By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: कैथल में सीमेंट-खाद के कट्टों में मिला मिल्क केक, 550 किलो नष्ट
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

कैथल में सीमेंट-खाद के कट्टों में मिला मिल्क केक, 550 किलो नष्ट

khushi Mukhija
Last updated: November 3, 2026 11:49 am
khushi Mukhija
Published: November 3, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के कैथल जिले में प्रशासन ने मिलावटखोरों और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कैथल में जींद रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी के पास सोमवार को सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने एक मिठाई के गोदाम पर औचक रेड की। इस छापेमारी के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में खराब और अस्वच्छ हालत में मिठाई बरामद की गई, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कराया गया।

गोदाम में मिला चौंकाने वाला सामान

जांच के दौरान टीम को गोदाम से कुल 550 किलोग्राम खराब मिठाई मिली:

मनीषा मौत केस: CBI को दोबारा जांच के आदेश

मिल्क केक: लगभग 200 किलोग्राम मिल्क केक बेहद हैरानीजनक तरीके से पुराने सीमेंट और खाद के कट्टों में पैक मिला। यह पूरी तरह से कड़ा (हार्ड) हो चुका था और उससे गंदी बदबू आ रही थी।

बर्फी: करीब 200 किलोग्राम बर्फी बेहद गंदगी के बीच रखी गई थी, जो पूरी तरह खाने योग्य नहीं थी।

रसगुल्ले: लगभग 150 किलोग्राम रसगुल्ले सूखे और सड़े-गले हालत में पाए गए, जिन पर फंगस (फफूंद) लगी हुई थी और कई मरी हुई मक्खियां भी पड़ी थीं।

हरियाणा में डॉक्टरों के लिए HPR ID अनिवार्य, 90 दिन की मोहलत

बिना साफ-सफाई के चल रहा था कारोबार

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ। अभिषेक ने जानकारी दी कि विभाग को इस अवैध गतिविधि को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जब टीम ने मौके पर छानबीन की, तो पाया कि गोदाम में साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था। प्राथमिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया कि यह मिठाई इंसानों के खाने के लायक बिल्कुल नहीं है।

आरोपी और कार्रवाई

पंचकूला स्कूल कांड: आरोपी बच्चे का ब्रेन मैपिंग टेस्ट

यह गोदाम अंकित के नाम पर पंजीकृत बताया गया है, और छापेमारी के दौरान कैथल निवासी राजू मौके पर मौजूद मिला। विभाग ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से सारी अमानक और सड़ी-गली मिठाई को जमीन में डलवाकर नष्ट करवा दिया है। इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

You Might Also Like

मनीषा मौत मामला: CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ पिता ने दाखिल की प्रोटेस्ट पिटीशन[i]
गुरुग्राम बना NCR का सबसे प्रदूषित शहर, 19 हॉटस्पॉट मिले
फर्जी डिग्री पर बनी थी JE: पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष की बेटी का प्रमोशन रद्द
चांदी की तूफानी रफ्तार, सोने से ज्यादा तेज क्यों भाग रही चांदी? जानें
हरियाणा के 96 हजार कमर्शियल वाहनों की कल से दिल्ली में नो एंट्री
TAGGED:cakecementfoundmilkstored
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
निशानेबाज मोना अग्रवाल
खेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड जीतने वाली मोना का नाम, हरियाणा के सम्मान समारोह से बाहर; जाने वजह

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 30, 2026
IDFC बैंक घोटाला: मृतक के खाते से 58 लाख ट्रांसफर, 4 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा की सभी जिम में महिला ट्रेनर अनिवार्य करने की कवायद तेज, महिला आयोग ने खेल विभाग को लिखा पत्र
दक्षिण हरियाणा के लिए अच्छी खबर, SYL का पानी पहुंचाने के लिए नई योजना तैयार, पढ़ें
हरियाणा में धान बेचने के 15 दिन बाद भी किसानों को नहीं मिला भुगतान, 2129 करोड़ रुपये बकाया
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?