By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अंबाला की दो राइस मिलों पर छापा, आवंटन से 2,945 क्विंटल अधिक धान मिला
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

अंबाला की दो राइस मिलों पर छापा, आवंटन से 2,945 क्विंटल अधिक धान मिला

Bhawana Vats
Last updated: November 29, 2026 3:33 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 29, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: धान की सरकारी खरीद में पारदर्शिता और चौकसी के दावों के बीच खरीद प्रक्रिया में बड़े स्तर पर अनियमितताओं की आशंका सामने आई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) की टीम ने देर रात अंबाला शहर के पास स्थित दो राइस मिलों पर औचक छापेमारी की, जहां जांच के दौरान आवंटित मात्रा से 2,945.62 क्विंटल अधिक धान पाया गया। इस मामले में मार्केट कमेटी अंबाला शहर की ओर से करीब 3.63 लाख रुपये मार्केट फीस और जुर्माना लगाया गया है।

सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज हितेंद्र गौतम के नेतृत्व में जिला प्रबंधक हैफेड, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा मार्केट कमेटी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गांव सुल्लर और अहमा स्थित ज्योति एग्रो इंडस्ट्रीज तथा तिरुपति पैडी प्रोडक्ट्स राइस मिल के रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच की। जांच में दोनों मिलों में आवंटित धान से अधिक स्टॉक मिलने पर कार्रवाई की गई।

ट्रकों के नंबरों और फर्जीवाड़े के आरोपों की होगी पड़ताल

ठंड का बढ़ेगा असर, अगले तीन दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दायरे में यह आरोप भी शामिल हैं कि कुछ लोगों ने अधिकारियों की मिलीभगत से बासमती उत्पादक और कॉलोनियों की जमीनों पर ग्रेड-ए धान की फसल दिखाकर पोर्टल पर पंजीकरण कराया और बाद में कथित तौर पर फर्जी धान मंडी में बेच दिया। इसके अलावा सरकार की ओर से निर्धारित औसत उपज को बढ़ाकर दिखाने और अन्य राज्यों, विशेषकर पंजाब से धान लाकर अंबाला मंडी में बेचने की आशंकाओं की भी पड़ताल की जा रही है। धान की लिफ्टिंग में इस्तेमाल किए गए ट्रकों के नंबरों की भी जांच होगी।

19 नवंबर को मंडी से कब्जे में लिया गया था रिकॉर्ड

सीएम फ्लाइंग ने गत 19 नवंबर को अनाज मंडी में भी औचक निरीक्षण कर धान खरीद से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की थी और मार्केट कमेटी का कंप्यूटर रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया था। अब उस रिकॉर्ड का मिलों में मिले स्टॉक और अन्य दस्तावेजों से मिलान किया जा रहा है।

करनाल के उपली गांव में 102 एकड़ में बनेगा हरियाणा का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, नाम होगा ‘दानवीर कर्ण वन्य जीव विहार’

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज हितेंद्र गौतम ने बताया कि अन्य राइस मिलों के स्टॉक की भी जांच की जाएगी। मार्केट कमेटी से मिले दस्तावेजों और एकत्रित रिकॉर्ड का संकलन व मिलान किया जा रहा है। रिकॉर्ड अधिक होने के कारण जांच में समय लग सकता है, और वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिखी जाह्नवी की गतिविधियों की जांच, सात महीने से रोहतक में सक्रिय थी

You Might Also Like

एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देश में सबसे ज्यादा 15 भगौड़े गैंगस्टर हरियाणा लाए गए वापस, जानें पूरी सूची
हरियाणा में बढ़ेगा औद्योगिक विकास, 23,300 एकड़ में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप के विस्तार की तैयारी
हरियाणा के करनाल में दिल्ली-श्रीनगर बस पर पथराव, शीशे तोड़े
कांग्रेस में संगठन मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह संभालेंगे समन्वय
HVPNL की लिस्टिंग की तैयारी का विरोध, बिजली कर्मचारियों में निजीकरण की आशंका
TAGGED:Ambala NewsCM Flying SquadFood and Supply Departmentgrain marketHaryana NewsJyoti Agro Industriesmarket committeepaddy procurement scamRice Mill RaidTirupati Paddy Products
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
धर्मआज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

PM मोदी की जुबान पर क्यों आया धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का नाम ? महाभारत का जिक्र कर कही ये बात

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 30, 2025
हरियाणा में रंगदारी का बड़ा मामला, घर को बम से उड़ाने की धमकी देकर मांगे पांच करोड़
मनीषा मौत मामला: CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ पिता ने दाखिल की प्रोटेस्ट पिटीशन[i]
हरियाणा में जहरीली शराब का कहर, अब तक इतने लोगों की हो चुकी मौत और ताजा मामला भिवानी का सामने आया
हरियाणा ओलंपिक संघ को ISO प्रमाणन, अब पदकों के साथ पारदर्शिता भी होगी कसौटी पर
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?