By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पंचकूला गोलीकांड: हवाला से कैलिफोर्निया जा रहा था पैसा, पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

पंचकूला गोलीकांड: हवाला से कैलिफोर्निया जा रहा था पैसा, पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई

khushi Mukhija
Last updated: November 17, 2026 1:33 pm
khushi Mukhija
Published: November 17, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में हुई फायरिंग के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब से दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क के कई चौंकाने वाले राज सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि हरियाणा और पंजाब में नशा व अवैध हथियार बेचकर जुटाई गई काली कमाई को हवाला के जरिए अमेरिका के कैलिफोर्निया में बैठे मुख्य सरगना तक पहुंचाया जा रहा था, जहां से यह पैसा पाकिस्तान जाता था।

कौन हैं गिरफ्तार किए गए दोनों इनामी आरोपी?

पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एटीएस के एसपी कुलदीप सिंह और डीएसपी कर्मवीर सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

बलविंद्र सिंह उर्फ छनकु: निवासी गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़, जिला फाजिल्का (पंजाब)। इस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

सुखविंद्र सिंह उर्फ सोनू: निवासी ढाणी जला लखे के हिठाड़, जिला फाजिल्का (पंजाब)। इस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों को नहीं मिलेगी पुरानी पोस्टिंग: हरियाणा सरकार

अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एटीएस की अंबाला टीम ने पंजाब और हरियाणा में दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद मोबाइल लोकेशन, खुफिया इनपुट और फिरोजपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन की मदद से दोनों को दबोचा। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदल रहे थे। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

कैलिफोर्निया से पाकिस्तान तक जुड़ा है नेटवर्क

एटीएस की जांच में इस पूरे सिंडिकेट की कार्यप्रणाली उजागर हुई है:

हवाला और ड्रग्स का खेल: भारत में ड्रग्स और हथियारों की बिक्री से मिलने वाली रकम हवाला के माध्यम से कैलिफोर्निया में छिपे सरगना को भेजी जाती थी। वहां से पैसा पाकिस्तान पहुंचने के बाद पंजाब बॉर्डर के रास्ते भारत में नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप भेजी जाती थी।

तुर्की मेड पिस्टल की सप्लाई: मुख्य आरोपी बलविंद्र कैलिफोर्निया में बैठे सरगना के सीधे संपर्क में था और हरियाणा-पंजाब में टेरर फंडिंग की नींव मजबूत कर रहा था। क्लब में गोलीकांड के लिए उसी ने आरोपियों को तुर्की मेड ‘जिगाना’ पिस्टल मुहैया कराई थी।

हिसार देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, बल्लभगढ़ तीसरे स्थान पर

सोशल मीडिया के जरिए संपर्क: सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए इस गिरोह के सदस्य एक-दूसरे से अनजान रहते थे और आपसी बातचीत व निर्देशों के लिए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे।

मोबाइल से मिले अहम सुराग: आरोपियों के मोबाइल फोन से ड्रग्स और हथियारों की खेप की तस्वीरें बरामद हुई हैं। दोनों के मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके अलावा, कैलिफोर्निया में बैठे पंजाब निवासी मुख्य सरगना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

क्या था पूरा मामला?

बीती 13 सितंबर की सुबह पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें एक युवती गोली लगने से घायल हो गई थी। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के तार अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क और विदेशी हथियारों से जुड़े होने की पुष्टि होने के बाद यह केस हरियाणा एटीएस को सौंप दिया गया था।

एटीएस इन पांच अहम सवालों के तलाश रही जवाब

हरियाणा रोडवेज की 3700 बसों में ट्रैकिंग सिस्टम फेल, योजना 2 साल से अटकी

रिमांड के दौरान एटीएस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इन बिंदुओं की तह तक जाने की कोशिश कर रही है:

  1. आरोपियों को धनराशि और अन्य संसाधन कौन उपलब्ध कराता था?
  2. इस पूरे नेटवर्क का संचालन किन लोगों के निर्देश पर किया जा रहा था?
  3. हथियारों और मादक पदार्थों की मुख्य सप्लाई कहां से होती थी?
  4. इस नेटवर्क की सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं?
  5. विदेश में बैठे हैंडलरों से आरोपियों के संपर्क किस माध्यम से होते थे?

You Might Also Like

निधन के 15 साल बाद फतेहाबाद में लगी भजनलाल की प्रतिमा
हरियाणा: आगामी पेराई सत्र में बढ़ेगा चीनी उत्पादन, 8.5% अधिक गन्ने की होगी आपूर्ति
हरियाणा में खुलेंगे 2,651 नए राशन डिपो, आवेदन की तारीख बढ़ी
हरियाणा-NCR में उतरेंगी 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन
गूगल वर्ड कोच (Google Word Coach) क्या है? शुरुआती लोगों के लिए आसान गाइड
TAGGED:BreakingNewsCrimeNewsCrossBorderSmugglingHaryanaPoliceHawalaNetworkPanchkulaNewsPanchkulaShootout
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में आयकर विभाग की बड़ी रेड, तीन दिन तक चली गुपचुप जांच, जानें पूरा मामला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 16, 2026
NCRB की रिपोर्ट में खुलासा, हरियाणा में बढ़े सड़क हादसे, मौतों का आंकड़ा चिंताजनक
हरियाणा के ये दो छात्र संगठन हुए एक, युवाओं के हितों की लड़ाई को मजबूत करने का किया दावा
हरियाणा में विद्यार्थियों को मिला अनोखा होमवर्क, सर्दी की छुट्टियों में बच्चे करेंगे ये काम
टोहाना में भाजपा की गुटबाजी उजागर, बबली-बराला में खींचतान
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?