By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: 100 करोड़ के धान घोटाले के आरोपों के बीच कुरुक्षेत्र DFSO ने छोड़ा पद
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

100 करोड़ के धान घोटाले के आरोपों के बीच कुरुक्षेत्र DFSO ने छोड़ा पद

khushi Mukhija
Last updated: November 18, 2026 1:51 pm
khushi Mukhija
Published: November 18, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: जिले में धान खरीद के दौरान फर्जी पंजीकरण और सरकारी व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर चल रही जांच के बीच जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) नरेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। उन्होंने 15 नवंबर को विभाग की प्रधान सचिव डॉ. अमनीत पी. कुमार को ई-मेल भेजकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। किसान संगठन इस पूरे मामले में 100 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।

पिहोवा और इस्माइलाबाद में दर्ज हुए मामले

पिहोवा, शाहाबाद और इस्माइलाबाद में इस संबंध में तीन मामले भी दर्ज हो चुके हैं। धान खरीद में गड़बड़ियों पर दर्ज मामलों में जमीन के रिकॉर्ड और फसल पंजीकरण में हेराफेरी के आरोप सामने आए हैं। 22 अक्टूबर और तीन नवंबर को पिहोवा में दर्ज मामलों में सीएसएस संचालक विजय कुमार पर गुरुद्वारा सचखंड ईशर की करीब 225 एकड़ जमीन के पंजीकरण में गड़बड़ी करने के आरोप हैं। शिकायत के अनुसार, जमीन का कुछ हिस्सा अपने और पत्नी के नाम दर्ज करवाकर फर्जी फसल पंजीकरण के माध्यम से धान बेचा गया। वहीं, 11 नवंबर को इस्माइलाबाद में रीना देवी, अंश सिंगला और सुच्चा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया कि किसानों की जमीन का फर्जी पंजीकरण कर धान बेचा गया, जिसमें परगट सिंह, जशनदीप सिंह, मनीष और सुरजीत सिंह की जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी की बात कही गई है। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।

50 साल की उम्र में भी IVF से संतान का हक, हाईकोर्ट का फैसला

घरेलू परिस्थितियों का दिया हवाला

नरेश कुमार ने अपने इस्तीफे में घरेलू परिस्थितियों को पद छोड़ने का कारण बताया है। उन्होंने लिखा है कि इन परिस्थितियों के चलते उनके लिए कुरुक्षेत्र में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के पद पर कार्य जारी रखना संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने 15 नवंबर के बाद कार्यालय में ड्यूटी नहीं कर पाने की बात भी लिखी है। इस्तीफे की प्रति विभाग के निदेशक और उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को भी भेजी गई है। धान खरीद में कथित गड़बड़ियों की जांच के बीच जिले के अहम विभागीय अधिकारी की ओर से इस्तीफे की पेशकश किए जाने से मामला चर्चा में आ गया है।

थप्पड़ कांड के बाद मिली थी जिम्मेदारी

हरियाणा-पंजाब में ठंड और प्रदूषण का अलर्ट जारी

पूर्व डीएफएससी राजेश कुमार के कार्यकाल के दौरान भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने तत्कालीन डीएफएससी को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद 20 जनवरी को नरेश कुमार को कुरुक्षेत्र में डीएफएससी की जिम्मेदारी दी गई थी।

यूनियन ने उठाया जिम्मेदारी का सवाल

भाकियू पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा है कि पिहोवा, शाहाबाद और इस्माइलाबाद में 100 करोड़ रुपये से अधिक के धान घोटाले के आरोप हैं। तीनों स्थानों पर मामले दर्ज हुए हैं और पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इन मामलों के बीच डीएफएससी के इस्तीफे को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इन मामलों में डीएफएससी की कोई भूमिका थी या नहीं।

धान घोटाला: ट्रॉली में 250 मन की फर्जी एंट्री, क्षमता 100 मन

You Might Also Like

हरियाणा में GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, कोहरे का येलो अलर्ट जारी
हरियाणा में 15 लाख बच्चों के मिड-डे मील पर संकट, 85 करोड़ रुपये अटके
अंबाला में 10 मिनट में 135 सैनिकों की हत्या, अनिल विज ने किए खुलासे
भर्ती गड़बड़ी पर हाई कोर्ट सख्त, RTI में वीडियो देने के आदेश
हरियाणा में प्रदर्शन से पहले गेस्ट टीचर यूनियन नेता हिरासत में
TAGGED:DFSCKurukshetra Newspaddy scamकिसान यूनियनकुरुक्षेत्रधान घोटालानरेश कुमार इस्तीफाहरियाणा न्यूज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

हरियाणा धान खरीद घोटाला: फर्जी किसानों के खातों में पहुंची पेमेंट

khushi Mukhija
khushi Mukhija
November 16, 2026
सुधीर राजपाल को रिटायरमेंट तक मिले प्रशासनिक सचिव के पूरे अधिकार
हरियाणा में अफसर Vs कांग्रेस विधायक, विधानसभा स्पीकर के पास पहुंचा मामला
9 जिलों में पानी की जांच करेगी मोबाइल लैब
हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ अभियान शुरू
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?