By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: कुरुक्षेत्र DFSC ने वापस लिया इस्तीफा, बेटी से हुई थी गलती
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

कुरुक्षेत्र DFSC ने वापस लिया इस्तीफा, बेटी से हुई थी गलती

khushi Mukhija
Last updated: November 19, 2026 11:52 am
khushi Mukhija
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: जिले में धान खरीद से जुड़े कथित घोटालों की जांच के बीच एक अजीबोगरीब घटनाक्रम सामने आया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नरेश कुमार ने अपना त्यागपत्र वापस ले लिया है। बुधवार को उन्होंने पुनः अपनी ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली, हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के चलते दिनभर कार्यालय और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मची रही।

‘बेटी के मोबाइल चलाने के दौरान गलती से चला गया मेल’

जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने डीएफएससी द्वारा त्यागपत्र वापस लिए जाने की पुष्टि की है। वहीं, खुद जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नरेश कुमार ने भी दोबारा पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने अपने स्पष्टीकरण में लिखा है कि यह इस्तीफा उनकी स्कूली पढ़ाई कर रही बेटी से मोबाइल प्रयोग करते समय गलती से चला गया था, इसलिए इसे स्वीकार न किया जाए। ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद बुधवार को वह इस मामले पर मीडिया से ज्यादा बातचीत करने से बचते नजर आए।

फर्जी पंजीकरण से 100 एकड़ का धान 30 किमी दूर बेचा

15 नवंबर को भेजा था इस्तीफे का ई-मेल

गौरतलब है कि इससे पहले नरेश कुमार ने 15 नवंबर को विभाग की प्रधान सचिव डॉ. अमनीत पी कुमार को ई-मेल भेजकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया था। इस पत्र में उन्होंने पद छोड़ने के पीछे घरेलू परिस्थितियों का हवाला दिया था और इसकी प्रति विभागीय निदेशक व उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को भी भेजी थी। कथित धान घोटाले की जांच के बीच अचानक आए इस इस्तीफे से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। चर्चा यह भी है कि इस्तीफा मंजूर होने से पहले उन्हें मुख्यालय बुलाकर इस मामले पर विस्तार से विमर्श किया जाना था।

थप्पड़ कांड के बाद मिली थी कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी

DHBVN का सबसे बड़ा राजस्व स्रोत बना गुरुग्राम, 79% हिस्सेदारी

नरेश कुमार को पूर्व डीएफएससी राजेश कुमार के बाद कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बता दें कि राजेश कुमार 15 अक्टूबर को उस समय सुर्खियों में आए थे, जब भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। उस विवाद के बाद 20 जनवरी को नरेश कुमार को कुरुक्षेत्र में डीएफएससी का चार्ज दिया गया था।

पूरे मामले पर उठ रहे हैं ये अहम सवाल

अधिकारी के इस स्पष्टीकरण के बाद अब कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं:

स्पर्श पोर्टल की एडवांस बिलिंग प्रक्रिया का शिक्षकों ने किया विरोध
  • यदि इस्तीफा स्कूली बेटी से मोबाइल इस्तेमाल करते समय गलती से चला गया था, तो ई-मेल में घरेलू परिस्थितियों का बाकायदा हवाला कैसे लिखा गया?
  • यदि ई-मेल गलती से भेजा गया था, तो क्या अधिकारी ने इसकी सूचना तत्काल विभाग और उच्चाधिकारियों को दी थी?
  • इस्तीफा वापस लेने के बाद क्या नरेश कुमार पहले की तरह धान खरीद घोटाले की जांच और विभागीय कामकाज से जुड़े रहेंगे?

You Might Also Like

फरीदाबाद में होटल-रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला-लकड़ी जलाने पर रोक
हरियाणा NCR: BS-3 वाहनों पर भारी जुर्माना और स्क्रैप की कार्रवाई
कांग्रेस-भाजपा में घमासान: एसआईआर और महारैली पर प्रदेश अध्यक्ष आमने-सामने
चांदी की तूफानी रफ्तार, सोने से ज्यादा तेज क्यों भाग रही चांदी? जानें
5 साल में चीनी ₹31 महंगी, गन्ने के दाम सिर्फ 68 पैसे बढ़े
TAGGED:Amneet P Kumar IASDFSC Naresh KumarDFSC Resignation WithdrawnGurnam Singh CharuniHaryana Food and Supplies DepartmentHaryana NewsKurukshetra AdministrationKurukshetra NewsPaddy Procurement Scam KurukshetraVishram Kumar Meena IAS
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा सरकार

हरियाणा ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन नियम, 2026 को मंजूरी

khushi Mukhija
khushi Mukhija
November 3, 2026
हरियाणा में बढ़ेगी राशन डिपो की संख्या, लाभार्थियों को होगा ये फायदा
हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 दिन में 2 हजार से ज्यादा अपराधियों पर कसा शिकंजा
हरियाणा में फसल नुकसान पर मुआवजा, फल के लिए ₹50 हजार प्रति एकड़
नई नीति: जमीन मालिकों को मिलेगी 50% सेलेबल भूमि
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?