खेल खिलाड़ी

HOA के स्टेट गेम्स पर विवाद, इस वजह से खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा ग्रेडेशन का लाभ, पढ़िए

Yuva Haryana : प्रदेश में हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) द्वारा करवाए जाने वाले खेलों के शुरू होने से पहले ही एक विवाद खड़ा गया है। हरियाणा का खेल विभाग इन खेलों को सरकारी योग्यता देने से साफ इंकार कर रहा है।

ऐसे में आगामी हरियाणा स्टेट गेम्स 2025 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र नहीं मिलेंगे।

आपको बता दें कि हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा 2 नवंबर से 8 नवंबर तक पंचकूला में स्टेट गेम्स आयोजित किए जा रहे है। ओलंपिक संघ का कहना है कि इस प्रतियोगिता के सर्टिफिकेट से खिलाड़ियों को ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। एचओए के दावे अनुसार मेडल विजेता खिलाड़ी को ग्रुप-डी की सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।

हरियाणा में खेल व्यवस्था को सुधारने की तैयारी, सरकार उठाएगी ये नया कदम

इस बीच अब खेल विभाग ने एचओए को एक पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा गया है कि विभाग के संज्ञान में एचओए की खेल प्रतियोगिता आई है, जिसमें खिलाड़ियों को ग्रेडेशन का लाभ देने की बात कई गई है। ऐसे में खेल विभाग स्पष्ट करता है कि स्टेट गेम्स के सर्टिफिकेट हरियाणा सरकार की 15 नवंबर 2018 की अधिसूचना के अनुसार ग्रेडेशन के लिए मान्य नहीं हैं।

खेल विभाग के अनुसार केवल वही टूर्नामेंट और प्रतियोगिताएं ग्रेडेशन के लिए मान्य हैं जो विभाग द्वारा स्वीकृत और अधिसूचना के तहत सूचीबद्ध हैं।

विभाग का कहना है कि हरियाणा स्टेट गेम्स भले ही बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे हों लेकिन इस आयोजन को वर्तमान में मान्य प्रतियोगिताओं की सूची में शामिल नहीं किया गया है। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रमाण पत्रों के आधार पर किसी भी स्तर का खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

हरियाणा में खेलों को बढ़ावा, मुख्यमंत्री कप के लिए हजारों खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

साथ में खेल विभाह ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे किसी भी आयोजन में भाग लेने से पहले उसकी मान्यता अवश्य जांच लें ताकि बाद में ग्रेडेशन या नौकरी संबंधी लाभों के लिए किसी प्रकार की गलतफहमी न हो।

आपको यह भी बता दें कि एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार यह बात लिखी गई है कि एचओए द्वारा करवाए गए स्टेट गेम्स 2012 में मेडल विजेता खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी किए गए थे और उनमें ज्यादातर खिलाड़ियों को नौकरी भी मिल चुकी है।

हरियाणा की पहली खेल यूनिवर्सिटी कब बनकर होगी तैयार और खिलाड़ियों को क्या होगा फायदा ? पढ़ें

First published on: October 22, 2025 01:07 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading