By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: प्रदेश में निकायों की 5,847 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे, हटाने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

प्रदेश में निकायों की 5,847 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे, हटाने के निर्देश

khushi Mukhija
Last updated: November 20, 2026 10:55 am
khushi Mukhija
Published: November 20, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की कुल 5,847.90 एकड़ सरकारी जमीन अवैध कब्जों की चपेट में है। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के आधिकारिक आंकड़ों में यह स्थिति सामने आई है, जिसका ब्योरा हाईकोर्ट में शपथ पत्र के माध्यम से भी प्रस्तुत किया जा चुका है। अब निदेशालय ने प्रदेशभर के नगर निकायों को अतिक्रमण हटाने और कार्रवाई की अद्यतन रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं।

आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, शहरी स्थानीय निकायों के पास कुल 55,200.09 एकड़ सरकारी जमीन दर्ज है, जिनमें से 5,847.90 एकड़ पर अवैध कब्जे पाए गए हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में 931.58 एकड़ से अधिक जमीन को कब्जामुक्त कराया जा चुका है, लेकिन अब भी बड़ी मात्रा में सरकारी भूमि अतिक्रमण की चपेट में है।

पार्कों, सड़कों और सामुदायिक केंद्रों की जमीन पर भी कब्जे

रिपोर्ट के मुताबिक, खाली सरकारी जमीन के अलावा आम लोगों की सुविधाओं के लिए आरक्षित भूमि भी अतिक्रमण की चपेट में है। इसमें सामुदायिक केंद्र, सड़कें, गलियां, रास्ते, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट, पार्क, सार्वजनिक शौचालय और धार्मिक स्थलों के लिए निर्धारित जमीन शामिल है। निदेशालय के निर्देशों के बाद नगर निकायों में कब्जों की पहचान और उन्हें हटाने की कार्रवाई तेज होने की संभावना है।

हरियाणा के 44 STP से निकल रहा मानकों के विपरीत पानी, 207 प्लांटों की जांच

इन जिलों में सबसे ज्यादा सरकारी जमीन पर कब्जे

जिला स्तर के आंकड़ों के अनुसार, पानीपत में 1,173 एकड़ और गुरुग्राम में 1,157.22 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे दर्ज हैं। इसके अलावा पंचकूला में 574.76 एकड़, रोहतक में 535.68 एकड़ और यमुनानगर में 462.82 एकड़ जमीन अतिक्रमण की चपेट में है। इसके उलट रेवाड़ी में 1.35 एकड़, सिरसा में 19.50 एकड़ और जींद में 21.49 एकड़ जमीन पर कब्जे दर्ज किए गए हैं।

जमीन की सुरक्षा नहीं की तो अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा नगरपालिका अधिनियम, 1973 की धारा 181 और हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 408 व 408ए के तहत सरकारी जमीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की है। जमीन के संरक्षक अधिकारी कब्जे हटाने के लिए जवाबदेह होंगे। निर्देशों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर भी कार्रवाई हो सकती है।

हरियाणा में दो साल की घोषणाओं का खुलेगा कच्चा-चिट्ठा, 25 नवंबर को अहम बैठक

गूगल शीट में देना होगा कब्जों और कार्रवाई का ब्योरा

कार्रवाई की निगरानी और पारदर्शिता के लिए निदेशालय ने सभी संबंधित निकायों को साझा गूगल एक्सेल शीट उपलब्ध कराई है। इसमें अवैध कब्जों की स्थिति, जमीन का विवरण और कब्जे हटाने के लिए की गई कार्रवाई की अद्यतन जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके आधार पर निदेशालय प्रदेशभर में कार्रवाई की समीक्षा करेगा।

अधिकारियों को पत्र जारी, भिवानी में टीम गठित

शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय, हरियाणा की ओर से प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों, जिला नगर आयुक्तों (डीएमसी), नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों और नगर पालिकाओं के सचिवों को पत्र जारी किया गया है। इसमें निकायों की जमीन और संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाने तथा कार्रवाई की अद्यतन रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

दाखिले के बीच NEET की शर्त हटाने पर हाईकोर्ट सख्त

वहीं, नगर परिषद भिवानी के कार्यकारी अधिकारी राजाराम ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग, पंचकूला की तरफ से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को लेकर सख्त हिदायतें दी गई हैं। पालिका अभियंता और भवन निरीक्षक की अगुवाई में अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित की गई है, जो संबंधित कब्जों पर कार्रवाई कर रही है और इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।

You Might Also Like

रोहतक के लिए जापान से आई बड़ी खुशखबरी, इस कंपनी ने निवेश के लिए हरियाणा से मिलाया हाथ
हरियाणा में मानसून की विदाई के बीच मौसम का यू-टर्न: 26-27 सितंबर को आंधी, बिजली कड़कने और भारी बारिश का अलर्ट
चमक-धमक और रुतबे का लालच: अपराध की दुनिया में उतर रहे हरियाणा-पंजाब के युवा
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में समर्थकों में टकराव, कहासुनी के बाद हाथापाई तक पहुंची बात
अरुण गुप्ता बने HERC चेयरमैन, पावर लाइसेंस पर नजर
TAGGED:BhiwaniEncroachmentGovernment LandGurugramHigh CourtIllegal OccupationMunicipal CorporationPanchkulaPanipatRohtakUrban Local BodiesYamunanagarहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़योजना

हरियाणा के 142 ब्लॉकों में लगेंगी कूड़ा सेग्रीगेशन मशीनें

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 28, 2026
हरियाणा के 25.50 लाख लोगों को मिलेंगे पजेशन कार्ड
देश में यूजीसी के नए नियमों का विरोध, हरियाणा के इस नेता ने BJP सरकार पर लगाए ये आरोप
पंजाब-हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर फिर जुटे किसान संगठन, दिल्ली कूच का प्रयास करके उठाई ये मांगें
गुरुग्राम के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, ‘सख्त कदम ’ उठाने के निर्देश दिए
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?