By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: सरकारी विभागों को जरूरत के मुताबिक ही मिलेगा योजनाओं का पैसा, आज से नई व्यवस्था लागू
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

सरकारी विभागों को जरूरत के मुताबिक ही मिलेगा योजनाओं का पैसा, आज से नई व्यवस्था लागू

khushi Mukhija
Last updated: November 25, 2026 11:03 am
khushi Mukhija
Published: November 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में सरकारी योजनाओं की राशि खर्च करने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 25 नवंबर से प्रदेश के सभी विभागों में एसएनए-स्पर्श (SNA-SPARSH) प्रणाली लागू की जा रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से भुगतान की प्रक्रिया पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सकेगी और सरकारी धन के उपयोग में पारदर्शिता आएगी।

जरूरत पड़ने पर ही जारी होगी राशि

नई प्रणाली के तहत योजनाओं का पैसा पहले से ही विभागों या एजेंसियों के खातों में जमा नहीं रहेगा। इसके बजाय जब किसी काम के लिए भुगतान करना होगा, तभी संबंधित राशि जारी की जाएगी। अक्सर योजनाओं के लिए जारी धनराशि लंबे समय तक विभागों या एजेंसियों के खातों में पड़ी रहती थी, जिससे राशि के अवरुद्ध रहने की स्थिति बनती थी। इस नई व्यवस्था से ऐसी स्थिति को रोकने में मदद मिलेगी और सरकारी धन का सही व समयबद्ध इस्तेमाल सुनिश्चित हो सकेगा।

हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए 28 नवंबर से यूके-जर्मनी दौरे पर जाएंगे CM सैनी

जिला स्तर पर मंजूर होंगे बिल

हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्टेट एम्प्लॉइज एंड ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएसईओ) की लंबित मांग को स्वीकार करते हुए एसएनए-स्पर्श पोर्टल के तहत विकेंद्रीकृत प्रणाली लागू करने का फैसला किया है। बुधवार से पूरे प्रदेश में लागू होने वाली इस व्यवस्था के अंतर्गत केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं और राज्य संबद्ध योजनाओं के बिल जिला स्तर पर ही मंजूर किए जा सकेंगे। इससे बिलों की स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

पायलट प्रोजेक्ट के बाद प्रदेशभर में विस्तार

संविधान रक्षा मार्च की तैयारी, कालका में कांग्रेस की अहम बैठक

सरकार ने इस प्रणाली को व्यापक रूप से लागू करने से पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया था, जिसके लिए 20 जुलाई 2026 को निर्देश जारी किए गए थे। वहां सफल प्रयोग के बाद अब इसे सभी सरकारी विभागों में लागू करने का निर्णय लिया गया है। वित्त विभाग ने 23 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नई व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि इसके दिशा-निर्देश वित्त विभाग तथा कोषागार एवं लेखा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

शहरी संपत्तियों की रजिस्ट्री के नियम बदले, डीटीपी देंगे ऑनलाइन वैधता की मंजूरी

You Might Also Like

हरियाणा में अपराध में 9.35% की गिरावट, सख्त एक्शन मोड में पुलिस; हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ चलेगा 15 दिनों का विशेष अभियान
खरखौदा में घी फैक्ट्री पर छापा, 660 लीटर घी सील
हरियाणा FSO भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, सिलेबस में पहली बार शामिल हुआ राज्य का सामान्य ज्ञान
प्रदेश में निकायों की 5,847 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे, हटाने के निर्देश
हरियाणा में अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूल निरीक्षण का रिकॉर्ड
TAGGED:Bill ApprovalBudget ManagementChandigarh NewsDigital PaymentDistrict Levelgovernment schemesHaryana Finance DepartmentHaryana NewsSNA SPARSHTransparency
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

इनेलो के संगठन में नई नियुक्तियां, किसको क्या जिम्मेदारी मिली ? पढ़िए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 15, 2025
GST का नया नियम लागू, इन कारोबारियों को मिलेगा यह फायदा, पढ़िए
हरियाणा में जहरीली शराब का कहर, अब तक इतने लोगों की हो चुकी मौत और ताजा मामला भिवानी का सामने आया
नशामुक्त हरियाणा: सीएम सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई और पुनर्वास के निर्देश
दिव्यांग पेंशन योजना, हरियाणा में कैसे मिलेंगे प्रतिमाह 3200 रूपए ? जानें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?