाचार और स्टार्टअप्स के लिए सीड फंडिंग देगी हरियाणा सरकार

Yuva Haryana
Last updated: September 30, 2026 3:18 pm
Yuva Haryana
Published: September 30, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा सरकार ने राज्य में शोध, नवाचार और प्रशासनिक आवश्यकताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है। सरकार की ‘आइडिया टू इनोवेशन’ (Idea to Innovation) और ‘इनोवेशन टू सॉल्यूशंस’ (Innovation to Solutions) की अवधारणा को साकार करने के लिए ‘हरियाणा नेटवर्क फॉर एकेडमिक विजन, एप्लाइड क्रिएटिविटी एंड होलिस्टिक एडमिनिस्ट्रेटिव रिसर्च (नवाचार) योजना’ तैयार की गई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी की बैठक में इस योजना पर विस्तृत चर्चा की गई और इसे सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

योजना की मुख्य विशेषताएं:

हरियाणा में बढ़ेगा औद्योगिक विकास, 23,300 एकड़ में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप के विस्तार की तैयारी

समस्याओं का व्यावहारिक समाधान: यदि कोई छात्र ऐसी तकनीक या विचार प्रस्तुत करता है जो राज्य की वास्तविक समस्याओं का समाधान कर सके, तो सरकार उस विचार को प्रोटोटाइप और व्यावहारिक समाधान में बदलने के लिए शुरुआती सीड फंडिंग प्रदान करेगी।

‘लैब टू फील्ड एंड फील्ड टू पॉलिसी‘: यह योजना ‘लैब टू फील्ड एंड फील्ड टू पॉलिसी’ की अवधारणा पर काम करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में विकसित तकनीक और ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में परखना और उनके सफल परिणामों का उपयोग सरकारी विभागों एवं जनता के लाभ के लिए करना है।

₹1 लाख तक की शुरुआती मदद: पात्र विश्वविद्यालयों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों के छात्र राज्य की प्राथमिकता वाले क्षेत्रों से जुड़ी शोध परियोजनाएं जमा कर सकेंगे। प्रारंभिक जांच और मूल्यांकन के बाद, चयनित प्रस्तावों को डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए ₹1 लाख तक की शुरुआती सीड फंडिंग दी जाएगी।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: बागवानी फसलों की खेती पर किसानों को मिलेगा 1.40 लाख रूपये तक का अनुदान

प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन: संबंधित विभाग के सहयोग से DPR तैयार होने के बाद, इसे अंतिम वित्तीय स्वीकृति और परियोजना के क्रियान्वयन के लिए भेजा जाएगा।

इस योजना से राज्य में शोध और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा सरकार को व्यावहारिक और नए समाधान प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

हरियाणा में फल-सब्जियों की मुफ्त कीटनाशक जांच सुविधा, किसानों को मिलेगा फायदा

You Might Also Like

25 नवंबर को हरियाणा आएंगे PM नरेंद्र मोदी, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
12 घंटे की पैरोल पर गैंगस्टर मैनपाल ने रचाई शादी, कंबोडिया की प्रेमिका बनी दुल्हन, झज्जर में जुटे 500 मेहमान
1 साल में हरियाणा की भाजपा सरकार ने कितने वादे किए पूरे ? CM सैनी ने किया बड़ा दावा, यहां पढ़िए
गरीब कैदियों की मदद करेगी हरियाणा सरकार, जेल से बाहर निकलने की राह होगी आसान
GST का नया नियम लागू, इन कारोबारियों को मिलेगा यह फायदा, पढ़िए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

मौसम ने फिर ली करवट, हरियाणा के इन जिलों में हुई बरसात और दिल्ली NCR में प्रदूषण से राहत

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 9, 2026
हरियाणा में कब बनेगा नया BJP अध्यक्ष ? CM नायब सैनी ने की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाईयों सहित 5 लोगों की मौत
हरियाणा में एचटेट परीक्षा की तैयारियां जोरों पर, आवेदन के लिए बस इतने दिन ही बचे
बड़ी खबर : हरियाणा कांग्रेस को झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, पढ़िए पूरी वजह
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?